ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोरोना मरीजो के बेहतर इलाज के लिए विधायक ने रखी मांग, वेंटिलेटर खरीदने के साथ सुविधाएं भी बढ़ाई जाएगी
Share
Notification Show More
Latest News
प्रधानमंत्री मोदी से रूबरू हुईं छत्तीसगढ़ की महिला उद्यमी हीना, बताई बिहान से आर्थिक सशक्तिकरण की कहानी
October 31, 2026
दूसरी तिमाही में वेदांता एल्युमीनियम का शानदार प्रदर्शन; लाभ का आँकड़ा दोगुना होकर 6,187 करोड़ रुपए हुआ, एबिट्डा में बीते वर्ष की समीक्षाधीन अवधि के मुकाबले 83 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई
दूसरी तिमाही में वेदांता एल्युमीनियम का शानदार प्रदर्शन; लाभ का आँकड़ा दोगुना होकर 6,187 करोड़ रुपए हुआ, एबिट्डा में बीते वर्ष की समीक्षाधीन अवधि के मुकाबले 83 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई
October 31, 2026
इसरो ने की नेविगेशन सैटेलाइट NVS-03 की सफल लॉन्चिंग, सेना होगा फायदा… पीएम मोदी ने दी बधाई
October 31, 2026
कबीरधाम के दिव्यांग तैराकों ने रचा इतिहास, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जीते 8 पदक
October 31, 2026
किसानों की सुविधा के लिए सरकार का बड़ा निर्णय, छत्तीसगढ़ में 360 नए धान खरीदी केन्द्रों की स्वीकृति
October 31, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

कोरोना मरीजो के बेहतर इलाज के लिए विधायक ने रखी मांग, वेंटिलेटर खरीदने के साथ सुविधाएं भी बढ़ाई जाएगी

By @dmin Published September 20, 2020
Share
SHARE

भिलाई। सेक्टर 9 हॉस्पिटल में कोरोना वायरस के मरीजो का बेहतर इलाज के लिए वेंटीलेटर और जरूरी सुविधाएं जल्द ही उपलब्ध कराई जाएंगी। इसलिए बीएसपी प्रबंधन सेक्टर 9 हॉस्पिटल के लिए वेंटिलेटर की खरीदी करेंगा।यह निर्णय बीएसपी सीईओ के साथ आयोजित बैठक में लिया गया। बैठक में भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव, उनके विधि सलाहकार प्रदीप दास और  सीईओ अनिर्बान दास गुप्ता शामिल रहे। 

गौरतलब है कि कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। कोरोना संक्रमण के चलते बीएसपी के कई कर्मियों की मौत भी हो चुकी है और कई कर्मी अभी भी संक्रमण से जूझ रहे हैं। ऐसे में भिलाई नगर विधायक श्री देवेंद्र यादव काफी दुखी है और उन्होंने बीएसपी सीईओ से निवेदन किया कि वे सेक्टर 9 अस्पताल में बेहतर इलाज की।व्यवस्था करे ताकि किसी की जान न जाये।  अब तक सेक्टर 9 हॉस्पिटल में कोरोनावायरस के बेहतर से बेहतर इलाज की व्यवस्था करने के लिए अहम चर्चा किए। सेक्टर 9 हॉस्पिटल में वेंटिलेटर और अन्य जरूरी सुविधाओ की कमी है। जिस वजह से कोरोना का ठीक से इलाज नही हो पा रहा है। इस कारण कई की मौत भी हो गई।ऐसे में विधायक श्री यादव ने मरीजों के लिए जरूरी सुविधएं  उपलब्ध करने की बात कही। सरकारी संस्था से सस्ते दाम पर वेंटिलेटर मिलता वहाँ से कम से कम 50 वेंटिलेटर खरीदने की बात कही गई। तब सीईओ ने आस्वास दिया कि हॉस्पिटल में वेंटीलेटर और अन्य सभी जरूरी सुविधाएं जल्द उपलब्ध कराएंगे। करीब 50 वेंटिलेटर बीएसपी प्रबंधन खरीद सकता है। साथ ही विधायक ने कहा कि डॉक्टर और नर्स की तरह बीएसपी कर्मी भी कोरोना वारियर्स माना जाए।जो आज के इस विषम परिस्थितियों में भी देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने प्रोडक्शन बढ़ाने अपनी जान की बाजी लगाकर काम कर रहे है। ऐसे कोरोना योद्धाओं हित में  बीएसपी प्रबन्ध कोई योजना बनाए। इस पर सीईओ ने कहा कि वे जरूर बीएसपी कर्मियों के हित मे जल्द ही बड़ा और सार्थक फैसला लेंगे साथ ही वे बीएसपी कर्मियों के लिए ऐसे कोई खास इंशोयोरेन्स की तलाश भी कर रहे है। जिसका लाभ उन्हें जल्द दिया जाएगा।

