भिलाई। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के राष्ट्रीयकारिणी सदस्य व छत्तीसगढ़ प्रभारी युवा किसान नेता अतुल पर्वत ने फसल बर्बादी से परेशान होकर आत्महत्या करने वाले किसान के परिवार से मुलाकात की। इस मौके पर उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। यही नहीं मौके पर अतुल पर्वत ने परिवार को 11 हजार रुपए की सहायता राशि दी।
बता दें कि पिछले दिनों दुर्ग जिले के मतोरडीह(मचांदुर) के 34 वर्षीय युवा किसान दुर्गेश निषाद ने फसल बर्बाद होने से दुखी होकर आत्महत्या कर ली थी। आज भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के राष्ट्रीयकारिणी सदस्य व छत्तीसगढ़ प्रभारी युवा किसान नेता अतुल पर्वत ने मृतक कृषक परिवार से मुलाकात की। इस मौके पर अतुल पर्वत ने कहा कि युवा किसान ने सरकार की लचर व्यवस्था से तंग आकर आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया। अतुल पर्वत ने कहा कि इस दुख की घड़ी में उनके परिवार से मुलाकात की और 11000 रुपये की आर्थिक मदद देकर परिवार वालो को ढाढस बंधाया। अतुल पर्वत ने भविष्य में हर प्रकार से सहायता के लिए परिवार को आश्वस्त किया। यही नहीं उन्होंने शासन से यथासम्भव मदद दिलाने के लिए परिवार की आवाज बनकर हमेशा खड़े रहने का भरोसा भी दिलाया। अतुल पर्वत के साथ आरके श्रीवास्तव, देवेश साहू, पार्थ श्रीवास्तव, हिरवानी, प्रतीक पठेरिया, तुसार कुमार, सत्येंद्र पाण्डेय, रोहित श्रीवास्तव, शिवराज ताम्रकर और किसान मोर्चा के अन्य साथी उपस्थित रहे।
फसल की बार्बादी से आत्महत्या करने वाले किसान परिवार से मिले अतुल पर्वत…. 11 हजार रुपए की दी त्वरित सहायता




