ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: स्किन पर मुंहासे हैं तो न करें ये 6 गलतियां नहीं तो चेहरा हो जाएगा और खराब
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Health

स्किन पर मुंहासे हैं तो न करें ये 6 गलतियां नहीं तो चेहरा हो जाएगा और खराब

By @dmin
Published: September 18, 2020
Share
SHARE

कई लोगों को मुंहासों की समस्या इतनी ज्यादा होती है कि वह हर वक्त उसी के पीछे परेशान रहते हैं। एक्ने या पिंपल्स निकलना एक आम बात है, जिससे छुटकारा पाने के लिए लोग हर संभव कोशिश करते हैं। लेकिन कभी-कभी हम अनजाने में कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जिससे मुंहासे दोगुनी तेजी से त्वचा पर फैल जाते हैं। आइए जानते हैं क्या हैं वो गलतियां जिससे ब्रेकआउट्स की समस्या बढ़ जाती है…

Contents
  • गलत मेकअप और स्किन केयर प्रोडक्ट का उपयोग
  • न लगाएं चेहरे पर ढेर सारा प्रोडक्ट
  • सनस्क्रीन का इस्तेमाल न करना
  • चेहरे को सही प्रकार से न धोना
  • स्किन को बहुत ज्यादा स्क्रब करना
  • मुहांसों को छूना, दबाना और फोडऩा

गलत मेकअप और स्किन केयर प्रोडक्ट का उपयोग

जब आप मुंहासों पर गलत मेकअप और स्किन केयर प्रोडक्ट का यूज करती हैं, तो वह और भी ज्यादा खराब हालत में हो जाते हैं। इन प्रोडक्ट्स में अल्कोहल मौजूद होने के कारण स्किन ब्लॉक हो जाती है और मुंहासे तेजी के साथ फैलने लगते हैं।

न लगाएं चेहरे पर ढेर सारा प्रोडक्ट

मुहांसों को मिटाने के लिए लोग ढेर सारे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने लगते हैं। यह उत्पाद आपको रातोंरात परिणाम नहीं दे सकते हैं, इसलिए एक के ऊपर एक प्रोडक्ट लगाना स्किन में जलन पैदा तो करते ही हैं साथ ही मुंहासों पर भी कोई असर नहीं दिखता।

सनस्क्रीन का इस्तेमाल न करना

सनस्क्रीन स्किन को केवल टैनिंग से नहीं बचाती। बल्कि यह सूरज की धूप से मुंहासों पर पडऩे वाले बुरे प्रभाव से भी आपकी रक्षा करती है। स्किन पर मुंहासे हैं तो अपने लिए ऐसी सनस्क्रीन चुनें जो कि नॉन-कॉमेडोजेनिक तत्व से बनी हो।

चेहरे को सही प्रकार से न धोना

अगर आप अपने चेहरे को पानी से केवल 2 मिनट में धो लेती हैं, तो आपको एक बार सोचना चाहिए। मुंहासे वाले चेहरे को फेस वॉश से धोना चाहिए। साथ ही कोशिश करें कि उस फेस वॉश में सलिसीक्लिक एसिड मौजूद हो। चेहरे को कम से कम 20 से 30 सेकंड के लिए मसाज करते हुए धोएं।

स्किन को बहुत ज्यादा स्क्रब करना

स्किन को सप्ताह में दो से तीन बार स्क्रब किया जाना चाहिए। लेकिन अगर आपकी स्किन मुंहासों से भरी हुई है, तो स्क्रबिंग की मात्रा कम कर दें। ओवर स्क्रबिंग से मुंहासे छिल सकते हैं और वह घाव बन सकते हैं।

मुहांसों को छूना, दबाना और फोडऩा

चेहरे पर पड़ा एक भी निशान आपको बार-बार उसे छूने और दबाने पर मजबूर कर सकता है। लेकिन क्या आप जानती हैं कि मुंहासों को जितना छुआ जाएगा, वह उतनी ही तेजी से फैलेंगे? फोड़े गए मुहांसों से निकला बैक्टीरिया पूरी त्वचा पर फैलकर चेहरे को खराब कर सकता है।

प्रेग्नेंसी में सिरदर्द कर रहा है परेशान तो इन घरेलू नुस्खों से करें समाधान
सुपरफूड कही जाने वाली ब्रोकली के प्रेगनेंसी में फायदे और नुकसान
चीन में कोरोना की वापसी से दहशत: फिर से घरों में कैद हुए लोग, स्कूल बंद और उड़ानें हुईं रद्द… क्या फिर से दिखेंगे वही दिन
बालों का झडऩा हो जाएगा बंद, बस अपना लें 5 घरेलू उपाय…
हाइटेक में स्टैग-हॉर्न कैलकुलस की सिंगल सीटिंग सर्जरी, दो दिन में दो मरीजों की हुई सर्जरी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मुख्यमंत्री ने महानदी जल विवाद को लेकर लीगल टीम के साथ की चर्चा मुख्यमंत्री ने महानदी जल विवाद को लेकर लीगल टीम के साथ की चर्चा
Next Article वर्क फ्रॉम होम में आंखों को लग सकता है रोग, बचे रहने के लिए करें ये उपाय

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?