ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने किया रिसाली में शहरी गौठान का लोकार्पण… कहा गोधन न्याय योजना से संवरेगी पशुपालन की तस्वीर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने किया रिसाली में शहरी गौठान का लोकार्पण… कहा गोधन न्याय योजना से संवरेगी पशुपालन की तस्वीर

By @dmin
Published: October 9, 2020
Share
Home Minister Tamradhwaj Sahu inaugurated the Urban Gowthan in Risali
Home Minister Tamradhwaj Sahu inaugurated the Urban Gowthan in Risali
SHARE

भिलाई। रिसाली नगर निगम में आज गृह एवं लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू ने शहरी गौठान का लोकार्पण किया। साथ ही एक अन्य कार्यक्रम में उन्होंने नवनियुक्त सात एल्डरमैन को शपथ दिलाई। इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि रिसाली निगम बनने के बाद यहां अब तक पंद्रह करोड़ रुपए के कार्य स्वीकृत किए गए हैं। इसके विकास के लिए, लोगों को बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता के लिए तथा आधुनिक सुविधाओं के अनुरूप अधोसंरचना उपलब्ध कराने की दिशा में कार्ययोजना बनाई गई है। इसके लिए भूमि की उपलब्धता के संबंध में बीएसपी प्रबंधन से चर्चा की गई है। शहर की जरूरतों के मुताबिक महाविद्यालय, अस्पताल, खेल मैदान, आडिटोरियम आदि सभी तरह की अधोसंरचनाओं पर कार्य किया जाएगा।
गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने इस अवसर पर निगम प्रशासन को कहा कि नागरिक सुविधाओं का ख्याल रखना बेहद अहम जिम्मेदारी है। नागरिक सुविधाओं में सबसे जरूरी होता है सर्विस ओरिएंटेट कार्य, इसके लिए निगम के एन्ट्रेंस में ही रिसेप्शन बनायें। यहां नागरिकों से पूछें कि आपकी निगम प्रशासन से किस तरह की जरूरत है। इसके बाद उसे संबंधित शाखा में भेजें। समस्या को ध्यान से सुनें। इसे दर्ज करने ऐप बनाएं। नागरिकों को आवेदन पर कार्रवाई के लिए समयसीमा बता दें। तय समय पर इसका निराकरण करें और ऐप में इसे दर्ज कर दें। उन्होंने कहा कि समस्याओं में उलझे नागरिकों की समस्या का जितना त्वरित निराकरण किया जाए, सिस्टम के प्रति भरोसा उतना ही बढ़ता है।

अच्छा काम करने के यहां कई अवसर
गृहमंत्री ने कहा कि रिसाली निगम अभी बना है। अच्छा काम करने के यहां कई अवसर उपलब्ध हैं। जनप्रतिनिधियों के साथ अधिकारीगण समन्वय बनाते हुए अच्छा काम करें, निगम का विकास तेजी से होगा। उन्होंने कहा कि निगम के लिए सर्वसुविधायुक्त कार्यालय बनाने की दिशा में भी शीघ्र ही कार्य होगा। शहरी गौठान के लोकार्पण के अवसर पर मंत्री ने कहा कि रिसाली का गौठान देखा, बहुत अच्छा बना है। खेती के साथ पशुपालन पर भी पूरा फोकस रखें तो तेजी से आर्थिक तरक्की की दिशा में बढ़ सकते हैं। इसके लिए ही गौठान को आजीविकामूलक गतिविधियों का केंद्र बनाकर कार्य किया जा रहा है। इस मौके पर कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे, जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई की अध्यक्ष तुलसी साहू भी उपस्थित रही। उन्होंने भी एल्डरमैन को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर अपर कलेक्टर एवं रिसाली कमिश्नर प्रकाश सर्वे ने भी अपनी बात रखी। मंत्री ने इस अवसर पर रूआबांधा में पुलिस सहायता केंद्र का भी शुभारंभ किया।

shreekanchanpath 247 # 20 June 2024
छत्तीसगढ़ में स्वच्छता को रोजगार से जोड़ा गया: मंत्री डॉ. डहरिया
छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का आकड़ा 97 लाख मीट्रिक टन से पार, 22 लाख से अधिक किसानों ने बेचा अपना धान
इसरो ने लॉन्च किया साउंडिंग रॉकेट आरएच-560, हवा के बदलाव से जुड़े अध्ययन में करेगा मदद
नरवा योजना नहीं होती तो छांटा में इस बार मुश्किल हो जाती
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Padhai Tunhar Duar program is getting appreciation across the country पढई तुंहर दुआर कार्यक्रम को मिल रही देश भर में सराहना….. पढ़ाई निरंतर जारी रखने अब तक 39.57 लाख ऑन-लाइन कक्षाएं संचालित
Next Article Ruckus over killing of priest in Karauli: BJP MP raised questions on Rajasthan government करौली में पुजारी की हत्या पर बवाल: भाजपा सांसद ने राजस्थान सरकार पर उठाए सवाल…. राहुल गांधी को लेकर कही यह बात

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?