भिलाई। भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी द्वारा लाखों करोड़ो युवाओ के अपील पर 17 सिंतबर को राष्ट्रिय बेरोजगार दिवस के रूप में मानाने की घोषणा की है। इस दिन देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन है। राष्ट्रीय सचिव मोहम्मद शाहिद ने बताया बेरोजगारी से परेशान होकर देश के करोड़ो युवाओं ने ये फैसला लिया है कि मोदी जी के जन्मदिन को राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस के रूप में मनाएंगे। राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस का नेतृत्व युवा काग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी द्वारा किया जाएगा।




