ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सोनू सूद ने लॉकडाउन के दौरान छात्रों की मदद के लिए बढ़ाया हाथ
Share
Notification Show More
Latest News
चरित्र शंका में प्रेग्नेंट पत्नी को पीटा, गर्भ में शिशु की मौत… फरार पति की तलाश में पुलिस
October 4, 2026
रायगढ़ में बनेगा एआई एक्सीलेंस सेंटर, वित्त मंत्री चौधरी बोले- युवाओं को नई तकनीक सीखने के मिलेंगे अवसर
October 4, 2026
साइबर क्राइम मुक्त छत्तीसगढ़’ थीम पर युवाओं ने रचनात्मक फिल्मों के जरिए दिया डिजिटल सुरक्षा का संदेश
October 4, 2026
एशियन गेम्स में भारत का अभियान समाप्त… 21 स्वर्ण सहित इस बार जीते कुल 85 पदक
October 4, 2026
बस्तर में दिव्यांगजनों के पुनर्वास के लिए चलेगा महाअभियान, डिप्टी सीएम ने दिए अफसरों को निर्देश
October 4, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Entertainment

सोनू सूद ने लॉकडाउन के दौरान छात्रों की मदद के लिए बढ़ाया हाथ

By @dmin Published August 30, 2020
Share
Sonu Sood accused of tax evasion of 20 crores. Income Tax Department
Sonu Sood accused of tax evasion of 20 crores. Income Tax Department
SHARE

अभिनेता सोनू सूद ने लॉकडाउन के दौरान प्रवासी मजदूरों की काफी मदद की थी। इन मजदूरों को उनके घर तक पहुंचाने में सोनू सूद इनके लिए मसीहा साबित हुए थे। लेकिन अपने इस अभियान के बाद भी सोनू सूद अलग-अलग तरह से लगातार लोगों की मदद करने के लिए आगे आ रहे हैं। इस बार सोनू सूद ने आईआईटी और नीट की परीक्षा में भाग ले रहे छात्रों की मदद के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाया है।

Contents
मदद करने की कोशिश करूंगाछात्रों की मांग का किया समर्थनसरकार ने किया परीक्षा का समर्थन

सोनू सूद ने सितंबर माह में होने वाली जेईई और नीट की परीक्षा में भाग ले रहे छात्रों की यात्रा का इंतजाम करने की बात कही है। बता दें कि छात्र जेईई और नीट की परीक्षा को स्थगित करने की मांग कर रहे है, जबकि विपक्ष प्रवेश परीक्षा की जगह कोई दूसरा विकल्प उपलब्ध कराने की मांग कर रहा है।

मदद करने की कोशिश करूंगा

सोनू सूद ने कहा कि अगर जेईई और नीट की परीक्षा होती है तो सभी छात्र जो इस परीक्षा में शामिल हो रहे हैं और वह बिहार, असम गुजरात में बाढ़ की वजह से फंसे हैं, मुझे संपर्क कर सकते हैं, मुझे बताएं, मैं आपकी यात्रा की व्यवस्था करने की कोशिश करूंगा। मैं आप लोगों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने के लिए हर संभव मदद करने की कोशिश करूंगा। कोई भी ऐसा नहीं होना चाहिए जो इस परीक्षा में संसाधनों की कमी की वजह से शामिल नहीं हो सके।

छात्रों की मांग का किया समर्थन

दरअसल एक छात्र का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया गया है, जिसमे छात्र अपनी पीड़ा को जाहिर कर रहा है। वह कहता है कि लोन ले रखा है, राशन है नहीं, परीक्षा केंद्र घंटों की दूरी पर है, प्राइवेट कार को हायर नहीं कर सकता क्योंकि इतने पैसे नहीं हैं। घर में पिता अकेले कमाने वाले हैं, कोविड का खतरा अलग से हैं। मेरे पिता काफी गरीब हैं, कोरोना काल में हम कैसे तो जी रहे हैं।

ऐसे में हम कैसे परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। इस वीडियो को रीट्वीट करते हुए सोनू सूद ने मदद का हाथ आगे बढ़ाया है। गौरतलब है कि इससे पहले सोनू सूद ने भी में जेईई-नीट की परीक्षा पर छात्रों की मांग का समर्थन किया था।

सरकार ने किया परीक्षा का समर्थन

शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ने एक ट्वीट के जरिए बताया है कि एनटीए डीजी के मुताबिक JEE मुख्य परीक्षा में बैठने वाले कुल 8.58 लाख परीक्षार्थियों में से 7.5 लाख ने जेईई के एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर लिया है, जबकि, NEET 2020 टेस्ट के लिए बैठने वाले 15.97 लाख परीक्षार्थियों में से करीब 13 लाख ने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लिया है, जो दर्शाता है कि स्टूडेंट्स परीक्षा के समर्थन में हैं और वो किसी भी कीमत पर परीक्षा में बैठना चाहते हैं।

You Might Also Like

आदिवासी विद्यार्थियों को मिलेंगी आधुनिक शिक्षा, जशपुर में एकलव्य विद्यालयों के नए भवनों का निर्माण तेज

ब्रेल पुस्तक से दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को कानूनी अधिकारों और शासकीय योजनाओं की मिलेगी जानकारी – मंत्री टंक राम वर्मा

‘मेरे सपनों का भारत’ में धमतरी के विद्यार्थियों ने रची विकास और राष्ट्र निर्माण की तस्वीर

नन्हे हाथों ने रंगों से उकेरी स्वच्छ, हरित, शिक्षित और सशक्त भारत की तस्वीर

सेवा संकल्प अभियान: ड्राइंग, पेंटिंग और भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साह से लिया हिस्सा

@dmin August 30, 2020
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article रक्त में इंसुलिन बढ़ाने का काम करता है पपीता इन लोगों को करना चाहिए नियमित सेवन
Next Article एलपीजी पर सब्सिडी हमेशा के लिए बंद हो जाएगी? एलपीजी पर सब्सिडी हमेशा के लिए बंद हो जाएगी?
× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?