ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: तिब्बत पर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग को क्यों डबल टेंशन, भारत से सटी सीमा को लेकर यह दिया आदेश
Share
Notification Show More
Latest News
एशियन गेम्स में भारत का अभियान समाप्त… 21 स्वर्ण सहित इस बार जीते कुल 85 पदक
October 4, 2026
बस्तर में दिव्यांगजनों के पुनर्वास के लिए चलेगा महाअभियान, डिप्टी सीएम ने दिए अफसरों को निर्देश
October 4, 2026
सीएम ग्रामीण बस योजना के 1 वर्ष पूरे : 850 गांवों में पहली बार पहुंची नियमित बस सेवा
October 4, 2026
छत्तीसगढ़ के 6 जिलों के 312 वैद्यों का प्रमाणीकरण; मार्च 2027 तक 1 हजार वैद्यों के प्रमाणीकरण का लक्ष्य
October 4, 2026
घसीदास नगर के शिवशक्ति तालाब में डूबा युवक, घंटो मशक्कत के बाद एसडीआरएफ ने निकाला शव
October 3, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedPoliticsWorld

तिब्बत पर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग को क्यों डबल टेंशन, भारत से सटी सीमा को लेकर यह दिया आदेश

By @dmin Published August 30, 2020
Share
तिब्बत पर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग को क्यों डबल टेंशन, भारत से सटी सीमा को लेकर यह दिया आदेश
तिब्बत पर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग को क्यों डबल टेंशन, भारत से सटी सीमा को लेकर यह दिया आदेश
SHARE

बीजिंग (एजेंसी)। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग इन दिनों तिब्बत को लेकर काफी परेशान हैं। तमाम कोशिशों के बावजूद तिब्बतियों का मन बदलने में नाकाम रहे चीन को एक तरफ अलगाववाद की टेंशन है तो दूसरी तरफ भारत के साथ लगती सीमा पर मुंह की खाने के बाद सुरक्षा को लेकर भी नींद उड़ गई है। तिब्बत को लेकर पांच साल बाद हुई बड़ी बैठक में शी चिनपिंग के मुंह से निकले एक-एक शब्द में चिंता और बेचैनी थी।
जून में भारत के साथ पूर्वी लद्दाख में खूनी संघर्ष के बाद हुई ‘तिबब्त पॉलिसी बॉडी की हाई लेवल मीटिंग में चीन के राष्ट्रपति ने भारत के साथ लगती सीमा की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर जोर दिया। शी जिनपिंग ने कहा कि सीमा की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता में होनी चाहिए। सरकारी न्यूज एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक, शी ने पार्टी, सरकार और सैन्य नेतृत्व को सीमा सुरक्षा को मजबूत करने और सुरक्षा सुनिश्चत करने को कहा। साथ ही भारत के साथ लगती सीमा वाले क्षेत्र में सुरक्षा, शांति और स्थिरता सुनिश्चित करने का आदेश दिया।
भारत-चीन के बीच सीमा का अधिकांश हिस्सा तिब्बत से ही जुड़ा हुआ है, जिस पर 1950 में चीन ने कब्जा जमा लिया था। इसी सीमा पर पूर्वी लद्दाख में जून में दोनों देशों के सैनिकों के बीच हिंसक झड़प हुई, जिसमें 20 भारतीय जवान शहीद हो गए, लेकिन चीन ने अपने हताहत सैनिकों की संख्या का खुलासा अभी तक नहीं किया है। इसके बाद से दोनों देशों में कूटनीतिक और सैन्य स्तर पर कई दौर की बातचीत हुई है लेकिन समाधान नहीं हो सका है।
शी तिब्बत पर आयोजित सातवें केंद्रीय सेमिनार में बोल रहे थे जो शनिवार को बीजिंग में संपन्न हुआ। यह तिब्बत पॉलिसी पर देश का सबसे अहम मंच है जिसपर 2015 के बाद पहली बार चर्चा हुई है। शिन्हुआ की तरफ बाद में जारी एक रिपोर्ट में सीमा सुरक्षा पर शी के बयानों को शामिल नहीं किया गया। शीन ने लोगों को जागरूक करने का आदेश देते हुए कहा कि क्षेत्र में स्थिरता बनाए रखने के लिए अलगाववाद के खिलाफ अभेद्य किले का निर्माण करें। साथ ही तिब्बती बौद्ध धर्म का ‘सिनीकरण’ करने का आह्वान किया है।
सिनीकरण का अर्थ है गैर चीनी समुदायों को चीनी संस्कृति के अधीन लाना और इसके बाद समाजवाद की अवधारणा के साथ चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की राजनीतिक व्यवस्था उस पर लागू करना। चीन सालों से यहां भारत में निर्वासित बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा के प्रभाव को कम करने की कोशिश कर रहा है। इस बीच अमेरिका ने भी तिब्बत के मुद्दे को जोर-शोर से उठाना शुरू कर दिया है।

You Might Also Like

एशियन गेम्स में भारत का अभियान समाप्त… 21 स्वर्ण सहित इस बार जीते कुल 85 पदक

बस्तर में दिव्यांगजनों के पुनर्वास के लिए चलेगा महाअभियान, डिप्टी सीएम ने दिए अफसरों को निर्देश

सीएम ग्रामीण बस योजना के 1 वर्ष पूरे : 850 गांवों में पहली बार पहुंची नियमित बस सेवा

छत्तीसगढ़ के 6 जिलों के 312 वैद्यों का प्रमाणीकरण; मार्च 2027 तक 1 हजार वैद्यों के प्रमाणीकरण का लक्ष्य

घसीदास नगर के शिवशक्ति तालाब में डूबा युवक, घंटो मशक्कत के बाद एसडीआरएफ ने निकाला शव

@dmin August 30, 2020
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 314 # 30 August 2020
Next Article All India Small and Medium News Papers Federation constitutes 11 member committee for GST भोरमदेव अभ्यारण में मिली तितलियों की दुर्लभ प्रजाति… स्पॉटेड एंगल
× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?