भिलाई। जिले में 20 सितंबर से लॉकडाउन लगा हुआ है। सुबह 10 बजे तक जरूरी सेवाओं के लिए थोड़ी छूृट मिली हुई है। इसके बाद भी लोग बेवजह घूम रहे हैं और बिना मास्क के लापरवाही बरत रहे हैं। एसपी प्रशांत ठाकुर के निर्देश पर यातायात पुलिस ऐसे लापरवाह लोगों का चालान काट रही है। मंगलवार को यातायात विभाग की टीम ने शहर में अलग अलग चौराहों व प्वाइंट पर 355 वाहन चालकों का चालान बनाया। इन वाहन चालकों के विरूद्व मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की गई। इसमें 311 वाहन चालक बिना मास्क के वाहन चलाते पाये गये जिन पर महामारी एक्ट की कार्रवाई किया गया।

यातायात पुलिस द्वारा 6 बजें से जिले के सभी शहरी एवं ग्रामीण सीमा के 20 फिक्स वाहन चेकिंग पाइंट में वाहनो के चेकिंग कर कार्रवाई किया जा रहा है। जिसमें अधिक से अधिक शहर के अंदर अनावश्यक घुमने वाले दो पहिया एवं चार पहिया वाहनो को रोककर कार्रवाई की गई। यातायात पुलिस द्वारा रोके जाने पर अधिकांश लोग बहाना बनाते नजर आये और जब पुलिस द्वारा सख्ती से पूछताछ की गई तो कोई सकारात्मक जवाब नहीं दिये जाने पर कार्रवाई की गई। यातायात पुलिस शहर के आम नागरिकों से बार-बार यह अपील कर रही है कि वे लॉक डाउन के दौरान दिये गए छूट के समय में अपने-अपने क्षेत्र में आने वाले मेडिकल, डेयरी, सब्जी दुकान से सामान क्रय करें वें सामान क्रय करने के लिए अपने क्षेत्र से बाहर न निकले तभी लॉक डाउन के नियम का पूर्ण रूप से पालन होगा। घर से बाहर निकलते समय मास्क का प्रयोग करे अन्यथा पुलिस द्वारा कठोर कार्रवाई की जाएगी। लॉक डाउन का उद्देश्य कोरोना संक्रमण को रोकना है इस समय नागरिकों की भी बडी जिम्मेदारी है कि वें संयम का परिचय देते हुए लॉक डाउन को सफल बनाये ताकि जिले को संक्रमण से मुक्त करने की बडी लडाई में सफलता मिल सकें।




