ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पिछली हार के गम को भुलाकर नए जोश के साथ मैदान पर उतरेंगे मुंबई और पंजाब
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Featured

पिछली हार के गम को भुलाकर नए जोश के साथ मैदान पर उतरेंगे मुंबई और पंजाब

By @dmin
Published: October 1, 2020
Share
IPL 2020: CSK को बड़ा झटका, सुरेश रैना निजी कारणों से आईपीएल से हटे
IPL 2020: CSK को बड़ा झटका, सुरेश रैना निजी कारणों से आईपीएल से हटे
SHARE

यूएई/नई दिल्ली (एजेेंसी)। आईपीएल के 13वें सीजन का 13वां मुकाबला गुरुवार को मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच खेला जाएगा। अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में यह मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे से शुरू होगा। पिछली हार के गम को भुलाकर नए जोश के साथ दोनों टीमें मैदान पर उतरेंगी और लय हासिल करने की कोशिश करेंगी। किंग्स इलेवन ने राजस्थान रॉयल्स को रविवार को खेले गए मैच में 224 रन का लक्ष्य दिया लेकिन वह इसका बचाव नहीं कर पाया जो टीम के लिए गहरा झटका है।  
दूसरी तरफ मुंबई ने कीरोन पोलार्ड और ईशान किशन की लाजवाब पारियों की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 202 रन के लक्ष्य तक पहुंचने का प्रयास किया लेकिन आखिर में सुपर ओवर में उसे दो अंक गंवाने पड़े। मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस ने अपना पहला मैच गंवाया था लेकिन कोलकाता नाइटराइडर्स को हराकर उसने शानदार वापसी की थी। आरसीबी के खिलाफ हालांकि छोटी-छोटी गलतियां उसे भारी पड़ गई थी।
लगभग यही स्थिति किंग्स इलेवन की भी है जिसने दिल्ली कैपिटल्स से पहला मैच गंवाने के बाद आरसीबी के खिलाफ अपना खाता खोला लेकिन रॉयल्स के खिलाफ बेहतरीन बल्लेबाजी के बावजूद उसे हार का सामना करना पड़ा। किंग्स इलेवन ने भी कुछ गलतियां की जिन्हें वह दोहराने से बचना चाहेगा। उसने जब विरोधी टीम पर नकेल कसनी थी तब वह ऐसा करने में नाकाम रहा। अपने दो मैचों में वह बेहतर स्थिति में था लेकिन इसका फायदा नहीं उठा पाया। 
रॉयल्स के खिलाफ पंजाब के गेंदबाज अपनी लय में नहीं दिखे। शेल्डन कॉटरेल के एक ओवर में राहुल तेवतिया के पांच छक्के इसका सबूत है। यहां तक कि बेहतरीन फार्म में चल रहे मोहम्मद शमी ने भी चार ओवर में 53 रन लुटाए और तीन विकेट लिए। लेग स्पिनर रवि बिश्नोई को छोड़कर कोई भी गेंदबाज पिछले मैच में प्रभाव नहीं छोड़ पाया। कप्तान केएल राहुल ने हालांकि बेहद सकारात्मक रवैया अपनाए रखा और अपने गेंदबाजों का उत्साह बढ़ाया। वह अपने गेंदबाजों से अब बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे होंगे।

नेशनल इंफॉर्मेटिक्स सेंटर के कंप्यूटर हुए हैक, प्रधानमंत्री और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा डाटा मौजूद
Railway News : एसी में होगा फायर डिटेक्शन सिस्टम और सभी गार्ड वैनों में लगेगा हैंड ब्रेक
बिग बॉस 16 शो में दोबारा एंट्री करेंगी अर्चना गौतम…
Manipur Violence : उपद्रवियों ने केन्द्रीय मंत्री के घर को बनाया निशाना, लगा दी आग… केन्द्रीय मंत्री बोले- अमानवीय
भारत में कोरोना: देश में 71 लाख के पार पहुंची मरीजों की संख्या…. 24 घंटे में सामने आए 66732 नए मामले
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article जानें कितनी मात्रा में इस्तेमाल करना चाहिए चेहरे पर क्रीम और लोशन
Next Article ‘गुम है किसी के प्यार में’ : इस अंदाज में छोटे पर्दे पर डेब्यू करेंगी रेखा
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?