ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: वर्क फ्रॉम होम में आंखों को लग सकता है रोग, बचे रहने के लिए करें ये उपाय
Share
Notification Show More
Latest News
शिक्षक भर्ती परीक्षा : 1812 रिक्त संविदा पदों के लिए आयोजित सीबीटी परीक्षा में अभ्यर्थियों ने दिखाया उत्साह
October 31, 2026
रायपुर के आसमान में भारतीय वायु सेना की स्काईडाइविंग टीम दिखाएगी कौशल और टीम भावना
October 31, 2026
छत्तीसगढ़ के 15 पुलिस अफसरों व कर्मियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक
October 31, 2026
राज्योत्सव में स्कूल शिक्षा विभाग की स्टॉल पर दिखेगी आधुनिक शिक्षा और नवाचार की झलक
October 31, 2026
स्कूल में 10वीं की छात्रा पर आरी से हमला, हालत गंभीर… बचाव करने वाली सहेली भी घायल
October 31, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Health

वर्क फ्रॉम होम में आंखों को लग सकता है रोग, बचे रहने के लिए करें ये उपाय

By @dmin Published September 18, 2020
Share
SHARE

वर्क फ्रॉम होम के दौरान कई लोग ऐसे हैं जो लगातार कंप्यूटर स्क्रीन के सामने बैठकर काम कर रहे हैं। इस दौरान कुछ लोग ऐसे भी हैं जो किसी टेबल या मेज पर नहीं बल्कि लैपटॉप को पैर पर या बेड पर रखकर काम कर रहे हैं लेकिन इसके कई सारे दुष्प्रभाव भी हैं जो आपको परेशान कर सकते हैं। यही नहीं, यह आपकी आंखों के लिए भी बुरी तरह से असर दिखाएगा जो आपकी दृष्टि क्षमता को भी कमजोर कर सकता है। इसलिए ऐसी हालत में अगर आप अपनी आंखों को स्वस्थ बनाए रखना चाहते हैं तो नीचे कुछ ऐसी ही खास सावधानी और खाद्य पदार्थ बताए जा रहे हैं जो वर्क फ्रॉम होम के दौरान आपकी आंखों को सेहतमंद रखने में काफी मददगार साबित होंगे।

Contents
कितनी दूर रखें लैपटॉपलाइट बंद करके न करें कामगाजरमूलीपालकड्राई फ्रूट्सफल

कितनी दूर रखें लैपटॉप

कुछ लोग ऐसे हैं जो वर्क फ्रॉम होम के दौरान अपने लैपटॉप को बिस्तर पर ही रख रहे हैं और इसी स्थिति में 8 से 12 घंटे तक काम कर रहे हैं। आप भी ऐसा कर रहे हैं तो सावधान हो जाएं क्योंकि यह आपकी आंखों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। लैपटॉप को किसी तकिया के सहारे या फिर ब्लैंकेट को लेकर थोड़ी ऊंचाई पर रखें ताकि आपको स्क्रीन आंखों के समानांतर दिखाई दे सके। दरअसल स्क्रीन नीचे होने के कारण आप ठीक तरह से चीजों को नहीं समझ पाएंगे और स्क्रीन देखने के लिए आपको आंखों पर ज्यादा जोर देना पड़ेगा और यह आपकी आंखों की दृष्टि क्षमता को कमजोर बना सकता है। इसलिए कोशिश करें कि यदि कोई स्टडी टेबल घर में मौजूद है तो उस पर ही लैपटॉप को रखें।

लाइट बंद करके न करें काम

कुछ लोग ऐसे भी हैं जो वर्क फ्रॉम होम के दौरान बेहतरीन आनंद लेते हुए कमरे की लाइट बंद करके भी काम कर रहे हैं। हालांकि, यह थोड़ी देर के लिए मानसिक सुकून तो दे सकता है लेकिन यह आपकी आंखों के लिए कई प्रकार के हानिकारक प्रभाव भी उत्पन्न करता है। लैपटॉप की स्क्रीन से निकलने वाली रोशनी सीधे तौर से आपकी आंखों पर पड़ती है और कमरे में कोई और लाइट ना जलने के कारण इसका तेज प्रभाव आपके आंखों को सीधा प्रभावित करता है। यह आपकी आंखों कि देखने की क्षमता को काफी नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए कोशिश करें कि वर्क फ्रॉम होम के दौरान अगर आप कंप्यूटर या लैपटॉप पर काम कर रहे हैं तो अपने कमरे की लाइट को ऑन करके रखें। आगे की स्लाइड्स में आपको ऐसे खाद्य पदार्थ बताया जा रहे हैं जो विटामिन ए की पूर्ति करके आपके आंखों को स्वस्थ रखने में भी काफी मदद कर सकते हैं।

