बेमेतरा/दुर्ग। प्रदेश के सभी जिलों में सीएम भूपेश बघेल की मंशानुसार कांग्रेस भवन बनाए जाने है। इसी कड़ी में बेमेतरा जिले में भी कांग्रेस भवन निर्माण शुूरू होने वाला है। बेमेतरा में कांग्रेस भवन निर्माण के लिए पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती 20 अगस्त को भूमिपूजन होना है। बेमेतरा के प्रभारी व प्रदेश कांग्रेस महासचिव जितेन्द्र साहू ने आज कांग्रेस भवन निर्माण स्थल पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया।
इस मौके पर उन्होंने कार्यकर्ताओं से भवन निर्माण संबंधी तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने कांग्रेस के पदाधिकारियो के साथ बैठक कर भवन की रूपरेखा को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा की। इस अवसर पर बेमेतरा जिला अध्यक्ष बंशी पटेल, वरिष्ठ कांग्रेसी टीएस जनार्दन, ललित विश्वकर्मा, विकास भुवाल, हितेन्द्र साहू, राजु साहू, सिद्धु सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।





