ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बच्चों में डैंड्रफ दूर करने के आसान और सुरक्षित घरेलू उपाय
Share
Notification Show More
Latest News
चरित्र शंका में प्रेग्नेंट पत्नी को पीटा, गर्भ में शिशु की मौत… फरार पति की तलाश में पुलिस
October 4, 2026
रायगढ़ में बनेगा एआई एक्सीलेंस सेंटर, वित्त मंत्री चौधरी बोले- युवाओं को नई तकनीक सीखने के मिलेंगे अवसर
October 4, 2026
साइबर क्राइम मुक्त छत्तीसगढ़’ थीम पर युवाओं ने रचनात्मक फिल्मों के जरिए दिया डिजिटल सुरक्षा का संदेश
October 4, 2026
एशियन गेम्स में भारत का अभियान समाप्त… 21 स्वर्ण सहित इस बार जीते कुल 85 पदक
October 4, 2026
बस्तर में दिव्यांगजनों के पुनर्वास के लिए चलेगा महाअभियान, डिप्टी सीएम ने दिए अफसरों को निर्देश
October 4, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Health

बच्चों में डैंड्रफ दूर करने के आसान और सुरक्षित घरेलू उपाय

By @dmin Published September 13, 2020
Share
SHARE

बड़ों ही नहीं बल्कि बच्चों में भी डैंड्रफ की समस्या होती है। इसके लक्षणों में खुजली, रूखापन, रूखे बाल और स्कैल्प पर सनसनाहट महसूस होना शामिल है। स्कूल या खेलते समय बच्चों का सिर खुजलाना बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगता है। डैंड्रफ के घरेलू उपायों से आप बच्चों में रूसी को जड़ से खत्म कर सकते हैं और सबसे खास बात है कि यहां बताए गए रूसी के घरेलू नुस्खों के कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होते हैं।

Contents
नींबू का रसविनेगरलहसुन और एलोवेरा जेलनीम और बेकिंग सोडाअंडामेथीदाना

नींबू का रस

नींबू बेहतरीन प्राकृतिक एक्सफोलिएटर की तरह काम करता है। ये त्वचा की मत कोशिकाओं को हटाता है और स्कैल्प पर जमा फलैक्स को कम करता है। चार चम्मच पानी में आधा या एक नींबू निचोडकर, इस मिश्रण से सिर की मालिश करें और फिर कुछ देर तक इसे लगा रहने दें। थोडी देर बाद बालों को हल्के या कम केमिकल वाले शैंपू से धोएं। सप्ताह में एक या दो बार नींबू का रस लगा सकते हैं।

विनेगर

सफेद सिरका और एप्पल साइडर विनेगर दोनों ही डैंड्रफ से छुटकारा दिलाने में असरकारी होते हैं। एप्पल साइडर विनेगर बालों के फॉलिकल्स और बंद रोमछिद्रों को खोलता है। वहीं, सफेद सिरके में एसिटिक एसिड होता है जो स्कैल्प से फंगस को बढऩे से रोकता है। सिरके की जितनी भी मात्रा लें, उससे दोगुनी मात्रा में पानी लें। मिश्रण से बालों को धोएं और फिर ठंडा पानी डालें।

लहसुन और एलोवेरा जेल

जरूरत के अनुसार लहसुन लें और उसे घिसकर उसमें थोड़ासा पानी मिलाएं। इस पेस्ट को स्कैल्प पर लगाएं। लहसुन में एंटी फंगल गुण होते हैं जो डैंड्रफ को खत्म करने में मदद करता है। इसके अलावा एलोवेरा में भी फंगस रोधी और बैक्टीरिया रोधी गुण होते हैं। बालों को धोने से पहले स्कैल्प पर एलोवेरा जेल लगाएं और थोड़ी देर बाद बालों को शैंपू से धो लें।

नीम और बेकिंग सोडा

नीम में एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं। नीम की पत्तियों को पीसकर उसमें कुछ बूंद पानी मिलाकर पेस्ट बना लें और इस पेस्ट को बालों में लगाएं। पेस्ट लगाने के आधे घंटे बाद बालों को धो लें। नीम के अलावा बेकिंग सोडा भी डैंड्रफ को दूर कर सकता है। शैंपू में आधा चम्मच बेकिंग सोडा मिलकर बालों को वॉश करें। ये स्क्रब का काम करेगा और स्कैल्प को एक्सफोलिएट करेगा। इससे सिर की त्वचा पर डैंड्रफ नहीं बनेगा।

अंडा

रूखे बालों की वजह से बालों में रूसी होती है और अंडे से बालों के रूखेपन को आसानी से दूर किया जा सकता है। अंडे से बाल स्वस्थ और घने भी होते हैं। एक अंडा लें और उसमें एक नींबू का रस निचोड़ दें। इस अंडे को बालों और स्कैल्प पर लगाएं। आधे घंटे बाद बालों को ठंडे पानी से धो लें और फिर शैंपू लगाकर गुनगुने पानी से बालों को वॉश करें।

मेथीदाना

स्कैल्प पर मेथीदाने का शीतल प्रभाव पड़ता है और इससे खुजली भी कम हो सकती है। मेथीदाने के बीजों में कई एंटीफंगल गुण होते हैं। आधा कटोरी मेथीदाना लें और उसे रातभर पानी में भिगोकर रख दें। सुबह इसे पीसकर पेस्ट बना लें और बालों पर लगाएं। कुछ घंटे बाद बालों को गुनगुने पानी और शैंपू से धो लें।

You Might Also Like

8 किलोमीटर पैदल चलकर बेंगपाल पहुंची स्वास्थ्य टीम, पेड़ की छांव बनी अस्पताल

बनमुंडा-लकराघरा सड़क निर्माण से ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत, शिक्षा-स्वास्थ्य और बाजार तक पहुंच हुई आसान

खेत में मिली मासूम के लिए आगे आए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, सुरक्षा के दिए निर्देश

जन्मदिन पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने चिरमिरी जिला अस्पताल को दी सीटी स्कैन की सौगात

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अस्पताल पहुंचकर जाना सड़क हादसे में घायलों का हाल

@dmin September 13, 2020
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article फिट रहने के लिए जिम क्यों जाना, घर पर ही करें यह आसान एक्सरसाइज
Next Article Former Union Minister Raghuvansh Prasad passed away पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद का निधन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने किया शोक व्यक्त
× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?