ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: श्रीनगर में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में तीन आतंकी ढेर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

श्रीनगर में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में तीन आतंकी ढेर

By @dmin
Published: September 17, 2020
Share
Jammu and Kashmir: Big success to security forces, three terrorists killed in Shopian encounter
SHARE

जम्मू (एजेंसी)। श्रीनगर में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में तीन आतंकी मारे गए हैं। श्रीनगर के बटमालू इलाके में बुधवार देर रात शुरू हुई मुठभेड़ आज सुबह तक जारी रही। पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों ने मोर्चा संभाला और आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दिया।
जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने तीनों आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि करते हुए बताया कि उनके शवों को कब्जे में ले लिया गया है। उनके पास से कई तरह के हथियार भी बरामद किए गए हैं।
उन्होंने मुठभेड़ के दौरान एक नागरिक की मौत पर अफसोस जताया और बताया कि सीआरपीएफ के एक डिप्टी कमांडेंट घायल हो गए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है और फिलहाल निगरानी में हैं।
उन्होंने बताया कि श्रीनगर में इस वर्ष अब तक सात ऑपरेशनों में 16 आतंकियों को ढेर किया जा चुका है। कुल आंकड़ों की बात की जाए तो इस वर्ष अब तक 72 ऑपरेशन चलाए गए, जिनमें 177 आतंकियों का सफाया हुआ। इनमें पाकिस्तान के भी कई आतंकी शामिल थे।

This year, we have successfully killed 16 terrorists in seven operations in Srinagar area. In total, 177 terrorists have been neutralised in 72 operations conducted this year. This number includes many foreign terrorists with links to Pakistan: J&K DGP Dilbag Singh https://t.co/UjCUw8jeCJ

— ANI (@ANI) September 17, 2020

वहीं, आज हुई मुठभेड़ के संबंध में अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने बटमालू के फिरदौसाबाद इलाके में देर रात करीब ढाई बजे घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था। उन्होंने बताया कि आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की जिसके बाद तलाशी अभियान मुठभेड़ में तब्दील हो गया था।
इससे पहले जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मंगलवार को हिजबुल मुजाहिद्दीन आतंकी संगठन के एक गिरोह का भंडाफोड़ किया था।  पुलिस ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि कश्मीर के तीन युवकों का एक संगठन पाकिस्तानी आतंकी के संपर्क में है।
संगठन के तीनों युवकों की पहचान गुटलीबाग निवासी अर्शिद अहमद खान, गांदरबल निवासी माजिद रसूल और मोहम्मद आसिफ नजर के रूप में की गई। तीनों लोग पाकिस्तानी आतंकी फयाज खान के संपर्क में थे। वही उन्हें इलाके में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के निर्देश देता था।

टाइगर 3 में नजर आ सकती हैं ये अभिनेत्री…
विकास कार्यों की धीमी गति पर बिफरे विधायक वोरा… कहा- राजीव आश्रय योजना से ना हो कोई हितग्राही वंचित…. तेजी से कार्य करने दिए निर्देश
भारत का संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में दो साल का कार्यकाल आज से, गलियारे में लगेगा तिरंगा
एक्शन में नए रेल मंत्री: बदल दिया कर्मचारियों का समय, अब दो शिफ्टों में होगा काम
मैजिक बस इंडिया फाउंडेशन ने युवाओं को काम की दुनिया से जोड़ने में, सक्षम बनाने के लिए एक आजीविका कार्यक्रम ‘फ्यूचर एक्स’ के दूसरे चरण का शुभारंभ किया
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article स्कूल शिक्षा मंत्री ने मोहल्ला कक्षाओं का किया औचक निरीक्षण स्कूल शिक्षा मंत्री ने मोहल्ला कक्षाओं का किया औचक निरीक्षण
Next Article क्या भाभीजी के पापड़ खाकर कोरोना से ठीक हुए लोग? शिवसेना के सवाल पर भाजपा का पलटवार क्या भाभीजी के पापड़ खाकर कोरोना से ठीक हुए लोग? शिवसेना के सवाल पर भाजपा का पलटवार
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?