ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मध्यप्रदेश में बाढ़ से स्थिति खराब, पीएम मोदी से सीएम शिवराज ने की बात
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

मध्यप्रदेश में बाढ़ से स्थिति खराब, पीएम मोदी से सीएम शिवराज ने की बात

By @dmin
Published: August 30, 2020
Share
मध्यप्रदेश में बाढ़ से स्थिति खराब, पीएम मोदी से सीएम शिवराज ने की बात
मध्यप्रदेश में बाढ़ से स्थिति खराब, पीएम मोदी से सीएम शिवराज ने की बात
SHARE

भोपाल (एजेंसी)। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की। उन्होंने प्रधानमंत्री को राज्य में बाढ़ के हालातों के बारे में बताया। इसके अलावा चौहान ने कहा, ‘मध्यप्रदेश के नौ जिलों के 394 से ज्यादा गांवों में बाढ़ ने तबाही मचाई है। अब तक 7000 से अधिक लोगों को बचाकर सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है। छिंदवाड़ा में बाढ़ में फंसे 5 लोगों को हेलीकॉप्टर से एयरलिफ्ट किया गया है। वायुसेना के दो हलीकॉप्टर होशंगाबाद, सीहोर और रायसेन के लिए आने वाले थे पर खराब मौसम के कारण उनको रास्ते से ही बाहर लौटना पड़ा है। एक झांसी और एक नागपुर गया है। हमने और अतिरिक्त हेलीकॉप्टर वायुसेना से मांगे हैं। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें पूरी तरह से लगी हुई हैं।
राज्य में पिछले दो दिन से जारी मूसलाधार बारिश के कारण होशंगाबाद सहित मध्यप्रदेश के कई जिलों में बाढ़ आ गई है। प्रदेश में स्थिति इतनी विकराल हो गई है कि जलमग्न क्षेत्रों से लोगों को बचाने के लिए शनिवार को सेना और एनडीआरएफ को उतारा गया।
होशंगाबाद में लगभग 3,500 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है जबकि छिंदवाड़ा में वायुसेना के एक हेलीकाप्टर से बाढ़ में फंसे पांच लोगों को सुरक्षित निकला गया है। अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश के सीहोर और छिंदवाड़ा सहित सात से अधिक जिलों में भारी बारिश के कारण तालाब और नदी, नाले उफान पर हैं।
अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को लगभग डेढ़ घंटे तक नर्मदा नदी के तट पर बसे होशंगाबाद तथा सीहोर जिलों के बाढ़ ग्रस्त इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया। मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव मनीष रस्तोगी ने बताया कि छिंदवाड़ा जिले में एक जलमग्न जगह से पांच लोगों को वायुसेना के हेलिकॉप्टर से बचाया गया।
एक और आदमी जो बाढ़ से बचने के लिए एक पेड़ पर चढ़ गया, वह अभी भी वहां है, उसे बचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि छिंदवाड़ा के चौरई क्षेत्र में पानी में फंसे एक व्यक्ति मधु कहार को बाहर निकाला गया है। वहां नौकाएं और अन्य बचाव उपकरण मौजूद हैं।
रस्तोगी ने बताया कि सीहोर जिले में बचाव कार्यों में सहायता के लिए वायुसेना के दो हेलीकाप्टर और आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि 70 जवानों वाली सेना की दो टुकडिय़ां सहायता के लिए आ रही हैं। इनमें से एक टुकड़ी रात तक होशंगाबाद जिले में पहुंच जाएगी जबकि एक टुकड़ी को रायसेन जिले के बाढग़्रस्त इलाकों में सहायता के लिए उपयोग किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि हरदा जिले में भी कई स्थानों पर नर्मदा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। रस्तोगी ने बताया कि पिछले 12 से 15 घंटे में 9 जिलों के 394 गांवों के 6500 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।
गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव राजेश राजोरा ने बताया कि बाढ़ में फंसे लोगों को निकालने के लिए सरकारी तंत्र कड़ी मेहनत कर रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि होशंगाबाद में पिछले 24 घंटों में शनिवार सुबह 8.30 बजे तक 208 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसी अवधि में होशंगाबाद जिले में प्रसिद्ध पर्वतीय स्थल पचमढ़ी और छिंदवाड़ा में क्रमश: 228 मिमी और 142 मिमी बारिश दर्ज की गई है।
विशेषकर होशंगाबाद और सीहोर जिलों में बाढ़ के कारण कई लोग अलग-अलग स्थानों पर फंसे हुए हैं। होशंगाबाद के संभागायुक्त रजनीश श्रीवास्तव ने फोन पर बताया कि जिला प्रशासन ने बाढ़ की स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए सेना से मदद मांगी है और उनक जल्दी पहुंचने की उम्मीद है।

Breaking News : युवक की हत्या कर नाले में फेंक दी लाश, तीन सप्ताह से था लापता
छत्तीसगढ़ में बेकाबू कोरोना: लगातार दूसरे दिन मिले 5 हजार से अधिक नए केस…. 38 हजार के पार हुई सक्रिय मरीजों की संख्या
Durg Breaking : पुरानी रंजिश में युवक को चाकू से गोदा, इलाज के दौरान अस्पताल में मौत… आरोपी गिरफ्तार
CG Crime  : घर पर खून से लथपथ मिली पति-पत्नी की लाशें, पड़ोसियों ने दी पुलिस को सूचना
छत्तीसगढ़ के पंडीराम मंडावी को पद्मश्री सम्मान, जनजातीय वाद्य यंत्रों के निर्माण में पारंगत, मुख्यमंत्री साय ने दी शुभकामनाएं
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कोरोना को मात देता छत्तीसगढ़… दो माह बाद 5 हजार से कम मिले नए केस…. मौतों के आंकड़े भी हुए कम… सक्रिय मरीजों की संख्या भी घटी छत्तीसगढ़ में फिर फूटा कोरोना बम: पिछले 24 घंटो में 1513 नए मरीजों की पहचान, रायपुर में 600 से अधिक मामले
Next Article पहली बार रक्षा क्षेत्र में 74 फीसदी तक एफडीआई ऑटोमैटिक रूट से लाने का फैसला लिया गया: नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 68 वीं बार की मन की बात: कहा- भारत को खिलौना बाजार में भी बनना है आत्मनिर्भर….. कोरोना काल में लोगों के संयम को सराहा

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?