ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोरोना की जंग में बीएम शाह अस्पताल की उपलब्धि: 14 दिन और 50 कोरोना मरीज…. सभी स्वस्थ्य होकर लौटे घर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

कोरोना की जंग में बीएम शाह अस्पताल की उपलब्धि: 14 दिन और 50 कोरोना मरीज…. सभी स्वस्थ्य होकर लौटे घर

By @dmin
Published: September 26, 2020
Share
Achievement of BM Shah Hospital in Corona battle
Achievement of BM Shah Hospital in Corona battle
SHARE

भिलाई। कोरोना का कहर पूरे देश में है और छत्तीसगढ़ में लगातार इसमें इजाफा हो रहा है। ऐसे में प्रदेश सरकार के निर्देश पर निजी अस्पतालों ने भी कोविड-19 के मरीजों का इलाज शुरू किया। भिलाई शहर का प्रतिष्ठित अस्पताल बीएम शाह हॉस्पिटल भी इसमेंं शामिल है। बीएम शाह हॉस्पिटल ने कोविड मरीजों का इलाज करते हुए बड़ी उपलब्धि हासिल की है। 14 दिन पूर्व शुरू हुए कोविड सेंटर में कुल 50 कोरोना मरीजों का इलाज शुरू हुआ और 14 दिन बाद सभी पूरी तरह से रिकवर हो गए।

Contents
  • गंभीर मरीजों का भी हुआ बेहतर इलाज
  • सबसे सुरक्षित आईसीयू कोविड हॉस्पिटल

बता दें कि कोरोना संक्रमण प्रदेशभर में मरीजों की मौतें हो रही हैंं। इस बीमारी के कारण अब तक प्रदेश में 700 से अधिक लोगों ने अपनी जान गवां दी है। लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रदेश सरकार ने नीजी अस्पतालों में भी कोरोना मरीजों का इलाज करने पर सहमति दी। इसके बाद भिलाई के प्रतिष्ठित अस्पताल बीएम शाह में भी कोरोना मरीजों का इलाज शुरू किया गया। बीएम शाह अस्पताल में कोविड सेंटर शुरू होने के पहले दिन ही सभी बेड फुल हो गए। कोरोना संक्रमण काल मे जहां रोज निजी अस्पतालों की शिकायतें आ रही हैं, वही बी एम शाह कोविड अस्पताल ने मात्र 14 दिनों में 50 सुरक्षित कोविड पॉजिटिव मरीजों को नेगेटिव करके सकुशल घर रवाना किया।

गंभीर मरीजों का भी हुआ बेहतर इलाज

बीएम शाह अस्पताल में कोरोना के गंभीर मरीजों का भी बेहतर इलाज किया गया है। यहां शुरुआत में ही कुछ गंभीर मरीज भी भर्ती हुए जिन्हें आईसीयू में रखा गया। इन मरीजों को वेटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। अस्पताल के कोरोना वारियर्स डॉक्टर्स की टीम ने अपनी पूरी जान लगाकर गंभीर मरीजों को भी मौत के मुंह से वापस लाने की मुहिम पूरी की। बीएम शाह के कोविड 19 के इलाज की शुरुआत के 14 दिन पूरे होने पर हॉस्पिटल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ रूपेश अग्रवाल ने इस अवसर पर सभी कोरोना वारियर्स टीम का दिल से आभार जताया। केक काटकर उनकी पहली सफलता को सराहा। सभी कोरोना वारियर्स को नियमानुसार 14 दिन के क्वारेंटाइन में भेजा। अब नये योद्धाओं ने कमान संभाल ली है।

सबसे सुरक्षित आईसीयू कोविड हॉस्पिटल

बीएम शाह अस्पताल के अस्सिटेंट डायरेक्टर डॉ अरुण मिश्रा ने बताया कि हमारा हॉस्पिटल शहर के सबसे सुरक्षित आईसीयू कोविड हॉस्पिटल की गिनती में आता है। यहां सारे प्रशासन के नियमों और गाइड लाइन का पालन किया जा रहा है। समय समय पर शासन द्वारा अधिकृत नोडल अधिकारी जांच करने आ रहे हैं और अस्पताल की व्यवस्थाओं से पूरी तरह संतुष्ठ होकर जा रहे हैं। डॉ मिश्रा ने कहा कि अस्पताल का एक ही उद्देश्य है कोरोना से लडऩा और रोगियों को ठीक करना है। इस मुहीम को अस्पताल के कोरोना वारियर्स पूरी इमानदारी के साथ पूरा कर रहे हैं ऐसे सभी डॉक्टर व स्टाफ को हमारा नमन है।

नगर कांग्रेस सरकार के एक वर्ष पूरे…. पार्षदों व एल्डरमेनों का सम्मान…. प्रदेश कांग्रेस महासचिव जितेन्द्र साहू हुए शामिल
रिसाली निगम क्षेत्र में 2 करोड़ से अधिक का भूमि पूजन व लोकार्पण…लोगों की जरूरत को ध्यान में रख हम कर रहें क्षेत्र का विकास : ताम्रध्वज साहू
ARCC टीम का कल से शुरू होगा क्रिकेट टूर्नामेंट आईपीएल 2021
देश में 1 फीसदी से कम हुए कोरोना के एक्टिव केस, बीते 24 घंटों में मिले 25,467 नए मामले
स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कोरोना पर तेज होगी टीकों की मार, सभी विदेशी वैक्सीन को मंजूरी देगी मोदी सरकार कोरोना पर राहत की खबर: केईएम अस्पताल में ऑक्सफोर्ड की वैक्सीन का मानव परीक्षण…. तीन लोगों पर होगा टेस्ट
Next Article 2 thousand 163 new cases and 5 thousand 651 patients became healthy in Chhattisgarh छत्तीसगढ़ में कोरोना: पिछले 24 घंटों में 2942 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि…. कुल संक्रमितों का आंकड़ा 98 हजार के पार

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?