ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सरकार से सवाल पूछने के अगले दिन सीरम इंस्टीट्यूट के सीईओ अदार पूनावाला ने पीएम मोदी की प्रशंसा की, बोले- आपके नजरिए की करते हैं सराहना
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

सरकार से सवाल पूछने के अगले दिन सीरम इंस्टीट्यूट के सीईओ अदार पूनावाला ने पीएम मोदी की प्रशंसा की, बोले- आपके नजरिए की करते हैं सराहना

By @dmin
Published: September 27, 2020
Share
सरकार से सवाल पूछने के अगले दिन सीरम इंस्टीट्यूट के सीईओ अदार पूनावाला ने पीएम मोदी की प्रशंसा की, बोले- आपके नजरिए की करते हैं सराहना
सरकार से सवाल पूछने के अगले दिन सीरम इंस्टीट्यूट के सीईओ अदार पूनावाला ने पीएम मोदी की प्रशंसा की, बोले- आपके नजरिए की करते हैं सराहना
SHARE

नयी दिल्ली (एजेंसी)। कोरोना वैक्सीन को लेकर एक दिन पहले केंद्र सरकार से सवाल पूछने वाले सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) के सीईओ अदार पूनावाला ने आज (रविवार) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा की है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व और समर्थन के लिए उनको धन्यवाद किया है। सीरम इंस्टीट्यूट ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के साथ मिलकर कोरोना वैक्सीन का उत्पादन कर रहा है।
अदार पूनावाला ने ट्वीट करते हुए लिखा, ”हम वैश्विक समुदाय को टीके प्रदान करने के आपके दृष्टिकोण की सराहना करते हैं। यह भारत के लिए गर्व का क्षण है, आपके नेतृत्व और समर्थन के लिए धन्यवाद। यह स्पष्ट है कि भारत के लिए आपकी सभी व्यवस्थाएं लोगों की सभी आवश्यकताओं का ध्यान रखेंगी।”
शनिवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा था कि भारत की वैक्सीन उत्पादन और वितरण की क्षमता सभी के लिए महामारी से लड़ने में मदद करेगी। पीएम मोदी ने कहा, ”भारत ने महामारी के दौरान 150 से अधिक देशों को दवाइयां प्रदान कीं। दुनिया के सबसे बड़े वैक्सीन उत्पादक देश के रूप में, मैं आपको आश्वस्त करना चाहता हूं कि भारत आगे दुनिया के लिए हर संभव प्रयास करेगा। जनवरी 2021 से, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के एक गैर-स्थायी सदस्य के रूप में, भारत अपनी जिम्मेदारियों के लिए प्रतिबद्ध होगा।

We share and applaud your vision @narendramodi ji, on providing vaccines to the global community. It is a proud moment for India, thank you for your leadership and support. It is clear that all your arrangements for India will take care of all needs for the Indian people. https://t.co/b57TH8fDSB

— Adar Poonawalla (@adarpoonawalla) September 27, 2020

अदार पूनावाला ने सरकार से क्या पूछा था?
सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) के सीईओ आदर पूनावाला ने शनिवार को सवाल किया था कि क्या सरकार कोरोना वायरस के टीके को खरीदने और उसके वितरण के लिए 80,000 करोड़ रुपये का इंतजाम करेगी। पूनावाला ने ट्वीट किया, ”क्या भारत सरकार के पास अगले एक साल के दौरान 80,000 करोड़ रुपये उपलब्ध होंगे? भारत में सभी के लिए टीका खरीदने और उसका वितरण करने के लिए इतनी राशि की जरूरत होगी।” उन्होंने इसमें प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) को भी टैग किया था। पूनावाला ने कहा था कि अगली यह चुनौती है जिससे हमें जूझना होगा।

शालाओं में बच्चों की शैक्षिक गुणवत्ता बढ़ाने समीक्षा बैठक आयोजित
किसान मोर्चा ने किया मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का भव्य अभिनंदन, 10000 करोड़ का बजट कृषि विकास में क्रांतिकारी बदलाव: दक्ष वैद्य साहू
बॉयफ्रेंड गाली देता था, इसलिए मार दिया: विधवा महिला से था अवैध संंबंध उसी ने पूर्व प्रेमी के साथ मिलकर की हत्या, दोनों गिरफ्तार
Breaking News : लव मैरिज के बाद उपजे विवाद पर भिड़े दो पक्ष, दुर्ग में युवक की चाकू गोदकर हत्या
Corona in India: स्वस्थ्य होने वाले मरीजों की संख्या 70 लाख के पार…. पिछले 24 घंटे में सामने आए 53370 नए मामले
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article गुप्तेश्वर पांडेय JDU में शामिल, कहा-सीधा आदमी हूं, राजनीति नहीं जानता गुप्तेश्वर पांडेय JDU में शामिल, कहा-सीधा आदमी हूं, राजनीति नहीं जानता
Next Article श्रीकंचनपथ 342 # 27 september 2020
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?