ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: वरिष्ठ पत्रकार के साथ कांग्रेस नेताओं ने की मारपीट, भ्रष्टाचार उजागर करने पर दी जान से मारने की धमकी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

वरिष्ठ पत्रकार के साथ कांग्रेस नेताओं ने की मारपीट, भ्रष्टाचार उजागर करने पर दी जान से मारने की धमकी

By @dmin
Published: September 27, 2020
Share
वरिष्ठ पत्रकार के साथ कांग्रेस नेताओं ने की मारपीट, भ्रष्टाचार उजागर करने पर दी जान से मारने की धमकी
वरिष्ठ पत्रकार के साथ कांग्रेस नेताओं ने की मारपीट, भ्रष्टाचार उजागर करने पर दी जान से मारने की धमकी
SHARE

रायपुर। कांकेर जिले के एक वरिष्ठ पत्रकार ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस के स्थानीय नेताओं ने उनके साथ मारपीट की है, इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले को लेकर राज्य के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा, रिपोर्ट लिखी जा रही है, इसके बाद कार्रवाई होगी। 
कांकेर जिले के पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि पत्रकार कमल शुक्ला (53 वर्ष) ने गफ्फार मेमन, जितेंद्र सिंह ठाकुर, शादाब खान, गणेश तिवारी और अन्य लोगों के खिलाफ मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शुक्ला ने पुलिस में शिकायत की है कि उन्हें आज जानकारी मिली थी कि कांकेर के पत्रकार सतीश यादव के साथ नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ठाकुर और कुछ लोगों ने मारपीट की है तथा उन्हें थाने लेकर गए हैं।
सूचना के बाद जब शुक्ला और अन्य पत्रकार थाने पहुंचे तब कांग्रेस के विधायक शिशुपाल शोरी के प्रतिनिधि गफ्फार मेमन, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष जितेंद्र सिह ठाकुर, पार्षद मकबूल खान, पार्षद शादाब खान, गणेश तिवारी और अन्य लोग हंगामा कर रहे थे तथा पत्रकारों को धमका रहे थे।
उन्होंने बताया कि शुक्ला ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने जब उन्हें (शुक्ला को) देखा तब उन्हें वहीं थाने के भीतर मारने की कोशिश की। वहीं आरोपी गफ्फार मेमन ने पिस्तौल निकालकर धमकाया और कहा कि तुमने मुझे रेत के कारोबार में नुकसान पहुंचाया है। इस दौरान गफ्फार ने शुक्ला को जान से मारने की धमकी भी दी। शुक्ला ने कहा है कि जब वह थाने से बाहर निकले तब वहां मौजूद आरोपियों ने पिटाई शुरू कर दी। पीड़ित पत्रकार ने पुलिस से की गई शिकायत में कहा है कि उन्होंने कांकेर जिले में भ्रष्टाचार, रेत माफिया और आदिवासियों का उत्पीड़न से संबंधित समाचारों को अपने पोर्टल में प्रकाशित किया है जिससे उनकी जान को खतरा हो गया है। शुक्ला ने इसके लिए पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। इधर पुलिस ने एक बयान जारी कर इसे दो पत्रकारों के मध्य लड़ाई कहा है।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. महंत ने पाली में राजस्व अनुविभागीय कार्यालय का किया शुभारंभ
Big news : शादीशुदा प्रेमिका के साथ फांसी पर झूला प्रेमी, पेड़ पर लटकती मिली लाशें
बीएसपी के सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने सांसद बघेल को सौंपा ज्ञापन, सभी रिटेंशनधारियों को आवास दिलाने रखी मांग
गणित में कमजोर मंत्री, अबकारी के अधिकारियों ने भर ली जेब
Malaria-Free Chhattisgarh Campaign: दुर्गम और दूरस्थ गांवों में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम, 1.84 लाख घरों में की गई मलेरिया की जांच
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात के सवाल पर बोले संजय राउत, हम दुश्मन नहीं पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात के सवाल पर बोले संजय राउत, हम दुश्मन नहीं
Next Article डूंगरपुर में प्रदर्शन के दौरान हिंसा, फायरिंग में एक की मौत डूंगरपुर में प्रदर्शन के दौरान हिंसा, फायरिंग में एक की मौत

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?