ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ब्रह्मोस, आकाश और निर्भय… चीन की चालबाजी से निपटने को सेना तैयार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

ब्रह्मोस, आकाश और निर्भय… चीन की चालबाजी से निपटने को सेना तैयार

By @dmin
Published: September 28, 2020
Share
ब्रह्मोस, आकाश और निर्भय... चीन की चालबाजी से निपटने को सेना तैयार
ब्रह्मोस, आकाश और निर्भय... चीन की चालबाजी से निपटने को सेना तैयार
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। भारत-चीन के बीच लद्दाख में महीनों से चले आ रहे सीमा विवाद की वजह से किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए भारतीय सेना ने पूरी तैयारी कर ली है। सेना ने लद्दाख की वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर सैनिकों की बड़ी संख्या में तैनाती कर रखी है। इस बीच, सेना ने 500 किलोमीटर रेंज वाली ब्रह्मोस क्रूज मिसाइल, सतह से हवा में मार करने वाली आकाश मिसाइल और 800 किलोमीटर की रेंज वाली निर्भय मिसाइल को भी तैयार रखा है।
वहीं, पीएलए के पश्चिमी थिएटर कमांड ने लद्दाख गतिरोध शुरू होने के बाद तिब्बत और शिनजियांग में 2,000 किमी रेंज वाली सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल और हथियारों को तैनात किया था। इस मामले से परिचित लोगों ने सहयोगी अखबार हिन्दुस्तान टाइम्स को बताया कि भारत ने भी किसी भी स्थिति का सामना करने के लिए सुपरसोनिक ब्रह्मोस , सबसोनिक निर्भय और आकाश को तैयार कर लिया है। चीन की तैनाती कब्जे वाले अक्साई चिन तक ही सीमित नहीं है, बल्कि वास्तविक नियंत्रण रेखा के काशगर, होटन, ल्हासा, निंगची की डेप्थ पॉजिशन तक है।
भारत के तैयार हथियारों में ब्रह्मोस मिसाइल शामिल है, जोकि हवा से हवा और हवा से सतह तक मार करने की क्षमता रखती है। 300 किलोग्राम के वॉरहेड वाली क्रूज मिसाइल के जरिए तिब्बत और शिनजियांग के एयरस्ट्रिप पर नजर रखी जा सकती है। ब्रह्मोस मिसाइल को लद्दाख सेक्टर में पर्याप्त संख्या में तैयार रखा गया है। इसके अलावा, ब्रह्मोस का इस्तेमाल भारत के द्वीप क्षेत्रों में कार निकोबार एयर बेस का उपयोग करके हिंद महासागर में चोक पॉइंट बनाने के लिए किया जा सकता है।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि भारतीय वायुसेना का कार निकोबार एयर बेस स्-30 रू्यढ्ढ के लिए सबसे शानदार लैंडिंग ग्राउंड है, जिसका एयर-टू-एयर रिफ्यूलेर्स का उपयोग कर सकते हैं। यह इंडोनेशिया में मलक्का स्ट्रेट से सुंडा स्ट्रेट तक आने वाले किसी भी पीएलए युद्धपोत के खतरे से सुरक्षा प्रदान करता है।
वहीं, निर्भय सबसोनिक मिसाइल की सीमित संख्या में तैनाती की गई है। 1,000 किमी की पहुंच वाली यह मिसाइल समुद्री स्किमिंग और लोइटरिंग दोनों की क्षमता रखती है। इसका मतलब है कि यह मिसाइल जमीन से 100 मीटर से चार किमी के बीच उड़ान भरने में सक्षम है और टारगेट तय कर लेती है। निर्भय मिसाइल सतह से सतह मार करने वाली मिसाइल है।
भारतीय सेना द्वारा तैयार रखा गया तीसरा हथियार आकाश है, जिसे लद्दाख सेक्टर में एलएसी के पार से किसी भी पीएलए विमान की घुसपैठ का मुकाबला करने के लिए पर्याप्त संख्या में तैनात किया गया है। कब्जे में अक्साई चिन में पीएलए वायुसेना की लड़ाकू गतिविधियां जारी हैं। पहले की तुलना में इनकी संख्या काफी कम हो गई है। हालांकि, काराकोरम दर्रे के पास दौलत बेग ओल्डी सेक्टर में पीएलए की हवाई गतिविधियों को लेकर जरूर चिंताएं हैं।

विकराल बन चुकी है पार्किंग समस्या, साल में 26 घंटे पार्किंग की तलाश में गंवा देते हैं लोग
बहुमंजिला इमारत में लगी भीषण आग, सात की मौत और 51 से ज्यादा घायल
केमिस्ट्री के लिए इमैनुअल शार्पेंची और जेनफिर डाउडना को मिला नोबेल पुरस्कार
आज से शुरू हो रहा चीन की टेंशन बढ़ाने वाला मालाबार नौसेना अभ्यास, भारत समेत ये 3 देश दिखाएंगे ताकत
भारतीय सेना में छत्तीसगढ़ की पहली महिला अग्निवीर बनीं गरियाबंद की फामेश्वरी यादव
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Dhamtari Collector gave instructions for magisterial inquiry चुनाव के पहले बिहार में बना नया गठबंधन…. पप्पू यादव और चंद्रशेखर ने रखी पीडीए की नींव
Next Article Commission agent Akash Ganga caught selling tomatoes in vegetable market कमीशन एजेंट आकाश गंगा सब्जी मंडी में टमाटर बेचते पकड़ाया, निगम की टीम ने लगाया 12 हजार जुर्माना, व्यापारी ट्रक में भरकर लाया था टमाटर

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?