ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सिर्फ स्वाद के लिए नहीं बल्कि सेहत के लिए भी खाए जाते हैं पापड़, जानें अलग पापड़ के अलग फायदे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedHealth

सिर्फ स्वाद के लिए नहीं बल्कि सेहत के लिए भी खाए जाते हैं पापड़, जानें अलग पापड़ के अलग फायदे

By @dmin
Published: October 3, 2020
Share
SHARE

हमारे देश के ज्यादातर हिस्सों में भोजन के साथ पापड़ खाए जाने की परंपरा है। लेकिन सबसे अधिक पापड़ खाने का चलन राजस्थान में है। हालांकि देश में सबसे अधिक पसंद किए जानेवाले पापड़ गुजरात राज्य के हैं। देशभर में शादी-ब्याह और त्योहारों पर पकवान के साथ पापड़ बनाए जाते हैं। आइए, यहां जानते हैं कि क्यों खाए जाते हैं हमारे पूरे देश में अलग-अलग तरह के पापड़ और पापड़ खाने से क्या लाभ होता है…

Contents
  • पाचन सही करता है पापड़
  • गुण और स्वाद का मिश्रण
  • पापड़ के प्रकार और प्रभाव
  • भोजन के बाद पापड़
  • कौन-सा पापड़ है अधिक गुणकारी?

पाचन सही करता है पापड़

जी हां, पापड़ को भोजन करने के अंत में खाया जाता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि पापड़ सुपाच्य होता है और जब हम बहुत अधिक गरिष्ठ भोजन (हाई कैलरी फूड या बहुत तला-भुना और मसालेदार भोजन) करते हैं तो पापड़, उस भोजन को पचाने में हमारे पाचनतंत्र की सहायता करता है।

गुण और स्वाद का मिश्रण

आमतौर पर पापड़ मूंगदाल और उड़द की दाल के बनाए जाते रहे हैं। इन दाल को रातभर पानी में भिगोकर और महीन पीसकर पापड़ तैयार करने की पुरानी परंपरा है। साथ ही इन पापड़ को बनाते समय इनमें अजवाइन, काली मिर्च का पाउडर और हल्का नमक मिलाया जाता है। ये तीनों चीजें पापड़ का स्वाद बढ़ाने क साथ ही इसके गुणों में भी वृद्धि करती हैं।

पापड़ के प्रकार और प्रभाव

आज के समय में पापड़ केवल सेहत के लिए नहीं बनाए जाते। बल्कि स्वाद पर भी पूरा ध्यान दिया जाने लगा है। इसलिए सिर्फ लाल मिर्च के पापड़, जीरा पापड़, अजवाइन पापड़, लौंग पापड़ आदि भी मार्केट में उपलब्ध हैं।
हालांकि लाल मिर्च के पापड़ को अलग कर दिया जाए तो ज्यादातर पापड़ सेहत को सुधारने का काम करते हैं और भोजन को पचाने में सहायता करते हैं। इसके साथ ही पापड़ पेट में गैस बनने की समस्या से बचाता है। जब किसी को जी मिचलाने की समस्या हो रही हो तो पापड़ का सेवन उसके पेट और मूड को ठीक करने में सहायक हो सकता है। आम के अचार के साथ पापड़ खाना ज्यादातर हॉस्टलर्स को पसंद होता है। कुछ नया ट्राई करना हो तो एक बार आप भी पापड़ का स्वाद अचार के साथ लेकर देखिए…

भोजन के बाद पापड़

जिन मसालों का यहां जिक्र किया गया है, वे मुख्य रूप से पापड़ में फ्लेवर ऐड करने का काम करते हैं। लेकिन पापड़ उड़द की दाल, मसूर की दाल, मूंग धुली दाल और चना दाल से तैयार किए जाते हैं।
इनमें मूंग धुली दाल से तैयार पापड़ को सबसे अधिक सुपाच्य माना जाता है। इसलिए आमतौर पर मूंग दाल से तैयार पापड़, जिसमें जीरा फ्लेवर होता है, वही सबसे अधिक सर्व किया जाता है। वैसे पापड़ खाने का कोई निश्चित समय नहीं होता है। आप इसे कभी भी खा सकते हैं।

कौन-सा पापड़ है अधिक गुणकारी?

अब आपके मन में यह सवाल आ रहा होगा कि आखिर पापड़ खाने का सही तरीका क्या है? यानी आपको पापड़ भूनकर खाना चाहिए या तलकर (डीप फ्राइड)। तो जान लीजिए कि पापड़ जब सिर्फ स्वाद के लिए खाना हो तो आप कभी-कभी इसे डीप फ्राई करके खा सकते हैं। लेकिन अगर नियमित रूप से और सेहत का ध्यान रखते हुए पापड़ का सेवन करना चाहते हैं तो आपको भूनकर (रोस्ट करके) इसके सेवन करना चाहिए।

बड़ी खबर: शिक्षा कर्मियों को राज्योत्सव पर मिली बड़ी सौगात… सीएम बघेल की घोषणा के अनुसार 8226 व्याख्याताओं के संविलयन का आदेश जारी
विधायक अरुण वोरा व महापौर धीरज बाकलीवाल ने किया शनीचरी बाजार में महावीर सुविधा केन्द्र का शुभारंभ… मिलंगे ऑक्सीजन किट सहित यह सामान
चीनी तनाव : भारतीय सेना फिर अमेरिका से मंगवाएगी 72 हजार असॉल्ट रायफल्स
चारा घोटाले में लालू यादव दोषी करार: रांची की सीबीआई कोर्ट ने सुनाया फैसला, डोरंडा कोषागार से जुड़ा है मामला
Railway Breaking : कन्फर्म टिकट देने की कवायद, 4 जोड़ी एक्सप्रेस गाड़ियों में लगेंगे अतिरिक्त कोच
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राज्य स्तरीय साइबर पुलिस थाना से साइबर अपराधों की जांच में आएगी तेजी: भूपेश बघेल
Next Article आप सीटिंग जॉब में हैं? तो ऐसे कम करें हार्ट अटैक का खतरा

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?