ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: उद्घाटन से पहले ही बह गया पुल, ग्रामीणों ने निर्माण में लापरवाही का लगाया आरोप
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

उद्घाटन से पहले ही बह गया पुल, ग्रामीणों ने निर्माण में लापरवाही का लगाया आरोप

By @dmin
Published: September 18, 2020
Share
उद्घाटन से पहले ही बह गया पुल, ग्रामीणों ने निर्माण में लापरवाही का लगाया आरोप
उद्घाटन से पहले ही बह गया पुल, ग्रामीणों ने निर्माण में लापरवाही का लगाया आरोप
SHARE

किशनगंज (एजेंसी)। बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले केंद्र और राज्य सरकार द्वारा उद्घाटन-शिलान्यास का कार्यक्रम जारी है। इसी बीच किशनगंज जिले में एक निर्माणाधीन पुल धंस गया है। यह मामला दिघलबैंक प्रखंड के पथरघट्टी पंचायत का है। 
दिघलबैंक प्रखंड की पत्थरघट्टी पंचायत के गुवाबाड़ी के पास करीब एक करोड़ 42 लाख की लागत से बन रहा पुल धंस गया। उद्घाटन से पहले ही पुल का एक पिलर पुरी तरह धंस गया है। पुल के धंस जाने के कारण इस रास्ते से खुद को मुख्य धारा से जोडऩे का आस वर्षों से संजोए गुवाबाड़ी समेत आसपास के गांवों के हजारों की आबादी का इंतजार एक बार फिर से बढ़ गया है। 
ग्रामीण जमील अख्तर ने अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि ‘अगर समय रहते प्रशासन और जनप्रतिनिधियों का ध्यान इस ओर जाता तो आज पत्थरघट्टी पंचायत के आधे दर्जन से अधिक गांवों पर यह खतरा न तो मंडराता और न ही इस प्रकार के नई समस्याओं का सामना रोज हमलोगों को करना पड़ता। गौरतलब है कि कनकई नदी ने पिछले करीब एक दशक से दिघलबैंक प्रखंड में सबसे अधिक नुकसान पत्थरघट्टी पंचायत को ही पहुंचाया है। 
मंगलवार की रात गुवाबाड़ी के पास धंसे निर्माणाधीन पुल को लेकर ग्रामीण विकास विभाग के कनीय अभियंता रामानंद यादव का कहना है कि ‘जिस वक्त पुल को बनाने का काम शुरू हुआ था, वहां पर कनकई नदी की एक हल्की धारा थी और पुल उसी हिसाब से बनाया जा रहा था, लेकिन अचानक से इस बार नदी का रूख बदल गया। हजारों एकड़ में फैला पानी जब केवल कुछ मीटर लंबे पुल से पास जमने लगे तो इस प्रकार की अनहोनी से इंकार नहीं किया जा सकता है।

Kishanganj: A bridge in Goabari village washed away ahead of its inauguration following a rise in the water level of Kankai river. #Bihar (17.9) pic.twitter.com/oZnzhy5fcv

— ANI (@ANI) September 18, 2020
बेटिकट यात्रियों व अनाधिकृत वेंडरों पर कार्रवाई, डीआरएम रायपुर के नेतृत्व में हुई कार्रवाई
बलौदाबाजार में पुलिस अफसरों का ट्रांसफर : एएसपी व डीएसपी हटाए गए, इन्हें मिली जिम्मेदारी
कोरोना बना काल: 24 घंटे में मिले 89,000 से ज्यादा नए मरीज, 713 मरीजों की गई जान
सिरपुर महोत्सव में दिखती है कला व संस्कृति की अनोखी झलक
हेडकॉन्स्टेबल की पत्नी व बेटी का हत्यारा कुलदीप साहू गिरफ्तार, बलरामपुर में पुलिस ने दबोचा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article एक ही परिवार के 5 लोगों ने खाया जहर, सभी अस्पताल में भर्ती
Next Article नेशनल इंफॉर्मेटिक्स सेंटर के कंप्यूटर हुए हैक, प्रधानमंत्री और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा डाटा मौजूद नेशनल इंफॉर्मेटिक्स सेंटर के कंप्यूटर हुए हैक, प्रधानमंत्री और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा डाटा मौजूद

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?