ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: 80 साल के बुजुर्ग ने शंकराचार्य हास्पिटल में कोविड से जीती जंग…. आज हुए डिस्चार्ज
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

80 साल के बुजुर्ग ने शंकराचार्य हास्पिटल में कोविड से जीती जंग…. आज हुए डिस्चार्ज

By @dmin
Published: September 25, 2020
Share
80-year old man wins battle with Kovid in Shankaracharya Hospital
80-year old man wins battle with Kovid in Shankaracharya Hospital
SHARE

दुर्ग। सेंट्रल जेल के सजायाफ्ता 80 बरस के बुजुर्ग ने आज कोविड को मात दे दी। उन्हें 18 सितंबर को शंकराचार्य कोविड हास्पिटल में एडमिट किया गया था। इनका आक्सीजन लेवल गिरने लगा तो जेल परिसर के डाक्टरों ने इन्हें शंकराचार्य हास्पिटल में रिफर कर दिया। शंकराचार्य कोविड हास्पिटल में इनका आक्सीजन लेवल 85 तक पहुंच गया था। वहां सात दिनों तक आक्सीजन सपोर्ट और मेडिसीन चली। इसका अच्छा असर हुआ और अब बुजुर्ग पूरी तरह कोविड से मुक्त हो गए। जिस दिन वे डिस्चार्ज हुए, उनका आक्सीजन लेवल 97 था।

शंकराचार्य कोविड हॉस्पिटल में डाक्टर इस संबंध में कड़ी मेहनत कर हर मरीज को स्टेबल करने के पीछे बड़ी मेहनत कर रहे हैं। ऐसा ही उदाहरण प्रशांत मनहरे का है। वे चंदूलाल हॉस्पिटल में थे और उन्हें डायरिया हुआ, सांस लेने में तकलीफ होने लगी तो तुरंत शंकराचार्य हॉस्पिटल लाया गया। थोड़े परेशान हुए लेकिन नर्सिंग स्टाफ ने काउंसिलिंग की। उन्होंने बताया कि आपके सारे पैरामीटर बहुत अच्छे से कार्य कर रहे हैं। आपको आक्सीजन की दिक्कत हो रही है तो इसे दूर करने यहां व्यवस्था है। कोविड संक्रमण का असर कुछ समय रहता है, दवाईयों की मदद से धीरे-धीरे स्टेबलिटी आती है। इस काउंसिलिंग का डॉक्टरों के लगातार मानिटरिंग का असर हुआ। वे स्वस्थ होकर घर गए।

शंकराचार्य हॉस्पिटल में इलाज की व्यवस्था देख रही डॉ. सुगम सावंत बताती हैं कि हम केवल दवा नहीं दे रहे, हम काउंसिलिंग भी कर रहे हैं। जब हमारा स्टाफ बताता है कि हम आपकी स्थिति पर नजर रख रहे हैं। आपके पैरामीटर दवा से लगातार सुधर रहे हैं तो मरीज पर बहुत अच्छा असर पड़ता है। हम उन्हें यह भी बताते हैं कि आप बिल्कुल सही समय पर इलाज के लिए अस्पताल आ गए। कोविड का असर फेफड़ों पर भी पड़ता है जिससे आक्सीजन लेवल कम होने लगता है। आक्सीजन सपोर्ट की व्यवस्था होने पर स्थिति तेजी से सुधरने लगती है। डॉ. सावंत ने बताया कि कल भी साठ साल के बुजुर्ग ने कोरोना को मात दी। अच्छा इलाज होने से, काउंसिलिंग होने से मरीज को संबल मिलता है।
उन्होंने बताया कि अपने आसपास बुजुर्ग लोगों को स्वस्थ होते देखकर अन्य मरीजों को भी लगता है कि वे आसानी से कोरोना से बाहर निकल जाएंगे। टेली कॉलिंग के माध्यम से भी हमारा स्टाफ लगातार मरीजों से फीडबैक लेता रहता है। कोमार्बिड मरीजों पर भी विशेष ध्यान रखा जाता है और उसके मुताबिक दवाओं का डोज दिया जाता है। इसके साथ ही खाने-पीने की बेहतर व्यवस्था पर भी ध्यान दिया जा रहा है। रिच प्रोटीन डाइट से मरीजों को तेजी से बीमारी से बाहर निकलने में मदद मिलती है। वार्ड में क्लीनिंग, वाश रूम आदि में क्लीनिंग की भी विशेष रूप से मॉनिटरिंग की जाती है। मरीज को डिस्चार्ज होने के बाद जरूरी सावधानियों के संबंध में भी बताया जाता है।

महासमुंद के पिरदा भेंट-मुलाकात : सीएम बघेल ने कहा- आम जनता से किए वायदे पूरे कर रही छत्तीसगढ़ सरकार
“हैं तैयार हम” राष्ट्रीय रैली में विधायक देवेन्द्र मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने क्रियान्वयन कमेटी के सदस्य
Road Accident: अज्ञात वाहन की टक्कर से प्रेस क्लब अध्यक्ष समेत तीन पत्रकारों की मौत, सीएम ने जताया दुख
नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास, प्रतिष्ठित डायमंड लीग में गोल्ड पर मारा भाला, किया 87.66 मीटर थ्रो
अब और निखरेगी राजधानी की सुन्दरता, सीएम बघेल कल देंगे 84 नए सफाई वाहनों की सौगात
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Lockdown violation: Corporation action लॉकडाउन का उल्लंघन: निगम की कार्रवाई…. 9 दुकानदारों पर लगाया 9 हजार जुर्माना
Next Article Employment cum skill fair for women will be organized on March 8 at छतीसगढ़ को कोरोना से बचाने सीए समुदाय की बड़ी पहल: होगा अब तक का सबसे बड़ा वेबिनार…. स्वास्थ्य मंत्री सहित नामी डॉक्टर होंगे शामिल

Ro.No.-13954/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?