ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: 23 लाख से बन रहा गृहमंत्री के क्षेत्र में गोठान, गोठान निर्माण कार्य को देखने पहुंचे आयुक्त
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

23 लाख से बन रहा गृहमंत्री के क्षेत्र में गोठान, गोठान निर्माण कार्य को देखने पहुंचे आयुक्त

By @dmin
Published: August 22, 2020
Share
Commissioner to visit Gothan: being made with 23 lakhs
Commissioner to visit Gothan: being made with 23 lakhs
SHARE

रिसाली। राज्य सरकार के महत्वकांक्षी योजना के क्रियान्वयन के लिए तेजी से कार्य चल रहा है। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के गृह क्षेत्र में विशेष साज सज्जा के साथ गोठान निर्माण कराया जा रहा है। अपर कलेक्टर व निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे व नोडल अधिकारी रमाकांत साहू ने निर्माण कार्य का अवलोकन किया। उन्होंने रूके हुए कार्य को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।

Contents
  • यहां होगी गोबर खरीदी
  • यह है खास गोठान में

रिसाली नगर पालिक निगम का सबसे बड़ा और व्यवस्थित गोठान का निर्माण नेवई बांध के निकट तैयार कराया जा रहा है। योजना के तहत गोठान निर्माण में 23 लाख 79 हजार खर्च किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि गोठान निर्माण में 80 प्रतिशत का कार्य पूर्ण हो चुका है। लॉकडाउन और बारिश की वजह से रंग रोगन का कार्य रूका हुआ है। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने रूके हुए कार्य को शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश दिए है। साथ ही आयुक्त ने मवेशियों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उपअभियंता दीपक गुप्ता ने बताया कि सितंबर माह तक गोठान निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। शासन की योजना के तहत रिसाली निगम के ग्रामीण परिवेश वाले क्षेत्र डुंडेरा में भी गोठान निर्माण प्रस्तावित है। आयुक्त व नोडल अधिकारी गोठान के लिए प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया। अपर कलेक्टर प्रकाश कुमार सर्वे ने चिन्हित स्थान पर गोठान निर्माण कार्य शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए है।

यहां होगी गोबर खरीदी

शासन की गोधन न्याय योजना के तहत रूआबांधा स्थित एस एल आर एम सेंटर की तर्ज पर पुरैना में भी गोबर खरीदी व खरीदे गए गोबर से खाद व अन्य सामाग्री निर्माण किया जाएगा। आयुक्त ने योजना के तहत गो सेवकों व गो मालिक समेत डेयरी संचालकों से गोबर खरीदने की व्यवस्था कर सेंटर को शुरू करने कहां। आयुक्त ने पुरैना पहुंचकर नोडल अधिकारी के साथ चिन्हित स्थान का निरीक्षण किया।

यह है खास गोठान में

  • 2 एकड़ 3 डिसमिल के विशाल क्षेत्र में फैला है।
  • गोठान में गोबर खरीदी की भी व्यवस्था होगी।
  • खरीदे गए गोबर से महिला स्व सहायता को स्वावलंबी बनाने के लिए जैविक खाद बनाया जाएगा।
  • गोठान में विशेष रोशनी व्यवस्था
  • गोठान को आकर्षक बनाने के लिए रंग रोगन का कार्य किया जाएगा।
  • मवेशियों के लिए पानी की व्यवस्था करने डबरी निर्माण प्रस्तावित।
डोंगरगढ़ जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर, नवरात्रि में ये ट्रेनें रूकेगी मां के दरबार में, रेलवे ने दी सुविधा
BIG NEWS : छत्तीसगढ़ के निजी मेडिकल कॉलेज नहीं ले सकेंगे ज्यादा फीस, विनियामक समिति ने तय की सालाना फीस
छत्तीसगढ़ के सामूहिक विवाह कार्यक्रम में पेश की मिशाल, गोल्डन बुक ऑफ रिकार्ड्स में शामिल
बीएसएफ का अफसर बनकर देता नौकरी का झांसा, पुलिस गिरफ्त में दो शातिर ठग, दूसरा क्रेडिट कार्ड के बहाने ठगता
भारत में कोरोना: सरकार ने बताए हालात, महाराष्ट्र-यूपी समेत 12 राज्यों में केस लोड ज्यादा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Do not impose restrictions on movement of people and goods अनलॉक-3 पर केंद्र का राज्यों को निर्देश, लोगों और सामान की आवाजाही पर न लगाएं पाबंदी
Next Article Dhamtari Collector gave instructions for magisterial inquiry एफएटीएफ के दबाव में झुका पाकिस्तान, हाफिज, अजहर और दाऊद पर लगाया प्रतिबंध

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?