ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: हाथरस में दलित महिला से गैंगरेप के बाद हैवानों ने काट दी थी जीभ, 15 दिनों के बाद हार गई जिंदगी से जंग
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

हाथरस में दलित महिला से गैंगरेप के बाद हैवानों ने काट दी थी जीभ, 15 दिनों के बाद हार गई जिंदगी से जंग

By @dmin
Published: September 29, 2020
Share
नाबालिग ने पांच वर्षीय चचेरी बहन की दुष्कर्म के बाद की हत्या, गिरफ्तार
नाबालिग ने पांच वर्षीय चचेरी बहन की दुष्कर्म के बाद की हत्या, गिरफ्तार
SHARE

यूपी/हाथरस (एजेंसी)। यूपी के हाथरस में गैंगरेप की शिकार लड़की ने सफदरजंग हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया है। 19 वर्षीय लड़की के साथ 14 सितम्बर को हाथरस के चंदपा थाना क्षेत्र के एक गांव में दरिंदगी हुई थी। वहशियों की दरिंदगी की शिकार पीडि़ता की रीढ़ की हड्डी तोड़ दी गई। दरिंदों ने उसकी जीभ भी काट दी थी। पीडि़ता पिछले दो हफ्ते से अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कालेज में भर्ती थी। वहां हालत में कोई सुधार नहीं होने पर उसे दिल्ली के सफदरजंग हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।
इस मामले में चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन शुरुआत में पुलिस की कार्रवाई पर सवाल भी उठे। चौथे आरोपी को पुलिस ने शनिवार को ही गिरफ्तार किया है। शनिवार को ही कोतवाली इंचार्ज को लाइन हाजिर भी किया गया। घटना के बाद 19 सितम्बर को पीडि़ता का बयान लेने कार्यवाहक सीओ सादाबाद महिला आरक्षियों संग अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज गए तो युवती की हालत बहुत ठीक नहीं थी। पीडि़ता इशारों इशारों में खुद पर हमले और बदतमीजी किए जाने की बातें ही बता सकी। जिस पर हमले के साथ-साथ 20 सितंबर को छेडख़ानी की धारा बढ़ाई गई। मौजूदा सीओ सादाबाद मामले में 21 सितंबर को बयान दर्ज करने पहुंचे तो उस समय भी परिवार ने बता दिया कि अभी बेटी की हालत ठीक नहीं है। सीओ 22 सितंबर को फिर महिला आरक्षी संग पहुंच कर पीडि़ता का बयान दर्ज किया, जिसमें उसने इशारों-इशारों में अपने साथ हुई दरिंदगी को बयां किया। इसके बाद मुकदमे में सामूहिक दुष्कर्म की धाराओं की बढ़ोतरी कर चारों आरोपियों को जेल भेजा गया।

वारदात को लेकर गर्म हुई सियासत
इस बीच कई राजनीतिक दलों के लोगों ने जेएन मेडिकल कॉलेज पहुंचकर पीडि़ता से मिलने के साथ जमकर हंगामा भी किया था। भीम आर्मी संस्थापक चंद्रशेखर रावण ने रविवार को अलीगढ़ में भर्ती युवती से मिलने आने व बाद में गांव आने की घोषणा की। रविवार को ही बसपा प्रमुख मायावती ने भी ट्वीट किया। उन्होंने प्रदेश में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार की बात कही। इस घटना को शर्मनाक बताया। यूपी सरकार से जांच की मांग की।
इस पर हाथरस पुलिस ने मायावती को जवाब दिया। अब तक कोई कार्रवाई का ब्योरा भी बताया। जानकारी दी कि एससीएसटी एक्ट के तहत मुआवजे के लिए संबंधित विभाग को रिपोर्ट दे दी है। फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाने के लिए कार्यवाही की जाएगी। पुलिस क्षेत्राधिकारी को जल्द से संकलित कर विवेचना पूर्ण करने को कहा गया है। यहां यह भी काबिलेगौर है कि सफाई कर्मचारी आयोग की सदस्य मंजू दिलेर, हाथरस सांसद राजवीर दिलेर भी गांव का दौरा कर चुके हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू ने भी एक पूर्व मंत्री की अगुवाई में यहां प्रतिनिधिमंडल भेजा था।

ग्राम जिंदा को मिला छत्तीसगढ़ का पहला टीबी मुक्त गांव होने का गौरव, डिप्टी सीएम शर्मा व स्वास्थ्य मंत्री ने किया पुरस्कृत
कांग्रेस के एक और सिपाही ने छोड़ा हाथ का साथ, वरिष्ठ नेता व पूर्व क्रेडा सदस्य विजय साहू ने दिया इस्तीफा
वन आधारित आजीविका को मजबूत कर जनजातीय समाज की आय बढ़ाने के लिए प्रयासरत है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री साय
टाइगर 3 में एक्शन सीक्वेंस हमारे समय की बड़ी हॉलीवुड एक्शन फिल्मों के बराबर-मनीष शर्मा
शादी को लेकर हुए विवाद के बाद प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Demand of Andhra Utkal residents of Durg Bhilai दुर्ग भिलाई के आंध्र उत्कल वासियों की मांग…. पुरी तक जाने वाली स्पेशल ट्रेनों का आंध्रप्रदेश के पलासा स्टेशन पर मिले स्टॉपेज
Next Article बिहार चुनाव : सीटों के बंटवारे पर कांग्रेस ने महागठबंधन तो लोजपा ने राजग को उलझाया बिहार चुनाव : सीटों के बंटवारे पर कांग्रेस ने महागठबंधन तो लोजपा ने राजग को उलझाया

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?