ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बीएसपी क्वार्टर के रहवासियों की समस्या दूर करने होगी पहल…. अमृत मिशन का कार्य नवंबर तक हो जाएगा पूरा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-Bhilai

बीएसपी क्वार्टर के रहवासियों की समस्या दूर करने होगी पहल…. अमृत मिशन का कार्य नवंबर तक हो जाएगा पूरा

By @dmin
Published: August 20, 2020
Share
have to be taken to solve the problems of BSP quarters
have to be taken to solve the problems of BSP quarters
SHARE

दुर्ग एवं भिलाई के विकास एजेंडे को लेकर विधायक अरूण वोरा एवं देवेंद्र यादव से कलेक्टर ने की चर्चा

भिलाई। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने दुर्ग एवं भिलाई नगर निगम के विकास एजेंडे पर हो रहे कार्य और नागरिक समस्याओं को लेकर विधायक श्री अरुण वोरा एवं विधायक देवेंद्र यादव से चर्चा की। फस्र्ट हाफ में दुर्ग विधायक के साथ चर्चा हुई। दूसरे हाफ में चर्चा भिलाई विधायक से हुई। बैठक में अधोसंरचना मद पर हो रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। इसके अंतर्गत जलप्रदाय के लिए अमृत मिशन सहित अधोसंरचना के अन्य कार्यों को शीघ्रता से पूरा करने के संबंध में तथा इनके लोकार्पण के बारे में चर्चा की गई। भिलाई में बीएसपी क्वार्टर में रह रहे लोगों की दिक्कतों को दूर करने के संबंध में बीएसपी प्रबंधन से चर्चा कर समाधान निकालने का निर्णय लिया गया। बैठक में विधायकों ने नागरिक जरूरतों के मुताबिक विकास योजनाओं के प्रस्ताव भी रखें। बैठक में भिलाई निगम कमिश्नर ऋतुराज रघुवंशी एवं दुर्ग निगम कमिश्नर इंद्रजीत बर्मन भी उपस्थित थे।

Contents
  • दुर्ग एवं भिलाई के विकास एजेंडे को लेकर विधायक अरूण वोरा एवं देवेंद्र यादव से कलेक्टर ने की चर्चा
  • भिलाई में बीएसपी क्वार्टर सहित अन्य मुद्दों पर हुई चर्चा

दुर्ग में मुख्यत: चर्चा अमृत मिशन पर हुई। आयुक्त इंद्रजीत बर्मन ने बताया कि अभी इसका काम 69 प्रतिशत तक हो चुका है। समयसीमा में इसे पूर्ण कर लिया जाएगा। विधायक एवं कलेक्टर ने इसकी लगातार मानिटरिंग करते रहने कहा। बैठक में शहर के विकास के लिए जरूरी अधोसंरचनाओं पर भी चर्चा की गई और तय किया गया कि शीघ्र ही मुख्यमंत्री एवं मंत्रीगण से समय लेकर भूमिपूजन का कार्य संपन्न कराया जाएगा। बैठक में विधायक एवं कलेक्टर ने कहा कि पूर्व की बैठकों में जिस तरह से विभिन्न एजेंडा पर चर्चा की गई थी उसके अनुरूप सौंदर्यीकरण एवं अधोसंरचना कार्य को आगे बढ़ाया जाएगा। शंकर नाला डायवर्सन, ठगड़ा बांध सौंदर्यीकरण एवं इंदिरा मार्केट में किये जाने वाले कार्यों पर जोर दिया गया। कलेक्टर ने कहा कि अधोसंरचना के क्षेत्र में किये कार्यों को तेजी से पूरा किया जाए तथा इनकी लगातार मानिटरिंग की जाए।

भिलाई में बीएसपी क्वार्टर सहित अन्य मुद्दों पर हुई चर्चा

भिलाई में जिन महत्वपूर्ण अधोसंरचनाओं पर काम चल रहा है। उनकी प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। इसके साथ ही नागरिक हितों से संबंधित अन्य जरूरी विकास कार्यों के लिए भी योजना बनाई गई। बीएसपी एरिया में बैकलाइन सीवरेज की समस्या पर चर्चा हुई। इस संबंध में कमिश्नर श्री ऋतुराज रघुवंशी को बीएसपी प्रबंधन के साथ बैठक आहूत कर बैकलाइन सीवरेज तथा बीएसपी क्वार्टर में रूफ संबंधी दिक्कतों को लेकर विस्तार से चर्चा करने कहा गया। इसके साथ ही बीएसपी की 3310 दुकानों की हाइट दो फीट बढ़ाने के मसले पर भी बीएसपी प्रबंधन से चर्चा करने का निर्णय लिया गया।

बारिश में आपात स्थिति से बचने निगम के 100 से ज्यादा कर्मियों की टीम अलर्ट पर, निगम ने बनाया कंट्रोल रूम
आस्था का महापर्व ‘छठ’: Manish Panday ने की भिलाई के इस तालाब में साफ पानी, सफाई व सुरक्षा व्यवस्था की मांग
नाला की जमीन पर बनाया बाऊंड्रीवाल, स्थल निरीक्षण के बाद हटाया, अतिक्रमण के चलते अटक गया था 85 लाख का निर्माण कार्य
शिव की बारात: बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति ने दिया आईजी व एसपी सहित पुलिस के आलाअधिकारियों को आमंत्रण पत्र
Breaking News : दुर्ग आईजी दफ्तर में पदस्थ आरक्षक की हादसे की मौत, घर जाते समय ट्रांसफार्मर से टकराया
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Congress salutes him on the 74th birth anniversary of Rajiv Gandhi आधुनिक भारत के स्वप्रदृष्टा राजीव गांधी की 74 वीं जयंती पर भिलाई शहर जिला कांग्रेस ने उन्हें किया नमन….. ली सद्भावना की शपथ
Next Article Big achievement of Pritanjali Singh Tomar: Awadhesh Pratap Singh University of Rewa gave PhD degree प्रीतांजलि सिंह तोमर की बड़ी उपलब्धि: रीवा के अवधेशप्रताप सिंह विश्वविध्यालय ने दी पीएचडी की उपाधि

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?