ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: फर्श पर बैठने के भी हैं कई फायदे, नहीं जानते होंगे आप
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Health

फर्श पर बैठने के भी हैं कई फायदे, नहीं जानते होंगे आप

By @dmin
Published: September 23, 2020
Share
SHARE

कुर्सी या बेड पर बैठने से कही ज्यादा फायदेमंद होता है फर्श पर बैठना. फर्श या जमीन पर बैठना दुनिया की कई संस्कृतियों का अहम हिस्सा भी रहा है. भारत में जमीन पर बैठकर खाने की प्रथा काफी पुरानी है. आज भी गांवों में लोग जमीन पर बैठकर खाना खाना पसंद करते हैं. मगर फर्श पर बैठने से सेहत को कई तरह के फायदे होते हैं. इससे पाचन में सुधार होता है और शरीर का लचीलापन बना रहता है. आइए जानते हैं कि जमीन पर बैठना क्यों फायदेमंद है और इससे सेहत को क्या फायदा पहुंचता है.

आजकल भले ही टेबल-कुर्सी पर खाना खाने का चलन शहरी तहजीब का हिस्सा समझा जाने लगा हो मगर फर्श पर बैठ कर खाने से सेहत पर अच्छा असर पड़ता है. दरअसल फर्श पर जिस तरह एक पैर को दूसरे पर रखकर बैठा जाता है यह एक तरह का आसन है. आसन की इस मुद्रा में बैठकर खाना खाने से पाचन क्रिया दुरुस्त बनी रहती है. इसके अलावा फर्श पर बैठेने के और भी फायदे होते हैं. फर्श पर बैठने से शरीर के निचले भाग की मांसपेशियों में खिंचाव पैदा होता है. यह आपके शरीर के लचीलेपन को बनाए रखने के लिए बहुत फायदेमंद होता है. इससे कूल्हों, पैरों में खिंचाव की वजह से शरीर का लचीलापन बढ़ता है. साथ ही पैरों में मजबूती आती है.

फर्श पर बैठने से पाचन क्रिया अच्छी रहती है. इससे पाचक रस बेहतर तरीके से अपना काम करते हैं. बैठने का इनके स्त्रावण पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ता है. साथ ही फर्श पर बैठने से वजन संतुलित रखने में भी मदद मिलती है.

परिवार के सभी सदस्य जब फर्श पर बैठकर एक साथ खाते या बातें करते हैं, तो उनके बीच का संबंध मजबूत होता है और प्यार बढ़ता है. साथ ही इस मुद्रा में बैठने से शरीर की कई दिक्कतें दूर हो जाती हैं. हालांकि जिन लोगों को सेहत से जुड़ी दिक्कते हों उन्हें डॉक्टर की सलाह के बाद ही फर्श पर बैठने की आदत डालनी चाहिए.
फर्श पर बैठकर खाने से जहां हमारे व्यक्तित्व में निखार आता है, वहीं इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है. इससे दिल सेहतमंद रहता है और इससे जुड़ी दिक्कतें होने की आशंका कम हो जाती है.

भारत में कोरोना: नए मामलों में कमी…. बीते 24 घंटे में 13 हजार नए केस… 231 दिनों में सबसे कम आंकड़ा
जानें कितने घंटे की नींद है आपके लिए काफी, महिलाओं को सोना चाहिए पुरूषों से ज्यादा…
डेल्टा वैरिएंट के बढ़ते केसों से मिल रही है भारत में कोरोना की तीसरी लहर की आहट… कई देश तीसरी लहर की चपेट में… भारत की स्थिति पर जाने डब्ल्यूएचओ ने क्या कहा
कोरोना मरीजों के लिए सन फार्मा ने कम कीमत में लॉन्च की दवा फेविपिराविर, 35 रुपए प्रति टैबलेट है फ्लूगार्ड की कीमत
भारत में पिछले 24 घंटे में 13091 नए केस, 340 की मौत, सक्रिय मामलों में रिकॉर्ड गिरावट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Santosh Rungta Group created history again संतोष रूंगटा ग्रुप ने फिर रचा इतिहास…. देशभर के प्राइवेट इंजीनियरिंग कॉलेजों के बीच मिला 24 वां स्थान
Next Article नहीं पड़ेगी महंगी क्रीम की जरूरत, अगर सुबह-शाम चेहरे पर मारेंगी ठंडा पानी
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?