ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दोहराई गई हाथरस जैसी दरिंदगी, छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, पीडि़ता ने तोड़ा दम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

दोहराई गई हाथरस जैसी दरिंदगी, छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, पीडि़ता ने तोड़ा दम

By @dmin
Published: October 1, 2020
Share
नाबालिग ने पांच वर्षीय चचेरी बहन की दुष्कर्म के बाद की हत्या, गिरफ्तार
नाबालिग ने पांच वर्षीय चचेरी बहन की दुष्कर्म के बाद की हत्या, गिरफ्तार
SHARE

बलरामपुर (एजेंसी)। गैसड़ी में घर से एडमिशन लेने के लिए निकली छात्रा का गांव के ही कुछ दरिंदों ने अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के किसी तरह घर पहुंची छात्रा की हालत देख घर वाले परेशान हो गए। वह फौरन उसे लेकर जिला अस्पताल के लिए निकले लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही बेटी ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज कर गिरफ्तार दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की छानबीन के दौरान घटना का खुलासा हुआ है। शव को पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है।
मामला गैसड़ी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। इसी गांव की रहने वाली छात्रा मंगलवार सुबह 10 बजे परिजनों से यह बता कर निकली घर से निकली थी कि वह एक निजी महाविद्यालय में दाखिला लेने के लिए जा रही है। छात्रा की मां के अनुसार उसकी बेटी देर शाम तक घर नहीं लौटी तो परिजनों ने बेटी की तलाश शुरू की। इसी बीच छात्रा बदहवास एवं गंभीर हालत में घर पहुंची। छात्रा ने परिजनों को आपबीती सुनाई और कहा कि उसे एक युवक कॉलेज ले गया था। प्रवेश के बाद वही युवक उसे लेकर गैसड़ी बाजार पहुंचा और अपने घर/ दुकान ले गया। जहां उस युवक तथा उसके चाचा ने बारी-बारी उसके साथ दुष्कर्म किया। जिससे छात्रा की हालत खराब हो गई। 
इस पर आरोपियों ने घबराकर उसे घर पहुंचने से पहले एक निजी चिकित्सक को बुलाकर छात्रा के इलाज का इलाज कराने की बात कही थी। उन्होंने एक डॉक्टर को घर पर बुलाया भी। लेकिन हालत गंभीर तथा मामला संदिग्ध होने के चलते चिकित्सक ने छात्रा का इलाज करने से मना कर दिया तथा उसे जिला अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में ही छात्रा की मौत हो गई है। बुधवार सुबह गैसड़ी की पुलिस मामले को संदिग्ध मानते हुए मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। परिजनों की आशंका पर पुलिस दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही थी। इस संबंध में देर शाम पुलिस के आला अफसर कुछ भी बोलने से कतरा रहे थे। 

डीएम ने की मामले की पुष्टि 
गैसड़ी कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार देर शाम एक छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म होने का मामला प्रकाश में आया था। जांच के बाद पता चला कि कॉलेज में दाखिला के लिए छात्रा को एक युवक कॉलेज तक ले गया था। दाखिला के बाद उसे वह वापस ले आया और एक कमरे में युवक तथा उसके चाचा ने युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। हालत खराब होने पर दोनों ने छात्रा का इलाज कराने की भी कोशिश की। मामला ठीक न होने पर दोनों ने छात्रा को गंभीर हालत में घर पर छोड़ आए। परिजन छात्रा को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जा रहे थे। रास्ते में उसकी मौत हो गई। आरोपी चाचा शाहिद व भतीजे साहिल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
-कृष्णा करुणेश, डीएम बलरामपुर

राजिम कुंभ कल्प 24 फरवरी से 8 मार्च तक, धर्मस्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने मेला स्थल का किया निरीक्षण
बीजापुर में पुलिस को नक्सल विरोधी अभियान में मिली दोहरी सफलता, 4 नक्सली गिरफ्तार… स्मारक भी किया ध्वस्त
Loksabha Election: बस्तर लोकसभा में मतदान खत्म, ईवीएम में कैद हुई प्रत्याशियों की किस्मत, 63.41 प्रतिशत वोटिंग
सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, तीन आतंकी ढेर
चीन की सीमा तक सेना की पहुंच होगी आसान, चारधाम प्रोजेक्ट को सुप्रीम कोर्ट की हरी झंडी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सुबह की सैर पर निकले भाजपा नेता की हत्या, दो दिन पहले हुए थे पार्टी में शामिल
Next Article LAC की सुरक्षा के लिए 1000 किमी रेंज तक जाने वाली मिसाइलें तैनात कर रहा है भारत, रक्षा अधिग्रहण परिषद ने दी मंजूरी LAC की सुरक्षा के लिए 1000 किमी रेंज तक जाने वाली मिसाइलें तैनात कर रहा है भारत, रक्षा अधिग्रहण परिषद ने दी मंजूरी

Ro.No.-13954/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?