ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अस्पतालों में इलाज की पूरी व्यवस्था: लक्षण नजर आएं तो तुरंत कराएं टेस्ट…. कोविड से लडऩे सभी संसाधन मौजूद
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

अस्पतालों में इलाज की पूरी व्यवस्था: लक्षण नजर आएं तो तुरंत कराएं टेस्ट…. कोविड से लडऩे सभी संसाधन मौजूद

By @dmin
Published: September 10, 2020
Share
प्रतिबंधात्मक आदेशों का उल्लंघन किया तो दर्ज करें एफआईआर
प्रतिबंधात्मक आदेशों का उल्लंघन किया तो दर्ज करें एफआईआर
SHARE

दुर्ग। कोरोना संक्रमण से रक्षा के लिए सबसे अहम जरूरत है लक्षण दिखते ही टेस्टिंग कराना। लक्षण के उभरने के शुरुआती दिन महत्वपूर्ण होते हैं। इन दिनों में टेस्टिंग के निर्णय में विलंब हो जाने से कई बार स्थिति गंभीर हो जाती है और मरीज को बचाना मुश्किल हो जाता है। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने नागरिकों से अपील की है कि प्राइमरी कांटेक्ट होने पर, लक्षण उभरने पर टेस्ट जरूर कराएं। सभी फीवर क्लिनिक में टेस्ट के निर्देश दिए गए हैं।

कलेक्टर ने कहा कि अस्पताल में कितनी जगह खाली है इस संबंध में जिले की लिंक में सारी जानकारी उपलब्ध है। कोरोना के उपचार के लिए निजी अस्पताल भी चिन्हांकित किए गए हैं जो नागरिक शासकीय कोविड केअर सेंटर में इलाज के इच्छुक नहीं हैं, वे यहां भी इलाज करा सकते हैं। शासन द्वारा चलाए जा रहे कोविड केयर सेंटर में सभी नागरिकों को निशुल्क इलाज प्रदान किया जा रहा है इन कोविड केयर सेंटर में सभी श्रेणियों के मरीजों की इलाज की सुविधा है। मरीजों की ऑक्सीजन की स्थिति पर लगातार नजर रखी जाती है तथा गंभीर बीमारियों के मरीजों को हायर सेंटर में रेफर करने की कार्रवाई की जाती है। सभी अस्पतालों को निर्देशित किया गया है कि कोई भी मरीज जो अस्पताल आए उसे भर्ती करने में किसी तरह से कोताही नहीं होनी चाहिए, जो मरीज गंभीर रूप से अस्वस्थ महसूस कर रहे हैं अथवा जो पहले से गंभीर बीमारियों से ग्रस्त हैं। उनके इलाज के लिए अस्पताल में पूरी सुविधा रखी गई है।

कलेक्टर ने बताया कि निजी अस्पतालों के मैनेजमेंट पर भी जिला प्रशासन द्वारा लगातार नजर रखी जा रही है। यहां से आ रही शिकायतों पर कार्रवाई की जा रही है सभी को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया है कि किसी भी सूरत में इलाज में लापरवाही नहीं बरती जाए। इसके साथ ही इन अस्पतालों में किये जा रहे इलाज की व्यवस्था की मॉनिटरिंग भी जिला प्रशासन द्वारा गठित दल की ओर से की जा रही है । यह दल नियमित रूप से अस्पतालों का निरीक्षण कर यह देखता है कि अस्पताल प्रबंधन द्वारा कोरोना प्रोटोकॉल के मुताबिक संक्रमण से सुरक्षा का ध्यान रखा जा रहा है या नहीं। सैनिटाइजेशन का ध्यान रखा है या नहीं। फीवर क्लीनिक अलग संचालित किए जा रहे हैं या नहीं। जिला अस्पताल में भी आपात स्थिति से निपटने के लिए चिकित्सकों को कोविड प्रोटोकॉल के मुताबिक प्रशिक्षण दिया गया है। जिला अस्पताल एवं 6 अस्पतालों में रात को भी सैंपलिंग के लिए दल लगाए गए हैं। कलेक्टर ने आम नागरिकों से अपील की है कि अफवाहों से बचें कोविड के लक्षण महसूस होते ही तुरंत टेस्ट कराएं, कोविड केयर सेंटर में सभी प्रकार के मरीजों के लिए इलाज की सुविधा है। इनके भोजन और दवाइयों की पूरी व्यवस्था केंद्र में मौजूद है। यहां रिकवरी रेट बहुत ही अच्छा है कोविड के मामले में सजगता सबसे ज्यादा जरूरी है। लक्षण प्रकट होते ही इसे नियंत्रित करने की दिशा में प्रयास करने से आसानी से इस विपदा से निपटा जा सकता है। कलेक्टर ने आम जनों से सोशल डिस्टेंसिंग और सैनिटाइजेशन का पूरी तौर पर पालन करने आग्रह किया है। लोगों को भीड़ भाड़ वाली जगह से बचने की सलाह दी है तथा अफवाहों से बचने की सलाह दी है। किसी भी तरह की आपात स्थिति में कंट्रोल रूम के नंबर 0788-2210773 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

जिला अस्पताल में 20 बेड की क्षमता, भर्ती थे 32 बच्चे, अब तक आठ ने तोड़ा दम
छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का आंकड़ा 75 लाख मीटरिक टन पार, कम दिनों में उपलब्धि के लिए मुख्यमंत्री बघेल ने दी बधाई
जारी है आतंकियों का दुस्साहस, जम्मू में लगातार तीसरी रात मिलिट्री स्टेशनों के पास दिखे ड्रोन
जब दूल्हे ने उठाया दुल्हन का घूंघट तो गुस्से से हुआ लाल, आत्महत्या की दे दी धमकी… जानें क्या है यह अनोखा मामला
नई आबकारी नीति लागू, आज से 21 साल के युवा पी सकेंगे शराब, होटलों में 24 घंटे छलकेंगे जाम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भिलाई ने स्वच्छ सर्वेक्षण में लगाई लंबी छलांग… पूरे देश में मिला 21 वां स्थान, निगम एवं भिलाईवासियों की मेहनत रंग लाई कोरोना संक्रमण रोकने की कवायद: अस्पतालों के साथ सामाजिक भवनों को किया जा रहा है सेनेटाइज
Next Article The collector awarded the honorable teachers राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर सम्मानित शिक्षकों को कलेक्टर ने किया सम्मान….. प्रशस्ति पत्र व नगद राशि सौंपी

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?