ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जल जीवन मिशन योजनांतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों के प्रत्येक घरों में दिया जाएगा नल कनेक्शन… कलेक्टर की अध्यक्षता में समिति गठित
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

जल जीवन मिशन योजनांतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों के प्रत्येक घरों में दिया जाएगा नल कनेक्शन… कलेक्टर की अध्यक्षता में समिति गठित

By @dmin
Published: October 3, 2020
Share
Dongargarh Dongargaon MLA becomes president
Dongargarh Dongargaon MLA becomes president
SHARE

दुर्ग। जल जीवन मिशन का मुख्य उद्देश्य वर्ष 2024 तक प्रत्येक ग्रामीण क्षेत्रों के प्रत्येक घर में नल कनेक्शन के माध्यम से जल प्रदाय करना है। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेेश के लिए समय-सीमा वर्ष 2023 रखी गई है। इस योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के शत् प्रतिशत् परिवारों को कार्यरत घरेलू नल कनेक्शन के माध्यम से शुद्ध एवं पर्याप्त मात्रा में गुणवत्तायुक्त पेयजल प्रदाय करना है। जिले में जल जीवन मिशन के कार्यो का सुचारू रूप से संपादन हेतु कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता समिति का गठन किया गया है।

समिति के सदस्य सचिव कार्यपालन अभियंता, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खण्ड, दुर्ग है। इनके अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, जिला वन मण्डल अधिकारी, सहायक आयुक्त आदिवासी विभाग, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, कार्यपालन अभियंता जल संसाधन विभाग, उप संचालक जन संपर्क विभाग, जिला कार्यक्रम अधिकाकरी महिला एवं बाल विकास विभाग, दुर्ग सदस्य के रूप में शामिल है।

जिले में कुल 385 ग्राम, 419 बसाहटे है। जिले की वर्तमान ग्रामीण परिवारों की संख्या 1,46,500 है, जिनमें से कुल 39,851 परिवारों को नलजल, स्थलजल एवं मिनीमाता योजना अंतर्गत घरेलू कनेक्शन प्रदाय किये जा चुके है। जिले में वर्तमान में कुल 149 नलजल योजना एवं 40 स्थलजल योजना संचालित है, किंतु ज्यादातर योजना अपने डिजाईन पीरियड पूर्ण कर चुकी है। अत: नये कनेक्शन देने हेतु पूर्व से संचालित योजना का रेट्रोफिटिंग अर्थात पुन: संयोजन किया जाना प्रस्तावित है। जिसके अंतर्गत पाईप लाईन विस्तार कार्य एवं टंकी निर्माण कार्य किया जावेगा एवं शत प्रतिशत परिवारों का घरेलू नल कनेक्शन प्रदान किया जाएगा।

विकासखण्ड धमधा में कुल 23, विकासखण्ड दुर्ग में 03 एवं विकासखण्ड पाटन में 48 योजनाओं का रेट्रोफिटिंग किया जावेगा। जिन ग्रामों में नलजल अथवा स्थलजल योजना संचालित नहीं है, उन ग्रामों में पेयजल प्रदाय हेतु नई योजनाएं बनाई जा रही है। विकासखण्ड पाटन में 45 एवं विकासखण्ड धमधा 18 नई योजनाएं बनाई जा रही है। सतही स्त्रोत पर आधारित विभिन्न ग्रामों को सम्मिलित करते हुए समूह योजना बनाया जाना है। जिले में कुल 09 समूह योजना बनाया जाना प्रस्तावित है, जिसके अंतर्गत कुल 248 ग्रामों को सम्मिलित किया गया है। वर्तमान में विभाग के कार्यों को कराये जाने हेतु निविदा के माध्यम से ठेकेदारों से कार्य कराया जाता था, जिसमें निविदा लगाने से कार्यादेश जारी करने तक कुल एक से डेढ़ माह का समय लग जाता था। किंतु जल जीवन मिशन के अंतर्गत निविदा स्वीकृति एवं अन्य कार्यवाही में लगने वाले समय की बचत होगी। इस हेतु राज्य स्तर पर जल जीवन मिशन के क्रियान्वयन हेतु विभिन्न कार्यो के लिए रूचि की अभिव्यक्ति के माध्यम से रेट आमंत्रित करने एवं तृतीय पक्ष निरीक्षण के लिए दर आमंत्रित किए गए है। इस प्रक्रिया के अंतर्गत विभाग में इमपेनल्ड ठेकेदारों को पात्र पाए जाने पर रेट कॉन्टेऊक्ट के माध्यम से कार्य आबंटित किया जावेगा, जिससे कि जल जीवन मिशन के कार्यों में गति आयेगी एवं प्रत्येक ग्रामीण परिवारों को शत् प्रतिशत कार्यरत घरेलू नल कनेक्शन प्रदाय करने का लक्ष्य भी पूर्ण हो सकेगा।

आत्महत्या करने ट्रेन के सामने कूदा प्रेमी जोड़ा, नाबालिक किशोरी की मौके पर मौत, युवक गंभीर, अस्पताल में भर्ती
‘युवा नवाचार से सजेगा आत्मनिर्भर भारत का भविष्य’ — उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा
पारदर्शी प्रशासन और योजनाओं का लाभ देकर उन्हें आगे बढ़ाना सरकार की प्राथमिकता : भूपेश बघेल
प्राथमिक कृषि साख समिति द्वारा संचालित उचित मूल्य की दुकान निलंबित
CG Crime Breaking : पुराने केस में समझौता नहीं किया तो बदमाशों ने कर दी युवक की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article शोहरत की बुलंदियों को छुआ, फिर सब कुछ छोड़कर संन्यासी बन गए थे विनोद खन्ना
Next Article मार्च में जीएसटी संग्रह ने बनाया नया रिकॉर्ड, सरकार को मिले 1.23 लाख करोड़ रुपये कोरोना संकट में भी अर्थव्यवस्था ने पकड़ी रफ्तार : जीएसटी कलेक्शन ग्रोथ में छत्तीसगढ़ देश में दूसरे स्थान पर…. सितंबर के जीएसटी कलेक्शन में 24 प्रतिशत की वृद्धि
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?