ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: आधुनिक भारत के स्वप्रदृष्टा राजीव गांधी की 74 वीं जयंती पर भिलाई शहर जिला कांग्रेस ने उन्हें किया नमन….. ली सद्भावना की शपथ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

आधुनिक भारत के स्वप्रदृष्टा राजीव गांधी की 74 वीं जयंती पर भिलाई शहर जिला कांग्रेस ने उन्हें किया नमन….. ली सद्भावना की शपथ

By @dmin
Published: August 20, 2020
Share
Congress salutes him on the 74th birth anniversary of Rajiv Gandhi
Congress salutes him on the 74th birth anniversary of Rajiv Gandhi
SHARE

भिलाई। देश के पूर्व प्रधानमंत्री, भारतरत्न और 21 वीं सदी के आधुनिक भारत के स्वप्न दृृष्टा पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 74 वीं जयंती सद्भावना दिवस के रूप में मनायी गई। इस मौके पर भिलाई शहर जिला कांग्रेस द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से उन्हें नमन किया गया। इस मौके पर अलग अलग ब्लॉक में कार्यक्रम का आयोजन कर पूर्व प्रधानमंत्री को याद किया गया। भिलाई शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष तुलसी साहू ने ब्लॉक 6 डीपीएस चौक रिसाली में राजीव गांधी चौक पर उन्हें नमन किया गया। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष जी याकूब सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसी कड़ी में सुपेला पहुंचकर तुलसी साहू ने ब्लॉक अध्यक्ष केशव चौबे के साथ गरीबों को भोजन के पैकेट बांटे।

भिलाई शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष तुलसी साहू ने इस अवसर पर कहा कि सही मायनों में आधुनिक भारत की परिकल्पणा पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने की थी। देश को कंप्यूटर मिला तो उसके पीछे राजीव गांधी की सोच ही थी। भले ही देश आज डिजिटल युग में जी रहा है लेकिन इसकी घोषणा प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने 1985 में ही कर दी थी। राजीव गांधी ने प्रधानमंत्री रहते देश के गरीबों के लिए कई हितकारी कार्य किए जो आज भी कायम है। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंनें देश के नौजवानों से लेकर गांव के किसानों में अपनी अमिट छाप छोड़ी है।

18 वर्ष के युवाओं को मिला मतादिधकार- कुरैशी

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती खुर्सीपार ब्लॉके में भी मनाया गया। इस मौके पर खुर्सीपार स्थित प्रतिमा स्थल पर पूर्व मंत्री बदरुद्दीन कुरैशी, भिलाई शहर जिला अध्यक्ष तुलसी साहू सहित बड़ी संख्या में पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें याद किया। इस मौके पर पूर्व मंत्री ने कहा कि देश के नौजवानों को 18 वर्ष की उम्र में मताधिकार देने का श्रेय उन्हें ही जाता है। राजीव गांधी के पहल पर शहर से लेकर गांवों तक दूरसंचार फैलाने एवं गांव-गांव तक पीसीओ खुलने लगे। हजारों गांवों में जवाहर नवोदय विद्यालय कि स्थापना की जिसमे बच्चों को 6वीं से लेकर 12वीं तक मुफ्त शिक्षा मिली। ऐसे कई कार्य हैं जिसके लिए उन्हें याद किया जाएगा। कार्यक्रम में पूर्व महापौर नीता लोधी, डी.कामराजू, राधारमण चौबे, भजन सिंह निरंकारी, समयलाल साहू, मोहनराव, वाईके सिंग, मोहन गुप्ता, बबीता भैसारे, नरेश सागरवंशी, निलेश चौबे, प्रभाकर जगबंधु, कालीप्रसाद सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के सभी जिला न्यायालयों में शुरू हुआ आनलाईन आरटीआई वेब पोर्टल
छत्तीसगढ़ में कोरोना: पिछले 24 घंटे में मिले 1134 मरीज, 14 लोगों की हुई माैत
बड़ी कार्रवाई: शहर के पांच जिम में दुर्ग निगम आयुक्त की दबिश… कोरोना गाइडलाइन का पालन नहीं करने वाले तीन जिम संचालकों पर जुर्माना
कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने भिलाई नगर निगम में ली अधिकारियों की बैठक… जनसमस्या निवारण शिविरों पर फोकस…. जोन कमिश्नरों को मानिटरिंग के निर्देश
महादेव सट्टा ऐप के पैनल संचालक की मौत, हैदराबाद में छापेमारी के दौरान बिल्डिंग से लगाई थी छलांग
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Bhumi Pujan of Congress Bhavan in Bemetara बेमेतरा में कांग्रेस भवन का भूमिपूजन: प्रदेश महासचिव जितेन्द्र साहू हुए शामिल
Next Article have to be taken to solve the problems of BSP quarters बीएसपी क्वार्टर के रहवासियों की समस्या दूर करने होगी पहल…. अमृत मिशन का कार्य नवंबर तक हो जाएगा पूरा

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?