ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गांवों में होगा सामुदायिक स्वच्छता परिसरों का निर्माण….. मनरेगा के माध्यम से 320 दिन श्रमिकों को मिलेगा काम
Share
Notification Show More
Latest News
shreekanchanpath 20 # 01 Nov 2026
November 1, 2026
शिक्षक भर्ती परीक्षा : 1812 रिक्त संविदा पदों के लिए आयोजित सीबीटी परीक्षा में अभ्यर्थियों ने दिखाया उत्साह
October 31, 2026
रायपुर के आसमान में भारतीय वायु सेना की स्काईडाइविंग टीम दिखाएगी कौशल और टीम भावना
October 31, 2026
छत्तीसगढ़ के 15 पुलिस अफसरों व कर्मियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक
October 31, 2026
राज्योत्सव में स्कूल शिक्षा विभाग की स्टॉल पर दिखेगी आधुनिक शिक्षा और नवाचार की झलक
October 31, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

गांवों में होगा सामुदायिक स्वच्छता परिसरों का निर्माण….. मनरेगा के माध्यम से 320 दिन श्रमिकों को मिलेगा काम

By @dmin Published August 26, 2020
Share
Construction of community sanitation complexes in villages
Construction of community sanitation complexes in villages
SHARE

चिन्हांकित गांवों में इस कार्य के लिए जिला पंचायत सीईओ ने दिये निर्देश

दुर्ग। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अंतर्गत चिन्हांकित गांवों में सामुदायिक स्वच्छता परिसरों का निर्माण होगा। इसके लिए 320 दिवस का अकुशल मानव श्रम मनरेगा के माध्यम से उपलब्ध कराया जाएगा। इस संबंध में कार्यवाही करने के लिए जनपद पंचायतों को निर्देश जिला पंचायत सीईओ श्री सच्चिदानंद आलोक ने दिये हैं। उल्लेखनीय है कि स्वच्छ भारत मिशन के दूसरे चरण में ओडीएफ की स्थिरता के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में प्रभावी ठोस व तरल अपशिष्ट प्रबंधन के कार्य किये जा रहे हैं। इससे अस्थायी और प्रवासी आबादी की आवश्यकताओं की भी पूर्ति होगी। ग्रामीण क्षेत्रों में ओडीएफ-प्लस के उद्देश्य को प्राप्त करने के लिए स्वच्छ भारत मिशन के दूसरे चरण के तहत स्वच्छता परिसरों का निर्माण सामुदायिक स्तर पर एक महत्वपूर्ण कार्य है। स्थानीय स्तर पर रोजगार प्रदान करने और सामुदायिक संरचनाओं को मजबूत करने सामुदायिक स्वच्छता परिसरों के निर्माण के लिए मानव दिवस तक का अकुशल श्रमिक अंश मनरेगा से उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए स्वच्छ भारत मिशन के तहत निर्माण के लिए जारी प्राक्कलन एवं तकनीकी दिशा-निर्देशों का पालन किया जाएगा।

एस आलोक मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दुर्ग द्वारा बताया गया कि स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), मनरेगा एवं पंचायत मद अभिसरण के माध्यम से जनपद पंचायत दुर्ग में 19 सामुदायिक शौचालय राशि रू. 2.20 लाख प्रति सामुदायिक शौचालय की दर से निर्माण किये जाने की स्वीकृति दी गई है। सभी स्वीकृति सामुदायिक शौचालयों का निर्माण कार्य किया जा रहा है। जिसमें राशि 1.80 लाख रू. स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) राशि 20 हजार रू. पंचायत मद से एवं राशि 20 हजार रू. की मनरेगा मजदूरी भुगतान किया जायेगा। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), फेस-2 की मार्गदर्शिका अनुसार नवीन सामुदायिक शौचालय का निर्माण राशि रू. 3.50 लाख से प्रत्येक ग्राम में किया जाना है। जिसमें राशि 2.10 लाख रू. स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), राशि 90 हजार रू. 15 वें वित्त आयोग एवं राशि 50 हजार रू. की मजदूरी का भुगतान मनरेगा से किया जा रहा है।

ग्राम पंचायत पतोरा जनपद पंचायत पाटन में राशि रू. 3.50 लाख का सामुदायिक शौचालय निर्माण किये जाने की स्वीकृति दी जा चुकी है। ग्राम पंचायतों से सामुदायिक शौचालय निर्माण में अंशदान रखरखाव संबंधित शपथ पत्र एवं प्रस्ताव प्राप्त कर स्वीकृति जारी की जा रही है। वल्र्ड बैंक परफारमेंस ग्रांट मद अंतर्गत पायलेट प्रोजेक्ट हेतु प्रदाय आबंटन से ग्राम पंचायत अमलेश्वर, जनपद पंचायत पाटन एवं ग्राम पंचायत मचांदुर, जनपद पंचायत दुर्ग में राशि रू. 12.43 लाख के दिव्यांगजनों एवं तृतीय लिंग समुदाय हेतु सामुदायिक शौचालय निर्माण की स्वीकृति दी जा चुकी है। वल्र्ड बैंक परफार्मेंस ग्रांट मद से हाईवे के समीप राशि रू. 5.00 लाख प्रति सार्वजनिक शौचालय की दर से ग्राम पंचायत अण्डा, दुर्ग, जनपद पंचायत, ग्राम पंचायत बोरी, जनपद पंचायत धमधा एवं ग्राम पंचायत फुण्डा, जनपद पंचायत पाटन में सार्वजनिक शौचालय निर्माण किये जाने की स्वीकृति जारी कर कार्य प्रारंभ किया जा चुका है।

You Might Also Like

शिक्षक भर्ती परीक्षा : 1812 रिक्त संविदा पदों के लिए आयोजित सीबीटी परीक्षा में अभ्यर्थियों ने दिखाया उत्साह

रायपुर के आसमान में भारतीय वायु सेना की स्काईडाइविंग टीम दिखाएगी कौशल और टीम भावना

छत्तीसगढ़ के 15 पुलिस अफसरों व कर्मियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक

राज्योत्सव में स्कूल शिक्षा विभाग की स्टॉल पर दिखेगी आधुनिक शिक्षा और नवाचार की झलक

स्कूल में 10वीं की छात्रा पर आरी से हमला, हालत गंभीर… बचाव करने वाली सहेली भी घायल

@dmin August 26, 2020
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article The team of women defeating Corona was knocking door to door कोरोना को हराने महिलाओं की टीम घर-घर दे रही दस्तक…. 54345 घरों में रहने वाले 224962 लोगों की जुटाई स्वास्थ्यगत जानकारी
Next Article सुशांत सिंह राजपूत की मौत के पीछे कौन? ष्टक्चढ्ढ की पूछताछ में अब हुई 5वें शख्स की एंट्री सुशांत सिंह राजपूत की मौत के पीछे कौन? CBI की पूछताछ में अब हुई 5वें शख्स की एंट्री

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?