भिलाई। राज्य शासन द्वारा बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल पुरस्कार के तहत प्रदेश के सर्वश्रेष्ठ अधिवक्ताओं को पुरस्कार देने निर्णायक मंडल का गठन किया गया। 4 सदस्यीय इस निर्णायक मंडल में वरिष्ट अधिवक्ता व जिला कांग्रेस कमटी भिलाई की अध्यक्ष श्रीमती तुलसी साहू को सदस्य बनाया गया है। इस निर्णायक मंडल की अध्यक्ष किरणमयी नायक को अध्यक्ष बनाया गया है। मंडल के अन्य सदस्यों में अमृतो दास व अरविंद सिंह को शामिल किया है।




