ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: डेंगू से बचाव के लिए निगम की टीम ने टेमिफॉस का छिड़काव कर 118 कूलर कराए खाली…. घर-घर सर्वे कर रही है निगम की टीम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

डेंगू से बचाव के लिए निगम की टीम ने टेमिफॉस का छिड़काव कर 118 कूलर कराए खाली…. घर-घर सर्वे कर रही है निगम की टीम

By @dmin
Published: October 7, 2020
Share
To protect against dengue, the corporation team sprayed Temifos
To protect against dengue, the corporation team sprayed Temifos
SHARE

भिलाई। डेंगू से बचाव के लिए निगम की टीम ने विगत 15 दिनों में वार्ड 06 सुपेला बाजार, वार्ड 12 कांट्रेक्टर कालोनी, वार्ड 25 संतोषी पारा, वार्ड 04 राधिका नगर अंतर्गत (संजय नगर पूर्व एवं पश्चिम, न्यु कृष्णा नगर), वार्ड 22 श्याम नगर अंतर्गत सूर्या नगर, ठेठवार पारा, नहर किनारे बस्ती, वार्ड 23 रविदास नगर सहित आसपास के कुल 2206 घरों का निरीक्षण किया। कुल 6406 कूलर व पानी भरने वाले कंटेनर की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान 118 कुलर जिसमें पुराना पानी संग्रहित कर रखा गया था इसमें मच्छर लार्वा की उत्पत्ति होने की संभावना को देखते हुए टेमिफॉस का उपयोग कर पानी खाली कराया गया। इस दौरान 15 घरों में मच्छर का लार्वा पाया गया, जिसमें टेमीफास डालकर नष्ट किया गया, साथ ही लार्वा पाए घरों में परिवार के सभी सदस्यों को 2-3 दिन से ज्यादा पानी संग्रहित कर नहीं रखने की समझाइश दी गई।
उल्लेखनीय है कि कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे एवं निगम आयुक्त श्री ऋतुराज रघुवंशी ने डेंगू नियंत्रण एवं रोकथाम के निर्देश निगम के अधिकारियों को दिए हुए हैं! निर्देश अनुरूप स्वच्छता निरीक्षक के के सिंह को सम्मिलित कर सर्वे टीम बनाई गई है जो डेंगू नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए प्रतिदिन कार्य कर रही है।
मच्छरों को नष्ट करने प्रतिदिन हो रही है फागिंग स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेन्द्र मिश्रा ने बताया कि प्रतिदिन अलग-अलग वार्ड के लिए टीम बनाई है जो घरों में सर्वे का कार्य रहे है, मच्छरों को नष्ट करने के लिए प्रतिदिन फागिंग कराई जा रही है। बारिश के कारण रहवासी क्षेत्रों में जलभराव वाले 50 स्थानों पर मलेरिया आयल का छिड़काव किया गया ताकि वहां उत्पन्न होने वाले मच्छर के लार्वा को समाप्त किया जा सके। डेंगू, मलेरिया एवं जलजनित बीमारियों से बचाव हेतु नागरिकों में जन जागरूकता हेतु 1955 नग पाम्प्लेट भी वितरण किया गया। 2048 घरों में पुराने गमले, टायर व अनुपयोगी पात्रों में टेमीफास के घोल का छिड़काव किया गया।
इसके अलावा जिला मलेरिया विभाग के सर्वेलेंस कार्यकर्ताओं द्वारा खून जांच हेतु 41 लोगों की रक्तपटिट्का तैयार कर लैब भेजा गया है। इसके साथ ही घरों में कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु हैण्ड स्प्रेयर पंप द्वारा सोडियम हाइपो क्लोराइड के घोल का छिड़काव कर सेनिटाइजिंग किया गया। स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि डेंगू से बचाव के लिए सभी जोन की टीम अलग-अलग वार्डों में शाम के समय हैण्ड फॉगिंग एवं व्हीकल वाहन के जरिए फॉगिंग कर रही है। जोन -3 मदर टेरेसा नगर अंतर्गत वार्ड -25 संतोषी पारा में हुडको क्वार्टर, शिव मंदिर लाईन, आंगनबाड़ी लाईन, गुप्ता गली,वार्ड -24 शारदा पारा के आशादीप कालोनी, वार्ड-23 रविदास नगर अंतर्गत नन्दिनी रोड देना बैंक के सामने से वार्ड-20 नेहरू चौक तक नहर किनारे फागिंग मशीन द्वारा धुआं का छिड़काव किया गया। इसके अलावा सभी वार्डों में आवश्यकता अनुसार टेमिफास बॉटल की रिफीलिंग व वितरण किया जा रहा है।

सीएम निवास में जन्माष्टमी की धूम: बाल गोपालों की अठखेलियों से गुलजार हुआ सीएम निवास
धान खरीदी केन्द्रों में लगेंगे कोविड-19 टीकाकरण एवं जांच शिविर
बेंगलुरु में मासूम की अपहरण के बाद हत्या कर फरार आरोपी रायपुर से गिरफ्तार… टिकरापारा में छिपे थे तीन आरोपी
वीडियो कांफ्रेंसिंग कर चेम्बर सदस्यों ने की मौजूदा हालात पर चर्चा, कहा – जिले में आर्थिक गतिविधियां शुरू की जाएं… होम डिलीवरी के लिए चेम्बर हर प्रकार से सहयोग देने को तैयार
विधायक रिकेश की घोषणा पर लगी एमआईसी की मुहर, नेहरू नगर में कीर्ति स्तंभ के साथ लगेगी आचार्य विद्यासागर की प्रतिमा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article प्रधानमंत्री मोदी के निजी सचिव टोपनो विश्व बैंक के कार्यकारी निदेशक के सलाहकार नियुक्त 2021 तक 15 करोड़ लोगों के गरीबी के दलदल में फंसने के आसार: विश्वबैंक
Next Article Railway breaking: Facility of Superfast weekly special express रेलवे ब्रेकिंग: जल्द ही 39 नई स्पेशल ट्रेनों की शुरुआत करेगा भारतीय रेलवे… देखिए पूरी सूची

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?