मुंबई(एजेंसी)। बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मामले में एनसीबी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मंगलवार को पूछताछ के बाद ड्रग्स मामले में रिया को गिरफ्तार कर लिया। एनसीबी उन्हें भायखला जेल में लेकर गई है। रिया से पहले उनके भाई शौविक चक्रवर्ती को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। मंगलवार की रात रिया ने एनसीबी के लॉकअप में ही गुजरी। इस मामले में एनसीबी ने कहा कि रिया ने ड्रग्स मंगवाने के दिए पैसे, लेकिन ड्रग्स लेने की बात नहीं कबूली। मंगलवार को रिया की जमानत याचिका खारिज कर दी गई थी। वहीं रिया के वकीलों ने आज फिर से जमानत याचिका दायर करने की तैयारी कर ली है।

बता दें कि 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत का शव उनके फ्लैट पर मिला था। इस मामले की गुत्थी अब तक नहीं सुलझ पाई है। इस केस में एनसीबी के साथ ही साथ सीबीआई और ईडी भी जुटे हैं। केस में ड्रग्स का एंगल आने के बाद एनसीबी ने रिया चक्रवर्ती व उसके भाई शोविक सहित अन्य संदिग्धों से पूछताछ की। शोविक को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। मंगलवार को एनसीबी ने रिया को भी गिरफ्तार कर लिया। रिया को मुंबई के भायकला जेल में रखा गया। इधर रिया के वकील आज सेशंस कोर्ट में फिर से उनकी जमानत की अर्जी दाखिल करेंगे। अगर अदालत ने बेल नहीं दी तो फिर रिया को 14 दिनों तक जेल में ही रहना पड़ेगा।