गाजर

आंखों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए जरूरी है कि इसे पर्याप्त रूप से विटामिन ए की मात्रा मिले। विटामिन ए की मात्रा भरपूर रूप से गाजर में पाई जाती है। इसलिए आंखों के बेहतरीन स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए आप गाजर का सेवन कर सकते हैं। आप चाहें तो गाजर का सलाद या फिर जूस के रूप में भी नियमित रूप से सेवन कर सकते हैं।

मूली

मूली को आप पराठेऔर सलाद के रूप में भी खाते हैं। आजकल आपको मूली बड़ी आसानी से मिल जाएगी और हायब्रिड प्रजाति के प्रभाव में आने के बाद यह लगभग हर मौसम में ही बाजार में जाती है। आंखों को स्वस्थ बनाए रखने के लिए इसमें भी विटामिन ए की मात्रा मौजूद होती है। इसलिए मूली का नियमित रूप से सेवन करने के कारण आपकी आंखों को पर्याप्त मात्रा में विटामिन ए मिलेगा।

पालक

पालक हरी सब्जियों में प्रमुख रूप से गिनी जाती है और कई लोगों के द्वारा इसका जूस और स्मूदी के रूप में भी सेवन किया जाता है। आंखों के देखने की क्षमता को अगर आप स्वस्थ बनाए रखना चाहते हैं तो पालक को अपनी डायट में शामिल करना ना भूलें। लॉकडाउन के दौरान यह सब्जी बड़ी आसानी से आपको मार्केट में मिल जाएगी। रिसर्च गेट के अनुसार पालक में मौजूद पोषक तत्वों का सेवन आंखों की रेटिना को कई प्रकार के रोगों से बचाने का कार्य करता है।

ड्राई फ्रूट्स

हमारे आसपास कई सारे ऐसे ड्राइ फ्रूट्स भी मौजूद हैं जो आंखों को स्वस्थ बनाए रखने के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर सकते हैं। इतना ही नहीं, इसमें मौजूद विटामिन और मिनरल्स आंखों के देखने की क्षमता को बढ़ा सकते हैं। इसके अलावा यह नाइट विजन को भी मजबूत कर सकते हैं। एनसीबीआई के मुताबिक आंखों को स्वस्थ बनाए रखने के लिए बादाम, काजू और मूंगफली जैसे ड्राई फ्रूट काफी लाभदायक असर दिखाते हैं।

फल

भारत में कई प्रकार के फल पाए जाते हैं जो अपने स्वाद और गुण के कारण लोगों के बीच बहुत प्रचलित भी हैं। इनका नियमित रूप से किया गया सेवन ना केवल आपको कई प्रकार के रोगों से बचाता है बल्कि आंखों के लिए भी कई प्रकार से लाभदायक हो सकता है। आंखों को स्वस्थ बनाए रखने के लिए एनसीबीआई के द्वारा ग्रेपफ्रूट के जूस और फल को खाने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा पपीता, संतरा, स्ट्रॉबेरी जैसे खाद्य पदार्थ भी आंखों के स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक हो सकते हैं। लॉक डाउन के दौरान इन खाद्य पदार्थों का सेवन जरूर करें और अपनी आंखों को स्वस्थ बनाए रखें।

You Might Also Like

युवा शक्ति राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत, योग को जीवन में अपनाना जरूरी : संजय अग्रवाल

पं. जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में वार्षिक खेल समारोह ‘एनिग्मा 9.0’ के अंतर्गत पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित

सुकमा के 30 बच्चों ने जाना श्सखीरूवन स्टॉप सेंटरश् का कामकाज, महिला सुरक्षा के प्रति हुए जागरूक

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण

दवाएं सस्ती हों, ग्रामीणों तक पहुंचे इलाज, नकली दवाओं पर लगे रोक -राज्यपाल रमेन डेका

@dmin September 18, 2020
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article स्किन पर मुंहासे हैं तो न करें ये 6 गलतियां नहीं तो चेहरा हो जाएगा और खराब
Next Article ना फोर जी, ना इंटरनेट, सामान्य मोबाइल कॉल से जारी बच्चों को पढ़ाना ना फोर जी, ना इंटरनेट, सामान्य मोबाइल कॉल से जारी बच्चों को पढ़ाना

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?