भिलाई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 70 वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा 14 से 20 सितंबर तक देश व्यापी ‘सेवा सप्ताह अभियान’ मनाया जा रहा है।
इसी क्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश समन्वयक अमित मिश्रा के नेतृत्व में पौधारोपण कर प्रधानमंत्री मोदी के जन्म दिवस पर उनके दीर्घायु जीवन की मंगल कामना की गई।
अमित मिश्रा ने कहा कि आज के दिन हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जिन्होने हमारे देश का नाम विश्वस्तर पर गौरवांवित किए है साथ गरीब ए किसानों सहित मध्यम वर्गीय परिवारो के उत्थान हेतू निरंतर प्रयत्नशील होकर कार्य कर रहे हैं! देश के प्रत्येक नागरिक की शुभकामनाएं उनके साथ हैं।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश समन्वयक अमित मिश्रा, अधिवक्ता संजय शुक्ला, मोहनीष काले, हरे कृष्ण पांडेय, तेजस्वी शुक्लाउपस्थित रहे।





