ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जानें कितनी मात्रा में इस्तेमाल करना चाहिए चेहरे पर क्रीम और लोशन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedHealth

जानें कितनी मात्रा में इस्तेमाल करना चाहिए चेहरे पर क्रीम और लोशन

By @dmin
Published: October 1, 2020
Share
SHARE

कई लोगों का मानना है कि अगर चेहरे पर स्किन केयर प्रोडक्ट ज्यादा लगाया जाए तो उसका असर और बढिया निकल कर आता है। मगर यह धारणा बिल्कुल गलत है। यदि आप इनका सही मात्रा में उपयोग करेंगी, तो यह आपकी स्किन को बेहतर परिणाम देगा। क्लीन्जर और सीरम से लेकर मॉइश्चराइजर और बहुत से ऐसे स्किन केयर प्रोडक्ट्स हैं, जिसको उपयोग करने के लिए त्वचा विशेषज्ञों ने गाइडलाइन्स जारी की हैं। आज हम आपको बताएंगे कि इन प्रोडक्ट्स का कितनी मात्रा में उपयोग करना सही रहेगा, आइए जानते हैं….

Contents
  • क्लींजर
  • ज्यादा यूज करने पर होगा ये नुकसान
  • फेस सीरम
  • ज्यादा यूज करने पर होगा ये नुकसान
  • रेटिनॉइड
  • ज्यादा यूज करने पर होगा ये नुकसान
  • अंडर आई क्रीम
  • ज्यादा यूज करने पर होगा ये नुकसान
  • मॉइस्चराइजर
  • ज्यादा यूज करने पर होगा ये नुकसान
  • सनस्क्रीन
  • ज्यादा यूज करने पर होगा ये नुकसान

क्लींजर

आपका क्लींजर चाहे जेल बेस्ड हो या फिर क्रीम बेस्ड, आपको उसे एक सिक्के की मात्रा में ही इस्तेमाल करना चाहिए। क्लींजर अगर बॉटल में हैं, तो चेहरा धोने के लिए उसका एक पंप ही काफी होगा। मियामी के त्वचा विशेषज्ञ एलिसिया बार्बा, एमडी, सुझाव देते हैं कि यदि आप मेकअप नहीं लगाती हैं, तो केवल एक बार सुबह और एक बार रात को सोने से पहले अपना चेहरा साफ करें।

ज्यादा यूज करने पर होगा ये नुकसान

यदि आपकी स्किन पर मुंहासे हैं और एक एंटी-एक्ने क्लींजर का बताई गई मात्रा से अधिक प्रयोग करती हैं, तो आपकी स्किन ड्राय हो सकती है। किसी भी क्लींजर की अधिक मात्रा का उपयोग करने से आपकी स्किन पर कोई अतिरिक्त लाभ नहीं होगा।

फेस सीरम

सीरम का उपयोग केवल एक मटर के आकार के दाने की मात्रा में ही करें। इससे आपकी स्किन हाइड्रेट रहेगी, मुंहासों की समस्या दूर होगी और स्किन में शाइन बढ़ेगी।

ज्यादा यूज करने पर होगा ये नुकसान

किसी भी उत्पाद का बहुत अधिक उपयोग करने से आपकी त्वचा पर पील होनी शुरू हो सकती है। कई महिलाओं में पाया गया है कि बताई गई मात्रा से अधिक सीरम लगाने से उन्हें स्किन में जलन महसूस होने लगी।

रेटिनॉइड

पूरे चेहरे पर रेटिनॉइड को लगाने के लिए इसे पांच के सिक्के के बराबर की मात्रा में इस्तेमाल करना चाहिए। इसे धीरे-धीरे अपने चेहरे पर लगाना चाहिए। स्किन पर अप्लाई करने से पहले इसे अपने मॉइस्चराइजर के साथ मिलाएं, और इसे सप्ताह में केवल तीन बार उपयोग करें।

ज्यादा यूज करने पर होगा ये नुकसान

बताई गई मात्रा से अधिक उपयोग करने से त्वचा में जलन, रूखापन, होंठ सूखना, त्वचा का रंग लाल या पीला पडऩा या फिर प्रकाश के प्रति संवेदनशीलता का बढऩा आदि लक्षण महसूस हो सकते हैं।

अंडर आई क्रीम

प्रत्येक आंख के लिए मटर के आकार की मात्रा पर्याप्त से अधिक है। आपको मार्के में हाइड्रेटिंग आई क्रीम से लेकर ब्राइटनिंग जेल वाली अंडर आई क्रीम मिल जाएंगी, लेकिन डार्क अंडर-आई सर्कल को गायब करने के लिए बताई हुई मात्रा में ही इसे इस्तेमाल करना चाहिए।

ज्यादा यूज करने पर होगा ये नुकसान

अंडर आई क्रीम का अधिक उपयोग आपकी त्वचा को संवेदनशील बना सकता है। यह स्किन पोर्स को बंद कर सकता है और आंखों की परेशानी पैदा कर सकता है।

मॉइस्चराइजर

यदि आप एक मॉइस्चराइजर का उपयोग कर रही हैं, जो आपकी स्किन टाइप को सूट करता है, तो आपको पूरे चेहरे के लिए केवल एक पांच के सिक्के के आकार की मात्रा पर्याप्त चाहिए होगी।

ज्यादा यूज करने पर होगा ये नुकसान

अधिक मॉइस्चराइजर आपकी त्वचा को चमकदार बना सकता है और ब्रेकआउट की समस्या पैदा कर सकता है। यह आपकी त्वचा पर भारी भी महसूस कर सकता है और आपके मेकअप को लगाने के लिए कठिन बना सकता है।

सनस्क्रीन

अपने चेहरे के लिए अंगूर के आकार की मात्रा की सनस्क्रीन उपयोग करें। वहीं, आपके शरीर के बाकी हिस्सों के लिए, आपको इसे एक शॉट ग्लास की मात्रा में उपयोग करनी चाहिए।

ज्यादा यूज करने पर होगा ये नुकसान

ज्यादातर लोग पर्याप्त सनस्क्रीन का उपयोग नहीं करते हैं। इस मामले में, बहुत अधिक उपयोग करने जैसी कोई चीज नहीं है।

अजय देवगन के जरिए अपने पति से मिली थीं: इशिता दत्ता
कुर्मीगुंडरा गौठान में मिलेंगी उस्मानाबादी बकरियां, बकरीपालकों को उपलब्ध कराई गई उच्च नस्ल की बकरियां
पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने हैमर थ्रो में राज्य स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा सुधा सिंह को किया सम्मानित
बड़ी उपलब्धि: शहरी आवास योजना में उल्लेखनीय कार्य के लिए छत्तीसगढ़ पुरस्कृत, सौमिल रंजन ने ग्रहण किया पुरस्कार
बारिश के मौसम में आपदा प्रबंधन के लिए जिला प्रशासन और नगर निगम सभी जरूरी तैयारियां करे – अरूण वोरा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article काली अंडरआर्म्स को गोरा करने के लिए रोजाना नहाने से पहले करें ये उपाय
Next Article IPL 2020: CSK को बड़ा झटका, सुरेश रैना निजी कारणों से आईपीएल से हटे पिछली हार के गम को भुलाकर नए जोश के साथ मैदान पर उतरेंगे मुंबई और पंजाब

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?