ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: वाह री यूपी पुलिस! खुद दूसरे काम में मस्त और अपनी जगह ठेके पर रखा किसी और को
Share
Notification Show More
Latest News
चरित्र शंका में प्रेग्नेंट पत्नी को पीटा, गर्भ में शिशु की मौत… फरार पति की तलाश में पुलिस
October 4, 2026
रायगढ़ में बनेगा एआई एक्सीलेंस सेंटर, वित्त मंत्री चौधरी बोले- युवाओं को नई तकनीक सीखने के मिलेंगे अवसर
October 4, 2026
साइबर क्राइम मुक्त छत्तीसगढ़’ थीम पर युवाओं ने रचनात्मक फिल्मों के जरिए दिया डिजिटल सुरक्षा का संदेश
October 4, 2026
एशियन गेम्स में भारत का अभियान समाप्त… 21 स्वर्ण सहित इस बार जीते कुल 85 पदक
October 4, 2026
बस्तर में दिव्यांगजनों के पुनर्वास के लिए चलेगा महाअभियान, डिप्टी सीएम ने दिए अफसरों को निर्देश
October 4, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

वाह री यूपी पुलिस! खुद दूसरे काम में मस्त और अपनी जगह ठेके पर रखा किसी और को

By @dmin Published August 30, 2020
Share
5 अगस्त को हुआ था आर्टिकल 370 खत्म, अब होगा अयोध्या में भूमि पूजन, इसी दिन बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में आतंकी
5 अगस्त को हुआ था आर्टिकल 370 खत्म, अब होगा अयोध्या में भूमि पूजन, इसी दिन बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में आतंकी
SHARE

कानपुर (एजेंसी)। यूपी के कानपुर पुलिस विभाग में बड़ा खेल चल रहा है। यहां कार्यरत सैकड़ों फॉलोवर्स अपनी जगह दूसरे को ठेके पर रखकर नौकरी करा रहे हैं। खुद दूसरे व्यापार में व्यस्त हैं। एक शिकायत की जांच में इसका खुलासा हुआ है। सीओ कैंट को डीआईजी ने मामले की जांच दी है। इसके साथ ही गड़बड़ी करने वाले फॉलोवर मुंशी को भी हटा दिया गया है।
बता दें कि शहर के प्रत्येक थाना, पुलिस अफसर के घर और दफ्तर में एक फॉलोवर की तैनाती होती है। मौजूदा समय में कानपुर शहर में 206 फॉलोवर हैं। जो अलग-अलग जगह तैनात हैं। डीआईजी से शिकायत की गई कि फॉलोवर अफसरों की कृपा पर अपनी जगह ठेके पर दूसरों से नौकरी करा रहे हैं। कई सालों से यह खेल चल रहा है। ठेके पर नौकरी करवाने वाले फॉलोवर्स खुद दूसरे व्यवसाय में व्यस्त हैं। इस तरह के एक दो नहीं सैकड़ों फॉलोवर हैं। डीआईजी प्रीतिंदर सिंह ने मामले की जांच सीओ कैंट आईपीएस सत्यजीत गुप्ता को दी थी। आरोप सही पाए जाने पर फॉलोवर मुंशी दीपक यादव को पटल से हटा दिया गया है। प्राथमिक जांच में एक दर्जन फॉलोवर इस तरह के मिले हैं, जो अपनी जगह दूसरों से ड्यूटी करा रहे हैं।

Contents
मुंशी से मिलीभगत कर फॉलोवर्स कर रहे थे गड़बड़ीअगर निष्पक्ष जांच हुई तो कई पर गिरेगी गाज

मुंशी से मिलीभगत कर फॉलोवर्स कर रहे थे गड़बड़ी

जांच में सामने आया कि फॉलोवरों का यह गड़बड़झाला मुंशी दीपक यादव की मिलीभगत से चल रहा था। आरोप है कि दीपक यादव को भी सभी फॉलोवर प्रत्येक महीने एक मुश्त रकम देते थे। इस वजह से सभी को मनमानी करने की छूट दी गई थी। डीआईजी ने दीपक को हटाकर अब अजय गुप्ता को फॉलोवर मुंशी बना दिया है। बड़े पैमाने पर गड़बड़ी होने पर भी दीपक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई नहीं की गई।

अगर निष्पक्ष जांच हुई तो कई पर गिरेगी गाज

सूत्रों की मानें तो अगर मामले में निष्पक्ष जांच हुई तो एक-दो नहीं सैकड़ों फॉलोवर्स पर गाज गिरने वाली है। क्योंकि सौ से ज्यादा फॉलोवरों ने अपनी जगह छह से आठ हजार में एक आदमी को ड्यूटी में तैनात कर रखा था। जांच बैठी तो फॉलोवर्स के बीच हड़कंप मचा हुआ है। सत्यजीत गुप्ता, सीओ कैंट ने बताया कि डीआईजी के आदेश पर मामले की जांच की जा रही है। प्राथमिक जांच में कुछ गड़बडिय़ां मिली हैं। इसके चलते फॉलोवर मुंशी को हटाया गया है। जांच पूरी होने के बाद इसकी रिपोर्ट डीआईजी को सौंपी जाएगी।

You Might Also Like

चरित्र शंका में प्रेग्नेंट पत्नी को पीटा, गर्भ में शिशु की मौत… फरार पति की तलाश में पुलिस

रायगढ़ में बनेगा एआई एक्सीलेंस सेंटर, वित्त मंत्री चौधरी बोले- युवाओं को नई तकनीक सीखने के मिलेंगे अवसर

साइबर क्राइम मुक्त छत्तीसगढ़’ थीम पर युवाओं ने रचनात्मक फिल्मों के जरिए दिया डिजिटल सुरक्षा का संदेश

एशियन गेम्स में भारत का अभियान समाप्त… 21 स्वर्ण सहित इस बार जीते कुल 85 पदक

बस्तर में दिव्यांगजनों के पुनर्वास के लिए चलेगा महाअभियान, डिप्टी सीएम ने दिए अफसरों को निर्देश

@dmin August 30, 2020
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article लगातार दूसरे साल भारत का सबसे बड़ा व्यापार साझेदार बना अमेरिका अगले महीने अमेरिका करेगा भारत, जापान और ऑस्ट्रेलिया के साथ बैठक, चीन से निपटने पर होगी चर्चा
Next Article सीएम बघेल बोले- छत्तीसगढ़ की औद्योगिक नीति देश में सबसे अधिक आकर्षक…. राज्य में श्रम शक्ति और शांति का माहौल उद्योग व्यापार के लिए अनुकूल जेईई और नीट में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों को निःशुल्क परिवहन की व्यवस्था, मुख्यमंत्री ने जिला कलेक्टरों को दिये निर्देश
× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?