ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: चुनाव के एलान से पहले ही बिखरा महागठबंधन, भाकपा माले और राजद में ठनी
Share
Notification Show More
Latest News
shreekanchanpath 20 # 01 Nov 2026
November 1, 2026
शिक्षक भर्ती परीक्षा : 1812 रिक्त संविदा पदों के लिए आयोजित सीबीटी परीक्षा में अभ्यर्थियों ने दिखाया उत्साह
October 31, 2026
रायपुर के आसमान में भारतीय वायु सेना की स्काईडाइविंग टीम दिखाएगी कौशल और टीम भावना
October 31, 2026
छत्तीसगढ़ के 15 पुलिस अफसरों व कर्मियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक
October 31, 2026
राज्योत्सव में स्कूल शिक्षा विभाग की स्टॉल पर दिखेगी आधुनिक शिक्षा और नवाचार की झलक
October 31, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

चुनाव के एलान से पहले ही बिखरा महागठबंधन, भाकपा माले और राजद में ठनी

By @dmin Published September 20, 2020
Share
चुनाव के एलान से पहले ही बिखरा महागठबंधन, भाकपा माले और राजद में ठनी
चुनाव के एलान से पहले ही बिखरा महागठबंधन, भाकपा माले और राजद में ठनी
SHARE

पटना (एजेंसी)। बिहार में अक्तूबर-नवंबर के महीने में चुनाव होने हैं। ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी चुनाव संबंधी गतिविधियों को बढ़ा दिया है। वहीं राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेतृत्व वाला महागठबंधन मुश्किल में नजर आ रहा है। इसकी वजह है राज्य की सबसे बड़ी लेफ्ट पार्टी भाकपा माले (सीपीआईएमएल) का अकेले चुनाव लडऩे की तैयारी करना।
सूत्रों का कहना है कि भाकपा माले का नेतृत्व राजद से नाराज है क्योंकि पार्टी ने उसे केवल सात-आठ सीटें देने का ऑफर दिया है। वहीं लेफ्ट 53 सीटों की मांग कर रहा है। वर्तमान में पार्टी के तीन विधायक हैं। उसे 2015 के विधानसभा चुनाव में 1.5 प्रतिशत वोट मिले थे।
भाकपा माले के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने शनिवार को कहा, ‘हमें दी जाने वाली सीटों की संख्या काफी कम है और ये स्वीकार्य नहीं है। हमने राजद से इस प्रस्ताव पर पुनर्विचार करने के लिए कहा है। लेकिन अब हम 53 से अधिक सीटों पर अकेले चुनाव लडऩे के लिए तैयार हैं। यदि राजद आने वाले कुछ दिनों में सकारात्मक प्रतिक्रिया देता है, तो हम गठबंधन के बारे में सोचेंगे। फिलहाल गेंद राजद के पाले में है।Ó
उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी ने भाजपा-जद (यू) गठबंधन को हराने के लिए राजद के साथ व्यापक बातचीत शुरू की थी। राजद और भाकपा माले के बीच बातचीत न बनने का एक कारण माले द्वारा आरा और फुलवारी जैसी सीटों पर दावा करना है। 2015 में इसपर राजद ने जीत हासिल की थी।
भट्टाचार्य ने कहा, ‘2015 के चुनावों में राजद-जद(यू) के साथ गठबंधन में थी। 2020 में वह विभिन्न पार्टियों के साथ चुनाव लड़ रही है। 2020 में सीट बंटवारा 2015 के फार्मूले पर नहीं हो सकता।Ó भाकपा माले महासचिव ने कहा कि उनकी पार्टी का मध्य बिहार, मिथिलांचल, सीवान-गोपालगंज और सीमांचल में मजबूत कैडर बेस है लेकिन राजद जमीनी हकीकत को नजरअंदाज कर रहा है।
वहीं बिहार के अन्य दो मुख्य वामपंथी दल सीपीआई और सीपीएम अब भी राजद नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ गठजोड़ की उम्मीद कर रहे हैं लेकिन वार्ता बहुत लंबी खिंच रही है। दोनों दल 50 से अधिक सीटों पर चुनाव लडऩा चाहते हैं।

You Might Also Like

शिक्षक भर्ती परीक्षा : 1812 रिक्त संविदा पदों के लिए आयोजित सीबीटी परीक्षा में अभ्यर्थियों ने दिखाया उत्साह

रायपुर के आसमान में भारतीय वायु सेना की स्काईडाइविंग टीम दिखाएगी कौशल और टीम भावना

छत्तीसगढ़ के 15 पुलिस अफसरों व कर्मियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक

राज्योत्सव में स्कूल शिक्षा विभाग की स्टॉल पर दिखेगी आधुनिक शिक्षा और नवाचार की झलक

स्कूल में 10वीं की छात्रा पर आरी से हमला, हालत गंभीर… बचाव करने वाली सहेली भी घायल

@dmin September 20, 2020
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नई उद्योग नीति: छत्तीसगढ़ में मेडिकल क्षेत्र में उत्पादन सर्वाधिक प्रोत्साहन की पात्रता की श्रेणी में शामिल आज होगा आकाशवाणी रायपुर से ‘हमर ग्रामसभा का प्रसारण
Next Article After 75 days, so few cases of corona in the country: 60471 new cases surfaced in the last 24 hours छत्तीसगढ़ में कोरोना: कुल संक्रमितों की संख्या 84 हजार के पार… पिछले 24 घंटों में सामने आए 2617 नए मामले

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?