ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए पोस्टल बैलट की सुविधा, आयोग ने जारी किए दिशा-निर्देश
Share
Notification Show More
Latest News
बस्तर में दिव्यांगजनों के पुनर्वास के लिए चलेगा महाअभियान, डिप्टी सीएम ने दिए अफसरों को निर्देश
October 4, 2026
सीएम ग्रामीण बस योजना के 1 वर्ष पूरे : 850 गांवों में पहली बार पहुंची नियमित बस सेवा
October 4, 2026
छत्तीसगढ़ के 6 जिलों के 312 वैद्यों का प्रमाणीकरण; मार्च 2027 तक 1 हजार वैद्यों के प्रमाणीकरण का लक्ष्य
October 4, 2026
घसीदास नगर के शिवशक्ति तालाब में डूबा युवक, घंटो मशक्कत के बाद एसडीआरएफ ने निकाला शव
October 3, 2026
स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में होंगी 1812 पदों पर संविदा भर्ती
October 3, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए पोस्टल बैलट की सुविधा, आयोग ने जारी किए दिशा-निर्देश

By @dmin Published October 4, 2020
Share
बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए पोस्टल बैलट की सुविधा, आयोग ने जारी किए दिशा-निर्देश
बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए पोस्टल बैलट की सुविधा, आयोग ने जारी किए दिशा-निर्देश
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। कोरोना वायरस महामारी के इस दौर में चुनाव का आयोजन किसी चुनौती से कम नहीं है। कठिन परिस्थितियों के बीच बिहार में तीन चरणों में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं, वहीं एक लोकसभा सीट समेत 56 विधानसभा सीटों पर उप चुनाव होने हैं। ऐसे में चुनाव आयोग ने बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए डाक से मतदान (पोस्टल बैलट) की व्यवस्था की है। भारतीय निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने जानकारी दी कि बिहार विधानसभा चुनाव में बुजुर्गों और दिव्यांगों को मददान के लिए पोस्टल बैलट की सुविधा प्रदान की जाएगी। 
चुनाव आयोग ने  80 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों और दिव्यांगों के लिए पोस्टल बैलट (डाक से मतदान) की प्रक्रिया को अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। पोस्टल बैलट सेवा को चुनने के लिए जरूरी फॉर्म को ऐसे सभी मतदाताओं के आवास पर पहुंचाया जाएगा जिनकी आयु 80 वर्ष से अधिक होगी और जो दिव्यांग होंगे। बूथ स्तर के अधिकारी (बीएलओ) अपने पोलिंग स्टेशन के तहत आने वाले ऐसे सभी व्यक्तियों के आवास पर यह फॉर्म पहुंचाएंगे।
इस संबंध में चुनाव आयोग की ओर से सभी राज्यों के मुख्य चुनाव अधिकारियों को तीन अक्तूबर को एक पत्र लिखा गया था। इस पत्र में कहा गया था, ‘अगर मतदाता पोस्टल बैलट का चयन करते हैं तो बीएलओ अधिसूचना जारी होने के पांच दिन के भीतर मतदाता के आवास से भरा गया फॉर्म 12-डी प्राप्त करेगा और रिटर्निंग अधिकारी के पास जमा करवाएगा।Ó
निर्देशों के अनुसार, रिटर्निंग अधिकारी पोलिंग टीमों को तैनात करेगा, जो पूर्व सूचित तारीखों पर पोस्टल बैलट को वितरित और एकत्र करेंगी और उसके बाद इसे रिटर्निंग अधिकारी के पास जमा करेंगी। आयोग ने कहा है कि ये दिशा-निर्देश 56 विधानसभा सीटों और एक लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव समेत सभी चुनावों और उपचुनावों में लागू होंगे। बता दें कि बिहार में तीन स्तरीय विधानसभा चुनाव होने जा रहा है। पहले चरण का मतदान 28 अक्तूबर, दूसरे चरण का मतदान तीन नवंबर और तीसरे चरण का मतदान सात नवंबर को होगा।

You Might Also Like

बस्तर में दिव्यांगजनों के पुनर्वास के लिए चलेगा महाअभियान, डिप्टी सीएम ने दिए अफसरों को निर्देश

सीएम ग्रामीण बस योजना के 1 वर्ष पूरे : 850 गांवों में पहली बार पहुंची नियमित बस सेवा

छत्तीसगढ़ के 6 जिलों के 312 वैद्यों का प्रमाणीकरण; मार्च 2027 तक 1 हजार वैद्यों के प्रमाणीकरण का लक्ष्य

घसीदास नगर के शिवशक्ति तालाब में डूबा युवक, घंटो मशक्कत के बाद एसडीआरएफ ने निकाला शव

स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में होंगी 1812 पदों पर संविदा भर्ती

@dmin October 4, 2020
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 349 # 04 october 2020
Next Article बड़ी खबर : फिर शर्मसार हुई इंसानियत, दुष्कर्म का विरोध करने पर किशोरी को जिंदा जलाया आरजेडी के पूर्व राज्य सचिव की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या की, मामला दर्ज
× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?