ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: 75 लाख की लागत से बापूनगर में शानदार ऐसा गार्डन… ओपन जिम, योग और वाकिंग की सुविधा….. भिलाई नगर विधायक व महापौर की पहल से मिली बड़ी सौगात
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

75 लाख की लागत से बापूनगर में शानदार ऐसा गार्डन… ओपन जिम, योग और वाकिंग की सुविधा….. भिलाई नगर विधायक व महापौर की पहल से मिली बड़ी सौगात

By @dmin
Published: September 28, 2020
Share
75 lakhs in Bapunagar, such magnificent garden
75 lakhs in Bapunagar, such magnificent garden
SHARE

भिलाई। अब जल्द ही खुर्सीपार क्षेत्र के लोगों को एक बड़ी सौगात मिलने वाली है। 75 लाख रुपए की लागत से बापूनगर वार्ड 29 में एक ऐसा गार्डन का निर्माण किया गया है, जहां बच्चों के खेल व झूले से लेकर युवाओं के व्यायाम के लिए ओपन जिंम और बुजुर्गों के लिए योग व वाकिंग सुविधाएं है। यह खुर्सीपार क्षेत्र का पहला गार्डन है। जिसका जल्द ही लोकार्पण किया जाएगा और फिर इस गार्डन को जनता को सौंप दिया जाएगा।
भिलाई नगर विधायक व महापौर देवेंद्र यादव की पहल से खुर्सीपार क्षेत्र जोन 4 के वार्ड 29 बापू नगर में ऐसा एक सुसज्जित सुविधायुक्त गार्डन का निर्माण किया गया है। यही नहीं भिलाई नगर विधायक सभा क्षेत्र के टाउनशिप इलाके में ऐसे कई गार्डन पहले बनाएं जा चुके हैं। लेकिन इससे पहले कभी किसी ने खुर्सीपार क्षेत्र की जनता की सुविधाओं के लिए ऐसा कोई प्रयास नहीं किया था। लंबे समय से विकास कार्य के लिए अछुते रहे खुर्सीपार इलाके के वार्डों में तेजी से विकास कार्य हो रहा है और जनता की मांग के अनुसार विकास कार्य किया जा रहा है।

Contents
  • 100 फीसदी हुआ काम पूरा, जल्द होगा लोकार्पण
  • गार्डन में हैं यह है सुविधाएं

100 फीसदी हुआ काम पूरा, जल्द होगा लोकार्पण

खुर्सीपार क्षेत्र की जनता की मांग के अनुरूप भिलाईनगर विधायक व महापौर देवेंद्र यादव ने पहल की और 75 लाख रुपए की लागत से बापू नगर में गार्डन का निर्माण करा रहे हैं। जोन 4 के जोन कमिश्नर अमिताभ शर्मा ने बताया कि गार्डन निर्माण का काम 100 प्रतिशत पूरा हो चुका है। इस गार्डन के निर्माण से बापू नगर सहित पूरे जोन 4 क्षेत्र के लोगों में काफी हर्ष का माहौल है। क्षेत्र के जनप्रतिनिध सहित आम नागरिकों और महिलाओं का कहना है कि श्री देवेंद्र यादव पहले ऐसे विधायक व महापौर है, जिन्होंने बापूनगर क्षेत्र की जनता के सुविधाओं के बारे में सोंचा और अपना वादा पूरा करके दिया। इससे पहले आजतक इस क्षेत्र में कभी ऐसा कोई गार्डन व ओपन जिम नहीं बनाया गया। सब वादें करते रहे औैर भूल गए। लेकिन इन्होंने अपना वादा निभाया।

गार्डन में हैं यह है सुविधाएं

जोन कमिश्नर अमिताभ शर्मा ने बताया कि 75 लाख की लागत से उद्यान का निर्माण और सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। इस गार्डन में ओपन जिंम है, जहां लोग नियमित व्यायाम कर सकेंगे। जिंम जाने की जरूरत नहीं होगी और जिंम का खर्च भी बचेगा। साथ ही कई तरह के सुंदर फल व फूलदार पौधे लगाएं गए है। चारों ओर हरियाली और शुद्ध वातावरण है। जहां सुबह शाम लोग योग, व्यायाम कर सकते हैं। लोग परिवार सहित यहां समय बिता सकते हैं। रात में प्रकाश के लिए यहां सोलेर पैनल लाइट लगाई गई है, सूर्य की रौशनी से चलेगी। पाथवे बनाया गया जहां लोग टहल सकते हैं। गार्डन बहुत ही सुंदर और मनमोहक है।

बिहार में नौ महीने बाद फिर से खुले सभी स्कूल-कॉलेज, मास्क सबके लिए अनिवार्य
Bhilai Crime : पुरानी भिलाई पुलिस ने पकड़े तीन बदमाश, महिला से छेड़छाड़ कर गहने लूटे, पति से भी की थी लूट
नक्सलियों से लड़ने के लिए तीन हजार ‘फाइटर्स’ तैयार, आंखों के सामने इनके अपनों को तड़पा-तड़पा कर मारा गया
Veer Guardian 2023: देश के बाहर गरजेगी भारत की नारी, युद्धाभ्यास में भाग लेंगी महिला पायलट
ओडिशा और छत्तीसगढ़ के दूर-दराज़ के इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं को किया जा रहा मजबूत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Chhattisgarh Corona update: All the records in the state so far broken, 15 corona patients died in a single day…. 1287 new infected people surfaced भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या 60 लाख के पार, पिछले 24 घंटे में सामने आए 82170 नए मामले
Next Article Corona in Chhattisgarh: Today 31 more new corona positive patients, number of active active patients cross 200 छत्तीसगढ़ में कोरोना: प्रदेश में कोरोना संक्रमितों में लगातार हो रही बढ़ोत्तरी…. पिछले 24 घंटों में सामने आए 2272 नए मरीज की पुष्टि…. 960 की हुई छुट्टी

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?