ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: आईपीएल के इतिहास में ऐसा करने वाले पहले गेंदबाज बने कगीसो रबाडा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Featured

आईपीएल के इतिहास में ऐसा करने वाले पहले गेंदबाज बने कगीसो रबाडा

By @dmin
Published: September 30, 2020
Share
आईपीएल के इतिहास में ऐसा करने वाले पहले गेंदबाज बने कगीसो रबाडा
आईपीएल के इतिहास में ऐसा करने वाले पहले गेंदबाज बने कगीसो रबाडा
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) को भले ही सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के खिलाफ अबु धाबी में 29 सितंबर को हुए मैच में 15 रनों से हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन इस मैच के दौरान तेज गेंदबाज कगीसो रबाडा ने वह कारनामा कर दिखाया, जो इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास में अभी तक कोई गेंदबाज नहीं कर सका है। रबाडा ने एसआरएच के खिलाफ चार ओवर में 21 रन खर्चकर दो विकेट अपने नाम किए। आईपीएल के इतिहास में वह पहले ऐसे गेंदबाज हैं, जिन्होंने लगातार 10 मैचों में दो या इससे ज्यादा विकेट लिए हैं।

RABADAKADABRA 🔮

First bowler to take at least 2️⃣ wickets in 🔟 consecutive @IPL games ✅
No wicketless game for DC in the last 1️⃣5️⃣ matches ✅#Dream11IPL #YehHaiNayiDilli @KagisoRabada25 pic.twitter.com/6LZGSaFdOJ

— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) September 30, 2020

7 अप्रैल से 29 सितंबर के बीच उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलते हुए यह कारनामा किया है। रबाडा का पिछले 10 आईपीएल मैचों में बॉलिंग फिगर 4/21, 2/42, 4/22, 2/38, 2/23, 2/37, 2/31, 2/28, 3/26 और 2/21 रहा है। इस सीजन में 11 मैचों के बाद रबाडा के खाते में सबसे ज्यादा विकेट दर्ज हैं और फिलहाल पर्पल कैप उनके पास है। पिछले सीजन में रबाडा ने 12 मैचों में 25 विकेट झटके थे और पर्पल कैप की दौड़ में बस इमरान ताहिर से पीछे रह गए थे। इमरान ने पिछले सीजन में 17 मैचों में 26 विकेट अपने नाम किए थे।
रबाडा ने अभी तक कुल 21 आईपीएल मैच खेले हैं, इस दौरान उन्होंने 7.85 की इकॉनमी रेट से 631 रन खर्चते हुए कुल 38 विकेट लिए हैं। दो बार वो एक पारी में चार विकेट ले चुके हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने एसआरएच के खिलाफ मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था। एसआरएच ने 20 ओवर में चार विकेट पर 162 रन बनाए, जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की टीम 20 ओवर में सात विकेट पर 147 रन ही बना पाई थी। रबाडा पिछले कुछ समय से दिल्ली कैपिटल्स के सबसे अहम गेंदबाज रहे हैं। एसआरएच के खिलाफ उन्होंने जॉनी बेयरेस्टो और केन विलियमसन के अहम विकेट चटकाए थे।

कोविड-19 मरीजों के इलाज में प्लाज्मा थेरेपी को जल्द ही किया जा सकता है बंद : ICMR प्रमुख
बाइक से गिरने पर मजाक उड़ाना पड़ा भारी, दोस्तों के साथ युवक की कर दी हत्या, नाबालिग सहित 4 गिरफ्तार
महापौर देवेन्द्र यादव की पहल: शहर के विकास के लिए स्वीकृत कराए 59.71 करोड़ रुपए, जाने इस राशि से क्या क्या होंगे कार्य
राजनीति: साथ चाय पीने से नहीं होती विपक्षी एकता’, पीके का नीतीश कुमार पर बड़ा हमला
पीएम मोदी आज नौ करोड़ किसानों के खाते में भेजेंगे 18 हजार करोड़ की सम्मान निधि, भाजपा मनाएगी उत्सव
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article गांधीनगर के 200 कुम्हारों को गृहमंत्री अमित शाह ने निशुल्क वितरीत किए Electric wheels…
Next Article Big news: Decision on structure demolition after 28 years… All accused including Advani, Joshi, Uma Bharti acquitted बड़ी खबर: ढांचा विध्वंस पर 28 साल बाद फैसला… आडवाणी, जोशी, उमा भारती सहित सभी आरोपी बरी

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?