इसके अलावा बैठक में बीएसपी के सीईओ  भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव से कहा कि भिलाई सहित  पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में जितने भी ऑक्सीजन की जरूरत पड़ेगी वे उपलब्ध कराएंगे। वर्तमान समय में भी बीएसपी पूरे प्रदेश में ऑक्सीजन उपलब्ध करा रहे हैं। उनके यहां प्लांट में ऑक्सीजन का उत्पादन पर्याप्त मात्रा में होता है और उनके पास पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन सिलेंडर है।

इसके अलावा बैठक में कलेक्टर के साथ आयोजित पूर्व बैठक में लिए गए फैसलों पर जल्द से जल्द कार्यवाही करने को लेकर भी चर्चा की गई जैसे कि पिछली बैठक में तय हुआ था कि बीएसपी प्रबंधन टाउनशिप एरिया में बिजली सप्लाई की जिम्मेदारी बिजली कंपनी को देगी। इस पर निर्णय लिया गया कि बीएसपी प्रबंधन जल्द से जल्द प्रस्तुत कर सेल बोर्ड को भेज देगी फिर आगे का फैसला सेल बोर्ड के माध्यम से होगा। यहाँ आप को बता दे कि बीएसपी सीईओ अनिर्बान दास गुप्ता सेल बोर्ड के मेंबर है। 

बैठक में टाउनशिप इलाके की सुंदरता के लिए निगम द्वारा बनाए गए गार्डन आदि के विषय पर चर्चा हुई कि निगम ने टाउनशिप की जमीन पर उनके आधिपत्य ने गार्डन बनाया है तो बीएसपी ही देखरेख व मेंटेनेंस करें। इस पर बीएसपी सीईओ ने कहा आस्वासन दिया कि जल्द उचित कार्यवाही की जाएगी। इसके अलावा विधायक श्री यादव ने सिविक सेंटर के ब्यूटीफिकेशन के सम्बंध में चर्चा की। इस पर फैसला लिया गया कि बीएसपी और निगम मिलकर स्किम बनाएंगे।इसी प्रकार हॉस्पिटल चौक से मुर्गा चौक तक पूरे सेंट्रल एवेन्यू का ब्यूटीफिकेशन किया जाएगा। भवन निर्माण परमिशन के सम्बंध में पिछली कलेक्टर बैठक में तय किये थे कि बीएसपी क्षेत्र में निर्माण के लिए निगम परमिशन देगा।साथ ही न्यू सिविक सेंटर के लीज नवीनीकरण के सम्बंध में भी बोर्ड के समक्ष विषय प्रस्तुत किया जाएगा। जिसमे यह सुझाव रखा गया है कि लीज नवीनीकरण की कार्यवाही राज्य शासन के नियम के तहत हो। हाउस लीज के तहत 4500 मकानो की रजिस्ट्री और नियमितीकरण पर सीघ्र कार्यवाही की जाए। बैठक में नगर सेवा विभाग की कार्यशैली में भी सुधार करने पर चर्चा की गई। बैठक में सार्थक चर्चा के साथ आपस मे सहमति बनी। जल्द ही सभी अहम फैसलो पर कार्यवाही की जाएगी।

You Might Also Like

प्रधानमंत्री मोदी से रूबरू हुईं छत्तीसगढ़ की महिला उद्यमी हीना, बताई बिहान से आर्थिक सशक्तिकरण की कहानी

दूसरी तिमाही में वेदांता एल्युमीनियम का शानदार प्रदर्शन; लाभ का आँकड़ा दोगुना होकर 6,187 करोड़ रुपए हुआ, एबिट्डा में बीते वर्ष की समीक्षाधीन अवधि के मुकाबले 83 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई

इसरो ने की नेविगेशन सैटेलाइट NVS-03 की सफल लॉन्चिंग, सेना होगा फायदा… पीएम मोदी ने दी बधाई

कबीरधाम के दिव्यांग तैराकों ने रचा इतिहास, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जीते 8 पदक

किसानों की सुविधा के लिए सरकार का बड़ा निर्णय, छत्तीसगढ़ में 360 नए धान खरीदी केन्द्रों की स्वीकृति

@dmin September 20, 2020
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राज्यसभा से भी कृषि विधेयक पास, नड्डा बोले- कांग्रेस के दोहरे चरित्र से वाकिफ हैं किसान
Next Article गृह मंत्री कल बेमेतरा जिले में विभिन्न कार्यों का भूमिपूजन और शुभारंभ करेंगे कृषि विधेयक को लेकर गृहमंत्री व ओबीसी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ताम्रध्वज साहू का केंद्र सरकार पर तीखा हमला

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?