ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गैंग रेप के बाद पीडि़ता ने कर ली आत्महत्या, पिता ने खाया जहर तब तीन महीने बाद पुलिस ने दर्ज की FIR
Share
Notification Show More
Latest News
बस्तर में दिव्यांगजनों के पुनर्वास के लिए चलेगा महाअभियान, डिप्टी सीएम ने दिए अफसरों को निर्देश
October 4, 2026
सीएम ग्रामीण बस योजना के 1 वर्ष पूरे : 850 गांवों में पहली बार पहुंची नियमित बस सेवा
October 4, 2026
छत्तीसगढ़ के 6 जिलों के 312 वैद्यों का प्रमाणीकरण; मार्च 2027 तक 1 हजार वैद्यों के प्रमाणीकरण का लक्ष्य
October 4, 2026
घसीदास नगर के शिवशक्ति तालाब में डूबा युवक, घंटो मशक्कत के बाद एसडीआरएफ ने निकाला शव
October 3, 2026
स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में होंगी 1812 पदों पर संविदा भर्ती
October 3, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

गैंग रेप के बाद पीडि़ता ने कर ली आत्महत्या, पिता ने खाया जहर तब तीन महीने बाद पुलिस ने दर्ज की FIR

By @dmin Published October 8, 2020
Share
दरिंदगी की हदें पार: महिला के साथ युवक ने किया दुष्कर्म, विरोध करने पर गुप्तांग डाला रॉड
दरिंदगी की हदें पार: महिला के साथ युवक ने किया दुष्कर्म, विरोध करने पर गुप्तांग डाला रॉड
SHARE

रायपुर (एजेंसी)। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में एक नाबालिग युवती के साथ कथित गैंग रेप का भयावह मामला सामने आया है। युवती से करीब तीन महीने पहले सात युवकों ने गैंग रेप किया था, जिसके बाद जब पिता ने जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की, तब पुलिस ने मामला दर्ज किया। नाबालिग युवती ने गैंग रेप के बाद आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने मामले की जांच करने के लिए युवती के शव को कब्र से बाहर निकलवाया है। युवकों ने युवती को शादी समारोह से जंगल ले जाकर गैंग रेप किया था।
पीडि़ता के परिवार का आरोप है कि युवती के साथ 19 जुलाई को सात युवकों ने गैंग रेप किया था। अगले दिन युवती ने आत्महत्या कर ली। परिवार के लोगों ने युवती के शव को गांव से दूर दफना दिया। युवती के चाचा ने कहा कि उन्होंने गैंग रेप के बाद ही शिकायत दर्ज करवाने की कोशिश की थी, लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। हालांकि, पुलिस ने पीडि़ता के परिजनों के दावे को खारिज कर दिया। पुलिस अधिकारी ने दावा किया कि उन्हें बुधवार को स्थानीय मीडिया में खबरों के प्रकाशित होने के बाद घटना की जानकारी मिली।
बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) सुंदरराज पी. ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि कुछ माह पहले कोंडागांव जिल के धनोरा थाना क्षेत्र में एक बालिका ने गैंग रेप के बाद आत्महत्या कर ली थी। सूचना के बाद जिले के पुलिस अधीक्षक और अन्य अधिकारी बुधवार को वहां पहुंचे थे।

शादी समारोह में गई थी पीडि़ता
परिवार द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत के अनुसार, 19 जुलाई को 17 वर्षीय पीडि़ता अपने परिवार के साथ पास के कानागांव में हो रही एक शादी समारोह में गई हुई थी। रात में तकरीबन 11 बजे कानागांव के दो युवक युवती को अपने साथ नजदीक के जंगल ले गए और वहां पर अन्य पांच युवकों के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘अगली सुबह पीडि़ता बिना किसी को बताए घर लौटी और फांसी के फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। उन्होंने आगे कहा कि परिवार को दुष्कर्म की घटना की जानकारी नहीं थी और उन्होंने युवती की लाश गांव के बाहरी इलाके में दफना दी। पुलिस ने मामले के सामने आने के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए शव को बाहर निकाल लिया है।

पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
मामले की जांच करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, पीडि़ता के चाचा ने पत्रकारों को बताया कि आत्महत्या करने के बाद दो स्थानीय लड़कों ने उन्हें जानकारी दी कि युवती के साथ गैंग रेप हुआ है। इसके दो दिन बाद धनोरा पुलिस थाने के एसएचओ ने उन्हें बुलाया और पूछा कि क्यों मामले में शिकायत नहीं दर्ज करवाई गई। उन्होंने कहा कि एसएचओ ने कार्रवाई करने का भरोसा दिया था, लेकिन बाद में कोई भी एक्शन नहीं लिया गया। पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज ने बताया कि बालिका की आत्महत्या के बाद पुलिस दल गांव गया था लेकिल परिजनों ने कहा था कि वह बाद में शिकायत दर्ज कराएंगे। वहीं, हाल ही में पीडि़ता के पिता ने जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की, लेकिन इलाज के बाद उन्हें बचा लिया गया। पुलिस अधिकारी ने कहा कि आत्महत्या की कोशिश के पीछे की मुख्य वजह का पता नहीं चल सका है।

बीजेपी का कांग्रेस सरकार पर हमला
वहीं, मामले के सामने आने के बाद छत्तीसगढ़ की विपक्षी पार्टी बीजेपी ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है। बीजेपी ने घटना की निंदा करते हुए कांग्रेस पर आरोप लगाया है कि राज्य सरकार महिलाओं को सुरक्षा मुहैया कराने में विफल साबित हुई है। विपक्षी नेता धरमलाल कौशिक ने ट्वीट कर लिखा, ‘प्रदेश की बेटियां बस्तर से बलरामपुर तक कहीं भी सुरक्षित नहीं, ये कैसा नया छत्तीसगढ़ गढऩे चले हैं। बेटियों पर हो रही घटनाओं पर असंवेदनशील प्रदेश की सरकार के पास संवेदना के दो शब्द भी नही हैं। लेकिन वो हाथरस के मुद्दे पर अपने दिल्ली दरबार को खुश करने सियासी ड्रामा करने में लगे हैं।

प्रदेश की बेटियाँ बस्तर से बलरामपुर तक कहीं भी सुरक्षित नहीं,ये कैसा नवा छत्तीसगढ़ गढ़ने चले हैं। बेटियों पर हो रही घटनाओं पर असंवेदनशील प्रदेश की सरकार के पास संवेदना के दो शब्द भी नही हैं।लेकिन वो हाथरस के मुद्दे पर अपने दिल्ली दरबार को खुश करने सियासी ड्रामा करने में लगे हैं।

— Dharamlal Kaushik (@dharam_kaushik) October 7, 2020

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में लिखा कि प्रदेश की असफल सरकार हर मोर्चे पर फेल है। बेटियों की सुरक्षा को लेकर कोई चिंतायें नही हैं। अब तो छत्तीसगढ़ अपराधियों का अभ्यारण बनता जा रहा है। हर तरफ ज्यादती ही ज्यादती है, यही एक त्रासदी है।

You Might Also Like

बस्तर में दिव्यांगजनों के पुनर्वास के लिए चलेगा महाअभियान, डिप्टी सीएम ने दिए अफसरों को निर्देश

सीएम ग्रामीण बस योजना के 1 वर्ष पूरे : 850 गांवों में पहली बार पहुंची नियमित बस सेवा

छत्तीसगढ़ के 6 जिलों के 312 वैद्यों का प्रमाणीकरण; मार्च 2027 तक 1 हजार वैद्यों के प्रमाणीकरण का लक्ष्य

घसीदास नगर के शिवशक्ति तालाब में डूबा युवक, घंटो मशक्कत के बाद एसडीआरएफ ने निकाला शव

स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में होंगी 1812 पदों पर संविदा भर्ती

@dmin October 8, 2020
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 353 # 08 october 2020
Next Article सीआरपीएफ के सब इंस्पेक्टर ने इंस्पेक्टर को गोली मारी, फिर कर ली आत्महत्या तीन बच्चों की हत्या कर पिता ने की खुदकुशी, दो शव चारपाई पर टांगे, एक पंखे के हुक से
× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?