ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: इंग्लिश मीडियम स्कूलों को बेहतर बनाने अच्छे स्कूलों का करें भ्रमण…. कलेक्टर ने प्राचार्यों व निकाय के अधिकारियों को दिये संयुक्त निरीक्षण कर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश
Share
Notification Show More
Latest News
सकारात्मक सोच, मानवीय मूल्य और नवाचार से ही आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त होता है: राज्यपाल डेका
October 5, 2026
सीएम साय का सिंगापुर प्रवास :  नवा रायपुर के विकास के लिए गार्डन्स बाय द बे से हुई चर्चा
October 5, 2026
कोरबा के कुसमुंडा खदान में आमने-सामने टकराए टेलर, एक चालक की मौत, दूसरा गंभीर घायल
October 5, 2026
अबूझमाड़ में बदलाव : जहां 15 साल रहा सुरक्षा कैंप, अब वहीं संवर रहा आदिवासी बच्चों का भविष्य
October 5, 2026
ब्लैक स्पॉट, ग्रे स्पॉट से लेकर हाईवे तक लगातार निगरानी, दुर्ग भिलाई में पुलिस की स्पेशल चेकिंग
October 5, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

इंग्लिश मीडियम स्कूलों को बेहतर बनाने अच्छे स्कूलों का करें भ्रमण…. कलेक्टर ने प्राचार्यों व निकाय के अधिकारियों को दिये संयुक्त निरीक्षण कर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश

By @dmin Published September 30, 2020
Share
Visit the good schools to improve the English medium schools
Visit the good schools to improve the English medium schools
SHARE

दुर्ग। शासन की मंशा है कि जिले में आरंभ होने वाले इंग्लिश मीडियम स्कूल हर मायने में सबसे उम्दा हों। चाहे शैक्षणिक गुणवत्ता का विषय हो अथवा अधोसंरचना का स्तर हो, किसी भी मायने में गुणवत्ता से समझौता नहीं होना चाहिए। यह निर्देश कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने प्राचार्यों एवं नगरीय निकाय के अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि इंग्लिश मीडियम स्कूलों में दीगर स्कूलों में प्रचलित सबसे अच्छी प्रैक्टिस अपनाना है। इसके लिए निजी प्राइवेट स्कूलों का भी निरीक्षण करें। इनमें से हर स्कूल में कुछ अनूठा प्रयोग दिख जाता है। जब हम मुकम्मल रूप से पूरा स्कूल अधोसंरचना के मामले में तैयार कर लें तो इन विशेषताओं को भी शामिल करें।
कलेक्टर ने कहा कि रिनोवेशन के वक्त कुछ बुनियादी बातें ध्यान रहें। हम लाइब्रेरी पर काफी जोर दे रहे हैं। इनमें टैक्स्ट बुक के अलावा अन्य ज्ञानवर्धक पुस्तकें रख रहे हैं। इसका मकसद यह है कि बच्चों की रुचि पढऩे में बढ़े। इससे उनकी कल्पनाशीलता का विस्तार होगा। इसके लिए लाइब्रेरी की वास्तु उसी तरह से होनी चाहिए। यह काफी खुली-खुली हवादार होनी चाहिए। इससे लागत भी घटती है। कमरा अधिक रौशन हो जाता है। खुले-खुले वातावरण में पढऩा ज्यादा रोचक हो जाता है। इसके मुताबिक ही फर्नीचर आदि का चयन भी करें। कोशिश यह हो कि टैक्स्ट बुक के साथ ही बच्चों को ऐसी किताबें भी उपलब्ध कराएं जो उन्हें बाल साहित्य की दुनिया की समृद्धि को दिखाये। वे साइंस में हो रहे कमाल भी इन किताबों के माध्यम से जान सकें।

Contents
इसी तरह का हो प्ले कार्नर भीअब आनलाइन क्लास दुर्ग से केंद्रीकृत

इसी तरह का हो प्ले कार्नर भी

कलेक्टर ने कहा कि प्राइमरी लेवल से यह कक्षाएं शुरू होंगी। बच्चों को स्कूल को सीखने का बेहतरीन स्थान बनाने और खुश रहने की जगह बनाने के लिए बच्चों की स्पोट्र्स एक्टिविटी भी रखनी जरूरी है। इसके लिए प्ले कार्नर जैसे जगह भी बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस संबंध में देखें कि निजी स्कूल किस तरह से यह कार्य कर रहे हैं। कलेक्टर ने कहा कि साइंस लैब में अब काफी सारी नई चीजें जुड़ चुकी हैं। प्रायोगिक रूप से सैद्धांतिक बातों को समझना दिलचस्प अनुभव होता है। दुर्ग जिले में वैसे भी साइंटिफिक माडल को लेकर बच्चों ने कमाल का प्रदर्शन किया है। जितने अच्छे लैब होंगे, उतना ही बच्चों को साइंस की समझ बढ़ेगी। इसके लिए किस तरह के प्लेटफार्म आदि तैयार करना है। इस संबंध में प्राचार्य निगम अधिकारियों को फीडबैक दें।

अब आनलाइन क्लास दुर्ग से केंद्रीकृत

फिलहाल इंग्लिश मीडियम स्कूलों में आनलाइन क्लास चलाई जा रही है। कलेक्टर ने कहा कि इसे दुर्ग से केंद्रीकृत करें। इसकी गुणवत्ता के संबंध में लगातार मानिटरिंग करते रहे। उन्होंने बच्चों को दिये जाने वाले टैक्स्ट बुक आदि की जानकारी भी ली। जिला शिक्षा अधिकारी श्री प्रवास सिंह बघेल ने बताया कि आनलाइन पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को टैक्स्टबुक का वितरण किया गया है।

You Might Also Like

सकारात्मक सोच, मानवीय मूल्य और नवाचार से ही आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त होता है: राज्यपाल डेका

सीएम साय का सिंगापुर प्रवास :  नवा रायपुर के विकास के लिए गार्डन्स बाय द बे से हुई चर्चा

कोरबा के कुसमुंडा खदान में आमने-सामने टकराए टेलर, एक चालक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

अबूझमाड़ में बदलाव : जहां 15 साल रहा सुरक्षा कैंप, अब वहीं संवर रहा आदिवासी बच्चों का भविष्य

ब्लैक स्पॉट, ग्रे स्पॉट से लेकर हाईवे तक लगातार निगरानी, दुर्ग भिलाई में पुलिस की स्पेशल चेकिंग

@dmin September 30, 2020
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बाबरी फैसले पर असदुद्दीन ओवैसी ने उठाए सवाल, 'काला दिन' बताते हुए बोले- क्या जादू से गिर गई थी मस्जिद? बाबरी फैसले पर असदुद्दीन ओवैसी ने उठाए सवाल, ‘काला दिन’ बताते हुए बोले- क्या जादू से गिर गई थी मस्जिद?
Next Article एसएसपी को फोन पर मिली धमकी, बोला- '24 घंटे में उड़ा दूंगा गोरखनाथ मंदिर बचा सकते हो तो बचा लो' एसएसपी को फोन पर मिली धमकी, बोला- ’24 घंटे में उड़ा दूंगा गोरखनाथ मंदिर बचा सकते हो तो बचा लो’
× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?