ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने ली कुलपतियों व प्रभारी अधिकारियों की बैठक: कहा- महात्मा गांधी उद्यानिकी विश्वविद्यालय में शुरू करें दाखिले की प्रक्रिया
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने ली कुलपतियों व प्रभारी अधिकारियों की बैठक: कहा- महात्मा गांधी उद्यानिकी विश्वविद्यालय में शुरू करें दाखिले की प्रक्रिया

By @dmin
Published: October 5, 2020
Share
Agriculture Minister Ravindra Chaubey took a meeting of Vice Chancellors and officials in-charge
Agriculture Minister Ravindra Chaubey took a meeting of Vice Chancellors and officials in-charge
SHARE

रायपुर। कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने आज नवा रायपुर स्थित शिवनाथ भवन में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर तथा कामधेनु विश्वविद्यालय अंजोरा दुर्ग के कुलपति तथा महात्मा गांधी एवं उद्यानिकी विश्वविद्यालय के विशेष कत्र्तव्यस्थ अधिकारी की बैठक लेकर विश्वविद्यालयों की शैक्षणिक गतिविधियों, अनुसंधान एवं क्षेत्र प्रचार के काम-काज की स्थिति की समीक्षा की। कृषि मंत्री ने दुर्ग जिले के सांकरा स्थित महात्मा गांधी उद्यानिकी विश्वविद्यालय में चालू शैक्षणिक सत्र में स्नातक शिक्षा के लिए पात्र विद्यार्थियों के दाखिले की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए। कृषि मंत्री ने उद्यानिकी विश्वविद्यालय की गतिविधियों को तत्परता से शुरू कराने के लिए राज्य के अलग-अलग जिलों में स्थित उद्यानिकी विभाग की कुछ नर्सरियों को विश्वविद्यालय के जिम्मे सौंपने की भी कार्रवाई के निर्देश दिए। बैठक में संसदीय सचिव सुश्री शकुंतला साहू और कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ. एम. गीता भी मौजूद थीं।

कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे ने कहा कि छत्तीसगढ़ कृषि प्रधान राज्य है। कृषि का विकास ही छत्तीसगढ़ का विकास है। उन्होंने विश्वविद्यालयों को राज्य के ग्रामीण अंचलों में कृषि, उद्यानिकी, फूड प्रोसेसिंग सहित कृषि आधारित गतिविधियों के विस्तार पर जोर दिया और कहा कि इसका लाभ राज्य के किसान को मिलना और दिखना चाहिए। कृषि मंत्री ने बीज उत्पादन के मामले में राज्य को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में विश्वविद्यालयों को कार्ययोजना बनाकर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। खरीफ फसलों में कीटव्याधि प्रकोप की रोकथाम के लिए किसानों को आवश्यक सलाह एवं दवाओं के उपयोग के बारे में जानकारी देने की बात कही गई। कृषि मंत्री ने राज्य में नीजि दुकानदारों द्वारा फसल कीटव्याधि की रोकथाम हेतु विक्रय किए जा रहे कीटनाशक दवाओं पेस्टीसाइड की गुणवत्ता की जांच के लिए भी आवश्यक कदम उठाने की बात कही। कृषि मंत्री ने कहा कि कीटनाशक दवाओं के मानक की जांच पड़ताल के लिए लैब की स्थापना जरूरी है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. पाटिल ने बताया कि विश्वविद्यालय परिसर में कीटनाशक दवाओं की जांच-पड़ताल के लिए लैब की स्थापना का काम अंतिम चरण में है। आगामी दो-तीन माह में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद से दवाओं के परीक्षण हेतु प्रमाण-पत्र मिल जाएगा।

बैठक में कृषि मंत्री ने राज्य में नव स्थापित कृषि, उद्यानिकी, कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालयों में शैक्षणिक गतिविधियों को सुव्यवस्थित तरीके से शुरू करने तथा सांकरा उद्यानिकी विश्वविद्यालय के अधीन स्नातक कॉलेज की स्थापना का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। कृषि एवं वेटनरी विश्वविद्यालय के अंतर्गत बैकलॉग के रिक्त पदों की भर्ती की प्रक्रिया को भी शुरू करने के निर्देश दिए गए। बैठक में कृषि विज्ञान केन्द्र के काम-काज की भी समीक्षा की। कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे ने जिलों में स्थित कृषि विज्ञान केन्द्र विशेषकर कोरिया जिले के कृषि विज्ञान केन्द्र के कार्य की सराहना की। कृषि विश्वविद्यालय के डॉ. एस.सी. मुखर्जी ने पॉवर पाइंट प्रेजेंटेंशन के माध्यम से कृषि विज्ञान केन्द्र की गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसी तरह बीज उत्पादन, बायोफ्लास्क तकनीक से सघन मछली पालन, मखाना एवं लाख की खेती के बारे में भी जानकारी दी गई।

गंजमंडी पानी टंकी का आयुक्त ने किया निरीक्षण… टेस्टिंग के लिए पानी भरने के लिए अधिकारियों को दिये निर्देश
लद्दाख पहुंचे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह: पैरा ट्रूपिंग और सैन्य अभ्यास का लिया जायजा
छत्तीसगढ़ में अब तक बर्ड फ्लू की पुष्टि नहीं… बालोद में कौव्वों की मौत पर लिए गए सैम्पल की रिपोर्ट आई निगेटिव
मुख्यमंत्री ने पूर्व विधायक भजन सिंह निरंकारी के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया
आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 20 मवेशियों की मौत, बाल बाल बचे चरवाहे
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Mainpat's famous Tibetan carpet is gaining popularity day by day मैनपाट के सुप्रसिद्ध तिब्बती कालीन की दिनों-दिन बढ़ रही लोकप्रियता… विख्यात सूफी गायक कैलाश खेर भी हुए मुरीद
Next Article 2 thousand 163 new cases and 5 thousand 651 patients became healthy in Chhattisgarh भारत में कोरोना : लगातार दूसरे दिन आई कमी, पिछले 24 घंटे में सामने आए 61267 नए मामले

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?