ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बेहद सख्त होगा लाकडाउन, बेवजह घूमने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई…. आवाजाही होगी प्रतिबंधित
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

बेहद सख्त होगा लाकडाउन, बेवजह घूमने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई…. आवाजाही होगी प्रतिबंधित

By @dmin
Published: September 19, 2020
Share
Lockdown will be very strict, strict action will be taken against the needless people
Lockdown will be very strict, strict action will be taken against the needless people
SHARE

कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे और एसपी प्रशांत ठाकुर ने अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

दुर्ग। जिले के नगरीय निकायों में लगने वाले लाकडाउन की तैयारियों को लेकर अहम बैठक आज कलेक्ट्रेट में हुई। बैठक में कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे एवं एसपी प्रशांत ठाकुर ने अधिकारियों को कहा कि लाकडाउन का पूरी तरह अनुपालन सुनिश्चित कराएं। लाकडाउन बेहद असरकारी होना चाहिए। बेवजह घूमने वाले लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाए, मास्क नहीं लगाने पर कार्रवाई करें। निगम और पुलिस की संयुक्त टीम यह देखें कि बाजार में गाइडलाइन का पालन हो रहा है या नहीं।

कलेक्टर ने कहा कि चूंकि लाकडाउन नगरीय निकायों में है अतएव इस बात की संभावना बनेगी कि लोग ग्रामीण क्षेत्रों की ओर रूख करें। लाकडाउन को सफल बनाने इसे हतोत्साहित करना है। हाइवे को छोड़कर ग्रामीण इलाकों के लिए शहर से जो सड़कें जाती हैं उन पर बैरीकेडिंग होगी, बेवजह आवाजाही प्रतिबंधित होगी। कलेक्टर एवं एसपी ने कहा कि सिविक सेंटर जैसे महत्वपूर्ण स्थलों पर कई बार लोगों का जमावड़ा दिखता है। इस पर कड़ी कार्रवाई करें। होटल बंद रहेंगे। केवल होम डिलीवरी को इजाजत होगी। होटल के शटर नहीं खुलेंगे। दवा, मेडिकल, चश्मा दुकाने खुलेंगी लेकिन यहां भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन अनिवार्य होगा।

कलेक्टर ने कहा कि चूंकि इस बीच परीक्षाएं भी चल रही हैं अतएव प्रवेश पत्र के आधार पर परीक्षार्थियों को सेंटर तक जाने की इजाजत दी जाएगी। कलेक्टर ने कहा कि स्पोट्र्स काम्पलेक्स, क्लब, जिम जैसी गतिविधि बंद रहेगी। कलेक्टर ने कहा कि कोरोना संक्रमण की गति को कम करने सबकी सहमति से लाकडाउन का निर्णय लिया गया है। यह जितना प्रभावी होगा, कोरोना के संक्रमण की गति को रोकने में उतनी ही मदद मिलेगी। मास्क लगाने, सैनिटाइजेशन की अपील करने विशेष ड्राइव भी चलाई जाएगी।

Gustakhi Maaf: प्रधानमंत्री को पनौती कहना अशोभनीय
ट्रैवलिंग के दौरान आपको भी उल्टियां होती है तो यह है उसका रामबाण इलाज
विधायक वोरा के बाद कलेक्टर ने किया पानी सप्लाई व्यवस्था का निरीक्षण… अफसरों को फील्ड में रहने दिए निर्देश
सरकार से सीरम इंस्टीट्यूट के सीईओ ने पूछा- सभी को कोरोना वैक्सीन देने के लिए हैं 80 हजार करोड़ रुपए?
कूनो नेशनल पार्क में एक और चीते की मौत, अब तक आठ चीतों की गई जान… वन विभाग में मचा हड़कंप
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Hearing on Moratorium adjourned till November 2 लोन मोरेटोरियम की अवधि खत्म: ब्याज पर ब्याज लगाकर किश्ते ले रही हैं कंपनियां… उपभोक्ता परेशान कि यह क्या हो गया
Next Article Kedia Group has given 4 ventilators for the convenience of Kovid victims केडिय़ा समूह ने कोविड पीडि़तों की सुविधा के लिए दिए 4 वेंटिलेटर…. कलेक्टर से मिलकर किया भेंट
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?