ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: किसानों को सीएम शिवराज की सौगात, बिना ब्याज मिलेगा ऋण, सहकारी बैंकों को सौंपे 800 करोड़ रुपये
Share
Notification Show More
Latest News
बस्तर में दिव्यांगजनों के पुनर्वास के लिए चलेगा महाअभियान, डिप्टी सीएम ने दिए अफसरों को निर्देश
October 4, 2026
सीएम ग्रामीण बस योजना के 1 वर्ष पूरे : 850 गांवों में पहली बार पहुंची नियमित बस सेवा
October 4, 2026
छत्तीसगढ़ के 6 जिलों के 312 वैद्यों का प्रमाणीकरण; मार्च 2027 तक 1 हजार वैद्यों के प्रमाणीकरण का लक्ष्य
October 4, 2026
घसीदास नगर के शिवशक्ति तालाब में डूबा युवक, घंटो मशक्कत के बाद एसडीआरएफ ने निकाला शव
October 3, 2026
स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में होंगी 1812 पदों पर संविदा भर्ती
October 3, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

किसानों को सीएम शिवराज की सौगात, बिना ब्याज मिलेगा ऋण, सहकारी बैंकों को सौंपे 800 करोड़ रुपये

By @dmin Published September 22, 2020
Share
किसानों को सीएम शिवराज की सौगात, बिना ब्याज मिलेगा ऋण, सहकारी बैंकों को सौंपे 800 करोड़ रुपये
किसानों को सीएम शिवराज की सौगात, बिना ब्याज मिलेगा ऋण, सहकारी बैंकों को सौंपे 800 करोड़ रुपये
SHARE

भोपाल (एजेंसी)। मध्यप्रदेश में 28 सीटों पर उपचुनाव होने हैं, ऐसे में सभी पार्टियों द्वारा इन सीटों पर जीत हासिल करने के लिए तैयारियां जोरो-शोरों पर हैं। इसी बीच, सूबे के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों को उपचुनाव से पहले बड़ी सौगात दी है। सीएम चौहान ने सहकारी बैंकों को 800 करोड़ रुपये दिए हैं, ताकि वे राज्य में किसानों को 0 फीसदी ब्याज पर ऋण मुहैया करा सकें। 
इससे पहले, मुख्यमंत्री चौहान ने एलान किया कि अब किसानों को हर साल 10 हजार रुपये की मदद दी जाएगी। सीएम चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री कल्याण योजना के तहत किसानों को दो किस्तों में चार हजार रुपये दिए जाएंगे। इसके अलावा, प्रधानमंत्री कल्याण स्कीम के तहत छह हजार रुपये भी किसानों को सौंपे जाएंगे। 

Madhya Pradesh CM Shivraj Singh Chouhan transfers Rs 800 crores to Cooperative Banks to be given as 0% interest loans to farmers in the state.

"Sustaining the Cooperative movement is the backbone of fostering economic growth," he says. pic.twitter.com/Cl6aTSNCaG

— ANI (@ANI) September 22, 2020

मध्यप्रदेश में इस साल खाली सीटों पर उपचुनाव होने वाले हैं। ऐसे में भाजपा को अपनी सत्ता बरकरार रखने के लिए कम से कम नौ सीटों पर कब्जा जमाना होगा। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने हाल ही में कहा था कि राज्य में होने वाले उपचुनाव प्रदेश के भविष्य को तय करने वाला चुनाव है। 
माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री की तरफ से यह सौगात उपचुनाव को ध्यान में रखकर दिया गया है, ताकि सत्ता पक्ष को अपनी कुर्सी बचाने के लिए जीत हासिल हो सके। किसानों को इससे पहले मुख्यमंत्री की तरफ से कर्जमाफी की सौगात भी दी गई थी। हालांकि, इसमें कई किसानों का एक रुपया तो किसी का पांच रुपया माफ किया गया, इसको लेकर विपक्ष ने सरकार को घेरा था।  
वहीं, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का खुद को ‘टेंपरेरी’ (अस्थायी) मुख्यमंत्री बताने वाला बयान राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल, मुख्यमंत्री ने रविवार को मंदसौर जिले के सुवासरा विधानसभा में थे। उन्होंने यहां विकास कार्यों का लोकापर्ण किया। इस दौरान शिवराज ने कहा कि अभी टेंपरेरी मुख्यमंत्री हूं, उपचुनाव में जीत नहीं हासिल हुई तो टेंपरेरी मुख्यमंत्री ही रह जाऊंगा, यहां से जीत मिलने के बाद स्थायी मुख्यमंत्री हो जाऊंगा। 

You Might Also Like

बस्तर में दिव्यांगजनों के पुनर्वास के लिए चलेगा महाअभियान, डिप्टी सीएम ने दिए अफसरों को निर्देश

सीएम ग्रामीण बस योजना के 1 वर्ष पूरे : 850 गांवों में पहली बार पहुंची नियमित बस सेवा

छत्तीसगढ़ के 6 जिलों के 312 वैद्यों का प्रमाणीकरण; मार्च 2027 तक 1 हजार वैद्यों के प्रमाणीकरण का लक्ष्य

घसीदास नगर के शिवशक्ति तालाब में डूबा युवक, घंटो मशक्कत के बाद एसडीआरएफ ने निकाला शव

स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में होंगी 1812 पदों पर संविदा भर्ती

@dmin September 22, 2020
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 337 # 22 september 2020
Next Article Parliament siege of Youth Congress in Delhi दिल्ली में युवा कांग्रेस का संसद घेराव: राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी साथ राष्ट्रीय सचिव मोहम्मद शाहिद गिरफ्तार
× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?