ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का निधन, आर्मी रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल में ली अंतिम सांस…. बेटे अभिजीत ने की पुष्टि
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का निधन, आर्मी रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल में ली अंतिम सांस…. बेटे अभिजीत ने की पुष्टि

By @dmin
Published: August 31, 2020
Share
Former President Pranab Mukherjee passed away, breathed his last at Army Research and Referral Hospital…. Son Abhijeet confirmed
Former President Pranab Mukherjee passed away, breathed his last at Army Research and Referral Hospital…. Son Abhijeet confirmed
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। बीते कुछ समय से बीमार चल रहे देश के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का सोमवार को निधन हो गया। उनके बेटे अभिजीत मुखर्जी ने यह जानकारी दी। दिल्ली कैंट स्थित आर्मी रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल में उनका इलाज किया जा रहा था। आज सुबह ही अस्पताल की तरफ से बताया गया था कि फेफड़ों में संक्रमण की वजह से वह सेप्टिक शॉक में थे।

84 वर्षीय मुखर्जी लगातार गहरे कोमा में थे और उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। सेप्टिक शॉक की स्थिति में रक्तचाप काम करना बंद कर देता है और शरीर के अंग पर्याप्त ऑक्सीजन प्राप्त करने में विफल हो जाते हैं। उन्हें 10 अगस्त को दिल्ली कैंट स्थित सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इससे पहले उनकी कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी।

मुखर्जी के मस्तिष्क में खून के थक्के जमने के बाद उनका ऑपरेशन किया गया था। अस्पताल में भर्ती कराए जाने के समय वह कोविड-19 से भी संक्रमित पाए गए थे। इसके बाद उन्हें श्वास संबंधी संक्रमण हो गया था। मुखर्जी भारत के 13वें राष्ट्रपति के रूप में वर्ष 2012 से 2017 तक पद पर रहे। पूर्व राष्ट्रपति मुखर्जी के परिवार में दो बेटे और एक बेटी हैं।

2012 में बने थे राष्ट्रपति, सभी दलों में था सम्मान

साल 2012 में प्रणब मुखर्जी देश के राष्ट्रपति बने थे। वे भारत के 13वें राष्ट्रपति थे। हालांकि, इस पद के लिए यूपीए अध्यक्षा सोनिया गांधी की पहली पसंद हामिद अंसारी थे। लेकिन कई क्षेत्रीय राजनीतिक दलों की पसंद मुखर्जी थे। इससे यह भी पता चला था कि राजनीतिक विभेद के बावजूद प्रणब मुखर्जी की स्वीकार्यता सभी राजनीतिक दलों में थी। यूपीए और कांग्रेस में प्रणब मुखर्जी प्रधानमंत्री पद के सबसे मजबूत दावेदार थे। उन्हें पीएम इन वेटिंग भी कहा जाता था। लेकिन उनकी किस्मत में सात रेसकोर्स रोड नहीं बल्कि राष्ट्रपति भवन का पता लिखा था। अपनी जीवनयात्रा पर लिखी पुस्तक द कोलिशन ईयर्स – 1996-2012 में उन्होंने खुद स्वीकार किया था कि वो प्रधानमंत्री बनना चाहते थे।

लोकसभा चुनाव 2024 : संपत्ति विरूपण के तहत प्रदेश में अब तक हटाए गए 3.15 लाख बैनर, पोस्टर और वॉल राइटिंग
बर्थ-डे पार्टी से लौट रही डांसर और सिंगर को बदमाशों ने मारी गोली, गंदी हरकत का किया विरोध तो सरेआम तान दी बंदूक
लाखों श्रद्धालु बनेंगे बाबा की बारात के साक्षी, दया सिंह बोले- भव्य होगा आयोजन, बांटे जाएंगे 31 हजार आमंत्रण पत्र
कोविड-19 वैक्सीन आपको किस कंपनी की लगेगी ये सरकार तय करेगी आप नहीं, स्वास्थ्य सचिव ने दिए संकेत
35 करोड़ की हेरोइन बरामद, झाड़ियों में छिपा कर रखी गई थी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Arrangement of statue immersion in 13 ponds of Bhilai City, Corporation Deputy Commissioner Ashok Dwivedi took stock of the system भिलाई शहर के 13 तालाबों में प्रतिमा विर्सजन की व्यवस्था, निगम उपायुक्त अशोक द्विवेदी ने लिया व्यवस्था का लिया जायजा
Next Article Rumble strip will also be constructed on auxiliary roads, big drive will be run to evacuate roads from cattle …… Decision taken in meeting of road safety committee chaired by MP Vijay Baghel सहायक सड़कों पर भी लगेगी रंबल स्ट्रिप, मवेशियों से सड़कों को खाली कराने चलाया जाएगा बड़ा ड्राइव…… सांसद विजय बघेल की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में लिया गया निर्णय
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?