ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मुख्यमंत्री बघेल ने केंद्रीय गृहमंत्री को लिखा पत्र….. नक्सल उन्मूलन में केंद्र सरकार से मांगा सहयोग
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedRaipur

मुख्यमंत्री बघेल ने केंद्रीय गृहमंत्री को लिखा पत्र….. नक्सल उन्मूलन में केंद्र सरकार से मांगा सहयोग

By @dmin
Published: September 4, 2020
Share
मुख्यमंत्री ने पूर्व विधायक भजन सिंह निरंकारी के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया
मुख्यमंत्री ने पूर्व विधायक भजन सिंह निरंकारी के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नक्सल उन्मूलन की कार्ययोजना के बेहतर क्रियान्वयन के लिए केंद्र से सहयोग मांगा है। इस संबंध में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने देश के गृहमंत्री श्री अमित शाह को पत्र लिखते हुए पूर्व में आबंटित 7 सीआरपीएफ बटालियनों को राज्य को अतिशीघ्र उपलब्ध कराने की मांग की है। इसके साथ ही उन्होंने बस्तर के युवाओं के लिए विशेष भर्ती रैली एवं एक अतिरिक्त बस्तर बटालियन के गठन का भी आग्रह किया है।

पत्र में सीएम बघेल ने लिखा है कि वर्ष 2018 में गृह मंत्रालय द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के लिए 7 अतिरिक्त सीआरपीएफ बटालियन आबंटित की गई थी, जिसे दक्षिण बस्तर के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में तैनात किया जाना था। चयनित लोकेशन पर निर्माण कार्य पूर्ण करा लिया गया है, इसलिए पूर्व में आवंटित 7 सीआरपीएफ बटालियनों को राज्य को अतिशीघ्र उपलब्ध कराया जाए। पत्र में सीएम बघेल ने कहा है कि नक्सल प्रभावित जिलों में दूर संचार सुविधा में वृद्धि हेतु 1028 मोबाइल टावरों की स्थापना की स्वीकृति दी गयी थी, इसके लिए लोकेशनों का चयन कर गृह मंत्रालय को भेजा जा चुका है। टॉवरों की स्थापना जल्द किया जाए, जिसका लाभ आम लोगों के साथ ही सुरक्षा बलों को भी हो सके।

सेना द्वारा की जाए विशेष भर्ती रैली का आयोजन

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने पत्र में बस्तर के युवाओं के लिए सेना द्वारा विशेष भर्ती रैली के आयोजन का आग्रह भी किया है। उन्होंने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की एक अतिरिक्त बस्तरिया बटालियन के गठन की भी बात कही है, जिससे स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होने के साथ ही नक्सल मोर्चे पर भी बेहतर परिणाम मिल सके। मुख्यमंत्री बघेल ने बस्तर संभाग में प्री फेब्रिकेटेड तकनीक से पुल पुलिया एवं उन्नत तकनीक से सड़कों के निर्माण पर विचार करने का आग्रह किया है, ताकि कम समय में उच्च गुणवत्ता से निर्माण कार्य सम्भव हो सके। मुख्यमंत्री बघेल ने पत्र में आशा जताते हुए कहा है केंद्र से सहयोग मिलने पर छत्तीसगढ़ राज्य को नक्सल समस्या से मुक्त करने की दिशा में हमें निर्णायक बढ़त प्राप्त होगी।

एस जयशंकर ने चीन के विदेश मंत्री वांग यी से कहा- गलवान में जो कुछ हुआ वह चीन की थी साजिश
कोरोनावायरस के कारण 14 करोड़ लोगों की नौकरियां खतरे में
कोरोना मरीजों के लिए संजीवनी साबित होंगी ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीने….. विधायक देवेन्द्र ने की पहल पर मरीजों के लिए खऱीदेंगे 20 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन
10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, नकल करने पर लगेगा NSA… निरीक्षकों पर भी होगी कार्रवाई
गुजरात में बड़ा हादसा: सो रहे लोगों को बेकाबू ट्रक ने कुचला… आठ की मौत… कई हुए घायल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 1586 new cases reported in Chhattisgarh during last 24 hours छत्तीसगढ़ में कोरोना के कुल संक्रमितों का आंकड़ा 38 हजार के करीब …. रायपुर, राजनांदगांव व दुर्ग में कोरोना विस्फोट
Next Article सेनाध्यक्ष नरवणे ने किया लेह का दौरा: कहा…. एलएसी पर स्थिति नाजुक और गंभीर
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?