भिलाई। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर हरवंश सिंह, राष्ट्रीय वरिष्ठ महामंत्री राघवेन्द्र सिंह, राष्ट्रीय को-ऑर्डिनेटर बच्चन सिंह राणा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष युवा दया सिंह एवं प्रदेश युवा अध्यक्ष शाश्वत सिंह ठाकुर के सहमती से प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा की। जिसमे अजीत सिंह को प्रदेश महामंत्री पद की बड़ी जिम्मेदारी दी गई। उनको राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष दया सिंह ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।





