रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना के बढ़ते ग्राफ के बीच पिछले 24 घंटों में 3842 नए मामले सामने आए हैं। रोजाना प्रदेश के अलग-अलग जिलों से नए संक्रमितों की पुष्टि हो रही है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 3842 नए मामले सामने आए हैं और 2614 लोग डिस्चार्ज हुए हैं। 17 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई। प्रदेश अब तक कुल 81617 संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें से 44392 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं और 645 लोगों की मौत हो चुकी है। प्रदेश में फिलहाल 36580 मरीजों का उपचार जारी है।
प्रदेश में सामने आए नए मरीजों में से रायपुर से 672, दुर्ग से 436, जांजगीर से 334, राजनांदगांव से 309, बिलासपुर से 302, कोरबा से 185, रायगढ़ से 168, बस्तर से 163, बीजापुर से 145, दंतेवाडा से 133, धमतरी से 118, नारायणपुर से 91, बालोद से 90, कवर्धा से 65, सुकमा से 63, कांकेर से 63, बलौदाबाजार से 62, सूरजपुर से 62, सरगुजा से 62, बेमेतरा से 56, मुंगेली से 51, कोंडागांव से 47, कोरिया से 43, गरियाबंद से 38, गौरेला सेपेंड्रा सेमरवाही से 35, जशपुर से 30, बलरामपुर से 15, महासमुंद से 3 और अन्य राज्य से 1 मरीज शामिल हैं।




