ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बचपन से ही था एक्टिंग का कीड़ा- आयुष आनंद
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Entertainment

बचपन से ही था एक्टिंग का कीड़ा- आयुष आनंद

By @dmin
Published: August 20, 2020
Share
SHARE

5 साल पहले अपना सपना और अपने पापा की अंतिम इच्छा पूरी करने मुंबई आये आयुष आनंद ने बहुत से टीवी सीरियल्स में अहम् भूमिकाएं निभाईं. उन्हें पहला ब्रेक ‘कुबूल है सीरियल में जूनियर आर्टिस्ट के रूप में मिला. जिस के बाद उन्होंने पीछे मुड़ कर नहीं देखा. फिलहाल वे जी टीवी के शो ‘तुझ से है राब्ता में एक खास किरदार में नजर आ रहे हैं.

Contents
  • कोरोना काल में आप लोग सेट पर किन सावधानियों के साथ काम कर रहे हैं?
  • आप को एक्टर बनने का ख्याल कैसे आया और इस मुकाम तक पहुंचने के क्रम में किस तरह के संघर्षों का सामना करना पड़ा?

कोरोना काल में आप लोग सेट पर किन सावधानियों के साथ काम कर रहे हैं?

सेट पर काफी सावधानियां रखी जाती हैं. अंदर कदम रखने से पहले ही बुखार और ऑक्सीजन लेवल चेक होता है और फिर शाम को निकलते वक्त भी ये दोनों चीजें चेक होती हैं. मेकअप रूम को हर सुबह अच्छी तरह सैनिटाइज किया जाता है. मेकअप टीम और ड्रैस टीम पीपीई किट पहन कर रहती है.

आप को एक्टर बनने का ख्याल कैसे आया और इस मुकाम तक पहुंचने के क्रम में किस तरह के संघर्षों का सामना करना पड़ा?

मैं 5 साल पहले दिल्ली से मुंबई आया था. दिल्ली में करोल बाग में हमारा घर है. मेरी मम्मी हाउसवाइफ है. एक छोटा भाई है जो दिल्ली में ही काम कर रहा है. मेरे पापा का नटराज नाम का एक सिनेमा हॉल था. सो बचपन से ही सिनेमा देख कर ही मैं बड़ा हुआ हूं. एक्टिंग का कीड़ा भी मुझे वहीं से लगा.
मैं बचपन से ही एक्टर बनने का सपना देखता था. साढ़े तीन साल कॉलेज करने के बाद मैं ने थिएटर किया. इस के बाद कॉल सेंटर में भी काम किया. तब एक दिन पापा ने कहा कि बेटा तू कॉल सेंटर में काम क्यों कर रहा है? तुझे तो एक्टर बनने का शौक है न तो उस सपने को भी पूरा कर.
मैं ने सोचा नहीं था कि पापा के साथ यह मेरी अंतिम बातचीत होगी. उस रात ही मेरे कॉल सेंटर जाने के बाद पापा नींद में ही चल बसे. मैं ने तब सोचा कि पापा ने अंतिम बात जो मुझे कही थी वह यही थी कि अपने एक्टर बनने के सपने को पूरा करो. बस यही सोच कर मैं ने फैसला लिया और मुंबई चला आया जहां मैं अपने एक्टिंग के सपने को पूरा करना चाहता था. मैं ने सोचा था कि एक महीने के अंदर मुझे कोई न कोई काम तो मिल ही जाएगा. पर ऐसा हुआ नहीं. तब मुझे अहसास हुआ कि यहां तो बहुत धैर्य रखने की जरूरत है. 6 महीने तक मुझे वहां काम नहीं मिला. इस के बाद मुझे पहला रोल सीरियल ‘कुबूल है में मिला. इस में मैं ने जूनियर आर्टिस्ट की भूमिका निभाई. इस सीरियल के बाद मुझे ‘जोधा अकबर में रहीम खानेखाना बनाया गया. फिर बालिका वधू के सीजन 2 में प्रेमल का रोल निभाने का मौका मिला. इस के बाद सब से बड़ा रोल और पहचान मुझे ‘इश्कबाज सीरियल से मिली. इस में मुझे बहुत ही अच्छी तरह से एक हीरो की तरह प्रेजेंट किया गया. इस के 10 महीने बाद मुझे स्टार प्लस पर एक और रोल मिला और फिर मुझे पहला लीड रोल ‘परफेक्ट पति सीरियल में मिला जो एंड टीवी पर आता था. इस में मुझे जयाप्रदा जी के बेटे का टाइटल रोल मिला. मैं ने इसे बहुत अच्छी तरह निभाया. इस में काम करना मेरा बहुत अच्छा अनुभव था. इस के बाद मुझे कलर्स पर विश शो मिला और अब जी टीवी पर ‘तुझ से है राब्ता में काम कर रहा हूं.

पुष्पा 2 द रूल का आज पटना में होगा ट्रेलर लॉन्च, नॉर्थ में अल्लू की फिल्म के ट्रेलर लेकर क्रेजी हुए फैंस
बाहुबली’ बनकर देशभर में मशहूर हुए प्रभास, जानें करियर से जुड़ी खास बातें
मेक्सिको की एंड्रिया मेजा को मिला खिताब, टॉप 5 तक पहुंची भारत की एडलिन कास्टलिनो
आदित्य चोपड़ा ने वाईआरएफ की पहली सीरीज के लिए द रेलवे मैन को चुना!’ : शिव रवैल
सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर अनन्या ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- लोग भूल जाते हैं कि एक्टर्स भी इंसान हैं…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article वरुण धवन और सारा अली खान की कुली नं 1 अमेजन प्राइम पर होगी रिलीज?
Next Article मिर्जापुर 2 से पहले हॉलीवुड फिल्म डेथ ऑन द नील में दिखेंगे अली फजल

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?